Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 10 March 2023

Published 10 March 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-03-10.218
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

19 फा(cid:227)गुन 1944 (श0)

(सं0 पटना 218) पटना, शु(cid:272)वार, 10 माच(cid:91) 2023 सं॰ अ॰सां॰नि॰/स्था॰5-01/2021/1990

अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय

( योजना एवं विकास विभाग)

———

संकल्प

विषय :- अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय (योजना एवं विकास विभाग) बिहार, पटना के अन्तर्गत कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक के पूर्व से स्वीकृत 235 पदों को राज्य के 235 प्रखण्डों में एक-एक पद सृजित करते हुए शेष 299 प्रखण्डों के लिए एक-एक पद कुल 299 नये अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति के संबंध में।

सांख्यिकी एवं आर्थिक विषयों पर परामर्श/सांख्यिकी कार्यों का सम्पादन, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण, सांख्यिकी कार्य से संबंधित तकनीकी जानकारी देने तथा सांख्यिकी से संबंधित मामलों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से योजना एवं विकास विभाग, बिहार, पटना के प्रशासनिक नियंत्राणाधीन अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना गठित एवं कार्यरत है। वर्त्तमान में सांख्यिकी कार्यों के उत्तरदायित्वों में काफी वृद्धि के साथ-साथ सांख्यिकी आँकड़ों के संग्रहण, समेकन, सारणीयन एवं वर्गीकरण हेतु प्रखण्ड स्तर पर विभागीय कार्य के अतिरिक्त अन्तर विभागीय समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक आँकड़ों में संग्रहण एवं सारणीयन हेतु स्वतन्त्रासांख्यिकी ईकाई का होना अत्यावश्यक है। परन्तु इस कार्य हेतु मात्रा प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी के अतिरिक्त अन्य कर्मियों के नहीं रहने के कारण महत्वपूर्ण सांख्यिकी आँकड़ों का ससमय संग्रहण, संकलन एवं प्रेषण का कार्य प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 10 माच(cid:91) 2023 अन्तर्गत कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक का एक-एक पद राज्य के प्रत्येक प्रखण्ड स्तर पर सृजित होना आवश्यक है।

2. उक्त के आलोक में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के अंतर्गत कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक के राज्य के प्रत्येक प्रखण्डों (कुल 534) में एक-एक पद का सृजन किया जाना है। कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक के पूर्व से निदेशालय (मुख्यालय) एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय स्तर पर सृजित 235 पदाें को निदेशालय (मुख्यालय) एवं जिला सांख्यिकी कार्यालयों से हटाते हुए बिहार राज्य के 235 प्रखण्डों में एक-एक पद के सृजन की स्वीकृति प्रदान की जाती है। इस प्रकार कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक के पूर्व से स्वीकृत (कुल 235) पदों को राज्य के 235 प्रखण्डों में एक-एक पद समाहित करने के उपरांत शेष 299 प्रखण्डों में कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक (वेतन स्तर-2) का एक-एक पद अर्थात (कुल 299) नये अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की जाती है (विस्तृत विवरणी परिशिष्ट-1 के रूप में संलग्न है)। 3. उपर्युक्त पदों के सृजन के फलस्वरूप होने वाले संभावित वित्तीय व्यय से संबंधित विवरणी परिशिष्ट-''2'' के रूप में संलग्न है।

4. इन पदों पर होने वाला व्यय मुख्य शीर्ष 3454-जनगणना सर्वेक्षण तथा सांख्यिकी, उपमुख्य शीर्ष-02 सर्वेक्षण तथा सांख्यिकी, लघु शीर्ष 205-राज्य सांख्यिकीय एजेन्सी, उपशीर्ष 0004-प्रखंड स्तर पर सांख्यिकी यंत्रा शीर्ष के अन्तर्गत विकलनीय होगा ।

5. प्रखण्ड स्तर पर सृजित कनीय क्षेत्राीय अन्वेषक के वेतनादि की निकासी हेतु आहरण एवं व्ययन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी होंगे (परिशिष्ट-3 पर संलग्न)।

6. इस प्रस्ताव पर दिनांक-08.11.2022 को संपन्न मंत्राीपरिषद्‌ की बैठक में मद संख्या-37 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है।

आदेश :- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्रा के असाधारण अंक में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाए एवं इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों/विभागाध्यक्षों/सभी प्रमंडलीय आयुक्त/ निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार, पटना/सभी जिला पदाधिकारी/सभी प्रमंडलीय उप निदेशक (सांख्यिकी)/ सभी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/ महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाए।

बिहार-राज्यपाल के आदेश स,े

अरूनीश चावला,

अपर मुख्य सचिव।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 218-571+500-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 10 March 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-03-10.218/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-03-10.218.