(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
4 ;बपकरू274द्ध 1944 ;0द्ध
(0 1008) ए ;बपकरू272द्धए 25 ;बपकरू224द्ध 2022
गृह विभाग
(आरक्षी शाखा)
————
अधिसूचना
23 नवम्बर 2022
सं॰ 2/आ0-70-06/2021 गृ0आ0/11768—श्री आशुतोष कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक (56वीं-59वीं बैच), बक्सर जिला के दिनांक 16.01.2022 को कारावास से मुक्त होने के पश्चात् दिनांक 19.01.2022 को योगदान समर्पित किया गया है। हत्या जैसे जघन्य अपराध में संलिप्त रहना, अनिवार्य प्रशिक्षण से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना, बिना अवकाश स्वीकृत कराये राज्य से बाहर जाना उनकी अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, एक पुलिस पदाधिकारी के आचरण के प्रतिकूल पाये जाने संबंधी गंभीर आरोपों के मद्देनजर उन्हें बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली- 2005 के नियम-9(3)(ii) के तहत दिनांक-19.01.2022 के प्रभाव से पुनः निलंबित किया जाता है।
02. निलंबन की अवधि में श्री आशुतोष कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक (56वीं-59वीं बैच), बक्सर जिला का मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक का कार्यालय, केन्द्रीय क्षेत्र, पटना निर्धारित किया जाता है।
03. निलंबन की अवधि में श्री आशुतोष कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक (56वीं-59वीं बैच) को उक्त नियमावली के नियम-10 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, सुधांशु कुमार चौबे, सरकार के उप सचिव।