;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
15 1944 ;0द्ध
(0 32) ए ;बपकरू232द्धए 5 ;बपकरू547द्ध 2023
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
————
अधिसूचना
30 दिसम्बर 2022
सं॰ 03/स्था0 रा0अ0 (64वीं पदस्थापन)-29/2021/692(3)रा0—बिहार लोक सेवा आयोग की 64वीं सम्मिलित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षाफल के आधार पर बिहार राजस्व सेवा में नियुक्ति हेतु अनुशंसित एवं विभागीय अधिसूचना सं0-401, दिनांक-15.11.2021 के माध्यम से राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड पद पर नवनियुक्त तथा सम्प्रति विभाग में पदस्थापन हेतु प्रतिक्षारत सुश्री कुमारी निशु सिंह (अनुक्रमांक-568926, मेधा क्रमांक-504, जन्म तिथि-14.03.1995, गृह जिला-सारण) को राजस्व अधिकारी के पद पर अंचल कार्यालय-पटना सदर, पटना में अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया जाता है।
2. (i). सुश्री सिंह को निदेश दिया जाता है कि जिला समाहर्त्ता, पटना के समक्ष अविलम्ब योगदान
समर्पित करें। योगदान के समय फोटो युक्त नियुक्ति पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत किये जाने/दिखाये जाने पर
हीं योगदान स्वीकृत किया जा सकेगा।
(ii). योगदान के समय असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निर्गत
स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 5 जनवर(cid:547) 2023 (iii) नवनियुक्त/नवपदस्थापित राजस्व अधिकारी का परीक्ष्यमान अवधि 2 वर्षों की होगी तथा उनकी आपसी वरीयता बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित संयुक्त मेधा क्रमांक के अनुसार होगी। (iv) नवनियुक्त/नवपदस्थापित राजस्व अधिकारी को विभाग में योगदान की तिथि (दिनांक-07.06.2022 के पूर्वाह्न) से ही उनके वेतनादि का भुगतान विभाग स्तर से प्रेषित अनुपस्थिति विवरणी के
आधार पर संबंधित नवपदस्थापन कार्यालय से किया जाएगा। अनुपस्थिति विवरणी के संबंध में अलग से
सूचना दी जायेगी।
4. नवनियुक्त/नवपदस्थापित अधिकारी को पदस्थापन स्थान पर योगदान करने हेतु आने-जाने के
लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
5. वित्त विभाग, बिहार, पटना के संकल्प सं0-1964, दिनांक-21.08.2005 एवं पत्रांक-768 पे0को0,
दिनांक-03.07.2007 के आलोक में नवनियुक्त/नवपदस्थापित अधिकारी की सेवा नई अंशदायी पेंशन
योजना के प्रावधानों से आच्छादित होंगे।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से,0/- कंचन कपूर, सरकार के संयुक्त सचिव।