;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
11 ;बपकरू227द्ध 1944 ;0द्ध
(0 189) ए ;बपकरू232द्धए 2 ;बपकरू91द्ध 2023
सं॰ वि0 प्रा0 (IV) योजना-02/2023—870 विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ——— ladYi 2 ekpZ 2023 विषयः- तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए सृजित पदों को बिहार काउन्सिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, पटना को हस्तान्तरित करते हुए इसका संचालन एवं अनुश्रवण बिहार काउन्सिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, पटना द्वारा किये जाने की स्वीकृति के संबंध में। वित्तीय वर्ष 2014-15 में विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-2538, दिनांक-05.11.2014 के द्वारा राजकीय पोलिटेकनिक, दरभंगा के परिसर में उपलब्ध 3 (तीन) एकड़ भूमि पर दरभंगा में तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा की स्थापना की स्वीकृति तथा उसके निर्माण एवं विकास कार्य हेतु कुल रू॰ 164.31 करोड़ (एक सौ चौंसठ करोड़ इकतीस लाख रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। 2. तारामंडल -सह- ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए अतिरिक्त सुविधाओं के निर्माण एवं विकास हेतु चिन्हित भूखण्ड के सटे अतिरिक्त 0.88 एकड़ भूखण्ड उपलब्ध कराया गया है।
3. दिनांक-27.01.2017 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न समीक्षात्मक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा फेज-I में केवल तारामंडल एवं 200 सीट क्षमता का सभाकक्ष/रंगशाला का निर्माण कार्य किया गया है, जो पूर्ण हो गया है।
4. दिनांक-01.07.2022 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा को अत्यधिक आकर्षक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक बनाने तथा पर्यटन स्थल के रूप में क्षेत्र का विकास किये जाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्वीकृत राशि रू॰ 164.31 करोड़ (एक सौ चौंसठ करोड़ इकतीस लाख रूपये) मात्र के अधीन फेज-II के निर्माण कार्य (प्रदर्श डिजाईन/साईंस पार्क/वैकल्पिक ऊर्जा श्रोत/साइनेज इत्यादि) हेतु भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रस्ताव को योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की राशि के अन्तर्गत स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है। 2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 2 ;बपकरू91द्ध 2023 6. तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा को अत्याधिक आकर्षक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक बनाये रखने के उद्देश्य से इसका संचालन सोसायटी के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया है। 7. विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अन्तर्गत संचालित बिहार काउंसिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, पटना सोसायटी एक्ट के अधीन निबंधित संस्था है। इस निबंधित सोसायटी के अधीन तारामंडल, पटना एवं बिहार रिमोट सेसिंग एप्लीकेशन सेन्टर, पटना का संचालन किया जा रहा है। उक्त के सुचारू संचालन हेतु विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में कार्यकरिणी समिति गठित है ।
8. तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए अतिरिक्त सुविधाओं के निर्माण एवं विकास हेतु चिन्हित भूखण्ड के सटे अतिरिक्त 0.88 एकड़ भूखण्ड उपलब्ध कराया गया है।
9. सम्यक विचारोपरांत राज्य सरकार ने तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए सृजित पदों को बिहार काउन्सिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, पटना को हस्तान्तरित करते हुए इसका संचालन एवं अनुश्रवण बिहार काउन्सिल ऑन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, पटना द्वारा किये जाने का निर्णय लिया है। 10. यह संकल्प मंत्रिपरिषद की दिनांक-24.02.2023 को सम्पन्न बैठक में मद संख्या-19 पर लिये गए निर्णय के आलोक में आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति से निर्गत किया जाता है। आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति संचिका संख्या- वि॰ प्रा॰ (IV) योजना-02/2023 के पृ॰-212/टि॰ पर प्राप्त है।
आदेशः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले अंक में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित की जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, गजेन्द्र कुमार मिश्रा, सरकार के संयुक्त सचिव।