Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 02 May 2023

Published 02 May 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-05-02.350
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

12 1945 ;0द्ध

(0 350) ए ए 2 2023

पंचायती राज विभाग

————

अधिसूचना

24 अप्रील 2023

सं॰ 2प0/विविध-17-37/2019/4529/पं0रा0—ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यधीन गठित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन का प्रमुख उद्‌देश्य स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना, आधारभूत सेवाओं में वृद्धि करना और सुव्यवस्थित रूर्बन क्लस्टरों का सृजन करना है। राष्ट्रीय रूर्बन मिशन अंतर्गत बिहार राज्य के 8 जिलों में समेकित क्लस्टर कार्य योजना के कार्यान्वयन एवं इसके फलस्वरूप सृजित परिसंपाियों एवं अवसंरचनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण के लिए कुल 9 क्लस्टरों की स्वीकृति दी गयी है। उक्त मिशन अंतर्गत समेकित क्लस्टर कार्य योजना में क्लस्टर की जरूरतों का उल्लेख करने वाले बेसलाईन अध्ययनों एवं इन जरूरतों को पूरा करने तथा क्लस्टर की क्षमता को बढ़ाने वाली प्रमुख पहलुओं को सम्मिलित किये जाने का प्रावधान है।

2. ग्रामीण विकास विभाग (राज्य नोडल एजेंसी), बिहार सरकार द्वारा उक्त क्लस्टराें की सूची उपलब्ध कराते हुए चयनित क्लस्टरों को पंचायती राज विभाग के स्तर से अधिसूचित करने का अनुरोध किया गया है।

3. बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 48 एवं धारा 75 में प्रावधान है कि सरकार पंचायत समिति/जिला परिषद को केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को समुपदेशित किये गये कृत्यों को सौंप सकेगी। साथ ही अधिनियम की धारा 156 के अधीन सरकार को राज्य और राष्ट्रीय नीतियों, सरकारी कार्यक्रमों एवं लोक महत्व के अन्य मामलों से संबद्ध निदेश सभी स्तर के पंचायतों को निर्गत करने की अधिकारिता प्राप्त है।

