(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
10 ;बपकरू274द्ध 1944 ;0द्ध
(0 1039) ए ;बपकरू232द्धए 1 ;बपकरू464द्ध;बपकरू224द्ध 2022
बिहार विधान सभा सचिवालय
————
अधिसूचना
8 नवम्बर 2022
ર્શ્રી૦ नि॰को॰-01/2022-2363/वि॰स॰—सभा सचिवालय की अधिसूचना संख्या-नि॰को॰-3/2018- 5650, दिनांक 04.10.2018 के क्रम में बिहार विधान सभा सचिवालय (भरती और सेवा शर्ते) नियमावली, 2018 के नियम 8(ख) के अधीन अध्यक्ष, बिहार विधान सभा, सभा सचिवालय में सुरक्षा प्रहरी के पदों पर भरती की पद्धति/पद्धतियाँ, पाठ्यक्रम, विषय, परीक्षा का आकार, अंक एवं परीक्षाओं के संचालन के विनियमन के संबंध में निम्नलिखित आदेश विनिर्दिष्ट करते हैः-
बिहार विधान सभा सचिवालय(सीधी भरती की पद्धतियाँ) आदेश, 2022
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ- यह आदेश बिहार विधान सभा सचिवालय (सीधी भरती की पद्धतियाँ) आदेश, 2022 कही जा सकेगी।
2. यह आदेश अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से प्रभावी होगा। 3. बिहार विधान सभा सचिवालय में सुरक्षा प्रहरी के पदों पर सीधी भरती हेतु पद्धतियाँ वही होगी जो इस अधिसूचना के साथ संलग्न 'परिशिष्ट' में वर्णित है।
अध्यक्ष, बिहार विधान सभा के आदेश से, असीम कुमार, उप सचिव।2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 1 (cid:465)दस(cid:224)बर 2022
बिहार विधान सभा सचिवालय (सीधी भरती की पद्धतियाँ) आदेश, 2022
परिशिष्ट
बिहार विधान सभा सचिवालय में सुरक्षा प्रहरी की सीधी भर्त्ती की पद्धति/पद्धतियाँ, पाठ्यक्रम, विषय, परीक्षा का आकार, अंक एवं परीक्षओं के संचालन आदि के निर्धारण के संबंध में विनियमनः- शैक्षणिक योग्यताःराज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इण्टरमीडिएट परिषद्/बोर्ड से किसी विषय में इण्टरमीडिएट अथवा समकक्ष उत्तीर्ण। पद्धति/आकार/अंकः-सर्वप्रथम एक कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय) होेगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों में से शारीरिक जाँच/दक्षता परीक्षा ली जायेगी।
1. कम्प्यूटर आधारित परीक्षाः-इस परीक्षा की अवधि 2 (दो) घंटे की होगी तथा इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय होंगे।
यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी/अंग्रेजी होगा। अगर हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों में कोई भिन्नता होगी तो अंग्रेजी के प्रश्न ही मान्य होंगे।
इस परीक्षा में निम्नांकित विषय होंगे :-
(क) गणित-प्रश्नों की संख्या 50 होगी। (ख) सामान्य अध्ययन-प्रश्नों की संख्या 50 होगी। 2. पाठ्यक्रम :- परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्न प्रकार है :-
प्रारंभिक परीक्षा (सी.बी.टी.) का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक (10वीं) अथवा समकक्ष स्तर का होगा।
(क) गणितः-संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, दशमलव और भिन्न, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंक गणितीय संक्रियाएं, प्रतिशत, अनुपात तथा समानुपात, औसत, ब्याज एवं लाभ और हानि।
(ख) सामान्य अध्ययन ः- इसमें बिहार राज्य और भारत के संबंध में यथा सम्भव प्रश्न पूछे जायेंगे। (i) सम-सामयिक विषयः-महत्वपूर्ण राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सम-सामयिक घटनायें,
वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एवं खेल-खिलाड़ी आदि।
(ii) बिहार राज्य और भारतः-बिहार और भारत का इतिहास/संस्कृति/भूगोल/आर्थिक परिदृश्य/कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएंं, भारत का संविधान एवं राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना, भारत का स्वतंत्रता आंदोलन एवं आन्दोलन में बिहार का योगदान।
3. प्रारंभिक परीक्षा (सी.बी.टी.) में 30%से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित किये जायेंगे। 4. प्रारंभिक परीक्षा (सी.बी.टी.) में प्राप्त अंकों के आधार पर उपलब्ध रिक्तियों के आरक्षण कोटिवार 10 गुणा प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक जाँच/दक्षता परीक्षा हेतु किया जायेगा। 5. प्रारंभिक परीक्षा (सी.बी.टी.) अंतिम मेधा सूची का आधार नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा (सी.बी.टी.) केवल शारीरिक दक्षता/जाँच माप के लिए अर्हक (qualifying) होगी।
6. शारीरिक दक्षता परीक्षः-शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकाें की होगी। इसके अधीन एक स्पर्धा 3 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 1 (cid:465)दस(cid:224)बर 2022 7. परीक्षा शुल्कः-अत्यंत पिछड़ा वर्ग/पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आनलाईन आवेदन का शुल्क 500/- (पाँच सौ) रूपये तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए आनलाईन आवेदन का शुल्क 125/- (एक सौ पच्चीस) रूपये निर्धारित की जा सकती है।
8. मेधा सूचीः-सुरक्षा प्रहरी के पदों पर नियुक्ति हेतु चयन के लिए मेधा सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त कुल अंक के आधार पर तैयार की जायेगी।
नोटः सुरक्षा प्रहरी के पद पर सीधी भर्त्ती हेतु शारीरिक मानदंड एवं उम्र सीमा वही होंगे जो राज्य सरकार द्वारा सिपाही की भर्त्ती के लिए निर्धारित है।
असीम कुमार, उप सचिव।