क्रम सं0 जिला का नाम प्रखंड का नाम क्लस्टर का नाम संबद्ध पंचायतों का नाम पंचायतों की संख्या संबद्ध राजस्व ग्राम
1 गया मानपुर नौरंगा बड़ा गंधार, भदेजा, लखनपुर, नौरंगा 04 लखनपुर, बरघेरे, रसलपुर, वैजलटेटारिया, खुर्द, मसौथा, कलन, हरली, गौरा, अबकला, गधार, सीकाहार, मस्तअलीपुर, कमलपुर, नौरंगा, मसतलीपुर, भुसंडा, भदेजा, भदेजी सुरहेरी, इनगुण एवं मंझौली
2 रोहतास कोचस कुचिला गारा, कुचिला, नरवर, सरैया 04 बुका बहुआरा, चारा पुरवारी, धनरूआ, कुचिला, सारंगपुर, परसिया, चटारा पश्चिम वारी, भगतगंज, बाधीरंथा, बीजनादहरा, हरदासपुर, खादवान, खुदरू, नरयर, सरोसर, खैरी, भरूआ, धनछुआ, जैती दिहारा, कोनहरपुर्वा, धर्मपुरा, गोविन्दपुर, हरीहर दहरा, हरनाथपुर, जगदीशपुर, मालु दहरा, फुली, पोदशमी राजनडीह, सरैया, शिरपालपुर, शिवपुर खैरा, अनहारी, चकिया, गारा, मृगा, पंडितपुरा, पावंत, शिवपुर एवं बेनीपुर।
3 सहरसा सोनवर्षा सोनवर्षा देहाद, शाहपुर, सोहा, सोनवर्षा 04 बेहटा दाहद, हरपुर, सहमौरा, शाहपुर, मनौरी, सोहा, सोनवर्षा
4 समस्तीपुर शिवाजी नगर करियन बन्धार, करियन एवं राजौर, रामभद्रपुर 03 बाधोपुर, बंधार शिवपुर, मेघपट्‌टी, बलहा, बरैठा, दिवानपुर, करियन, पुरा, रजौरराम, रजौर, रामभद्रपुर एवं रमौल
5 पूर्णियां श्रीनगर खोखा खोखा उत्तरी, खोखा दक्षिणी, चंका एवं खूटी धनेली 04 खोखा मालिक, खोखा, खोखा बराना, बसगरहा, बाग प्रयाग, चनका, खुटी धनौलीए, खुटी धनौली, मखनाहाें।
6 पटना बेलछी सकसोहरा बेलछी कोरारी, सकसोहरा पश्चिम, सकसोहरा पूर्व एवं फतेहपुर 05 गदनपुरा, बेलछी, किशनपुर, बिखोदक, हरलोचनपुर, कोरारी, बांदीचक, सकसोहरा, गोधाईचक, सकसोहरा अजरकवे, सकसोहरा हरौली, मनकौरा, नायाबिहार, फतेहपुर एवं मालचक
7 गया टनकुप्पा टनकुप्पा टनकुप्पा, आरोपुर, गजाधरपुर एवं उत्तली बारा 04 टनकुप्पा, मकदुमपुर, अंधार, इनचौई, बाजाबीघा, सुल्तानपुर, काजीविधा, तीलहेट्‌टा, जबड़ा, जबड़ा बारा, माणिकपुर, मानकडीहा, तेलबीघा, बाकीचक, दवारिका
8 लखीसराय पिपरिया पिपरिया पूर्ण प्रखंड 05 वलीपुरा, मोहनपुर, हसनपुर, गुडवरिया, रामचन्द्रपुर, अलवाली, पिपरिया, पटुआ, सैदपुरा, जजबाड़ा, पवैय, बेलटुहां, अनंतपुर, राहतपुर, कसोई, सुजीचक-1, सुजी-2
9 कैमूर (भभूआ) भगवानपुर टोरी टोरी, कसैर, भगवानपुर, पढ़ौती एवं मोकरम 05 टोरी, मरारी, देयसरना, कृष्णपुर, राधाखाद, बसंतपुर, रेधियान, नडुला, ओरगांव, दवनपुर, कठुआरा, कामहारी, कठकरा, दुल्हापुर, नवगांव, दारा, बहुरी, पादरी, टेकरा, पीहरा, शिवपुर, पदमादीहरी, मडची, देकाहारी, देखारा, जलायबर, राजपुर, भलुही, निवियान, परमालपुर, मानिकपुर, खीरी, भगवानपुर, भइसी, किसेरीगंज, देखारी, औरगई, महेनद्रवार, गोवारक्ष, पढ़ौती, भैरवपुर, अखौड़ी, वलीपुर, हेनौठा, दादरा, बहोरणपुर, कोचारी, कुसढीहरा, मोकरम पूर्वी पट्‌टी, मोकरम प0 पट्‌टी, सरियौन, पतरिहां, जगदीशपुर, मांझीगांव, जैतपुर कोहना, जैतपुर खुर्द, साबजखूंडी, अरारी, टेडुआ एवं देयौरा।
2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 2 2023 3 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 2 2023

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की क्रियान्वयन संबंधी फ्रेमवर्क की कंडिका 8.1.5 में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका का उल्लेख किया गया है। उक्त अनुसार राज्य नोडल एजेंसी क्लस्टराें में किये जाने वाले कार्य-कलापों के संबंध में जिला परिषद्‌, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायती राज संस्थाओं के साथ परामर्श के उपरांत सभी की भागीदारी से संकल्पनाओं को अपनाएगी। परियोजना अवधि के दौरान आयोजना, क्रियान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन से लेकर सृजित परिसंपत्तियों के रख-रखाव तक परियोजना चक्र के सभी स्तरों पर पंचायती राज संस्थाओं को सम्मिलित किया जायेगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

मिहिर कुमार सिंह,

सरकार के अपर मुख्य सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 350.571़25.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 02 May 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-05-02.350/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-05-02.350.