Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 08 August 2023

Published 08 August 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-08-08.665
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

17 (cid:302)ावण 1945 (श0)

(सं0 पटना 665) पटना, मंगलवार, 8 अग(cid:232)त 2023

753 foÙk foHkkx ——— ladYi 8 अगस्त 2023

संविधान के अनुच्छेद 202 के अधीन प्रत्येक वित्तीय वर्ष के संबंध में अनुमानित प्राप्ति एवं व्यय का विवरण विधान मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है जो कहलाता है। 'वार्षिक वित्तीय विवरण' राज्य सरकार का मुख्य बजट दस्तावेज होता है। इसके अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय विवरण के पूरक सामग्री के रूप में कई अन्य प्रकार की बजट पुस्तिकाएँ भी आवश्यकतानुसार विधान मंडल के समक्ष प्रस्तुत की जाती हैं। इसमें कई बजट पुस्तिकाओं को प्रस्तुत किया जाना राज्य सरकार का संवैधानिक दायित्व भी है। इन बजट पुस्तिकाओं के अतिरिक्त राज्य सरकार की अर्थव्यवस्था एवं विकास को प्रदर्शित करने से संबंधित 'आर्थिक सर्वेक्षण' नामक पुस्तिका एवं माननीय वित्त मंत्री के 'बजट भाषण' नामक पुस्तिका भी प्रत्येक वर्ष विधान मंडल के समक्ष रखी जाती हैं। इन बजट पुस्तिकाओं की शुद्धता एवं गोपनीयतापूर्वक मुद्रण तथा वित्त विभाग को ससमय उपलब्ध कराया जाना अति महत्वपूर्ण है । 2. सर्वश्री सरस्वती प्रेस, कोलकाता द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट पुस्तिकाओं के मुद्रण तथा इसका पेन ड्राइव उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है । इसमें 2017-18 में निर्धारित निविदित शर्तों के अधीन एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के लिए स्वीकृत दर पर 10.02 से 11.11% की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2026-27 के बजट पुस्तिकाओं के मुद्रण हेतु प्रति पुस्तक दर प्रस्तावित किया गया है । वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 के लिए स्वीकृत दर तथा वर्तमान प्रस्तावित दर की तुलना निम्नवत है :-

2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 8 अग(cid:232)त 2023

Table-1

S.L. No. Detail of L-1 per set Budget Book L-1 Rate for year 2017-18 (in Rs.) Rate for 2021- 22, 2022-23 & 2023-24 (including GST) (in Rs.) Proposed rate for 2024-25 (including GST) (in Rs.) Increase (in Rs.) (5-4) 2023-24 Percentage increase over 2021-22 2022-23 &
1 2 3 4 5 6 7
1. For one set of Budget Book's text pages (on one colour on 80 gsm paper) 1845.00 1995.00 2195.00 200.00 10.02
2. For one set of Budget Book's cover pages (in bi-colour on 300 gsm Art Board) 203.00 220.00 242.00 22.00 10.00
Total For one set of Budget Book's (other than Budget Speech) Total Rate 2048.00 2215.00 2437.00 222.00 10.02
3. For one set of Budget speech's text pages (in one colour on 130 gsm Art paper) 59.00 65.00 72.00 7.00 10.76
4. For one set of Budget Speech Book's cover page (in four colour on 300 gsm Art board 4.95 5.20 6.00 0.80 15.38
Total For one set of Budget Speech Book's Total Rate 63.95 70.20 78.00 7.80 11.11
Grand Total 2111.95 2285.20 2515.00 229.80 10.05
नोटः-बजट भाषण पुस्तिका के लिए एक सेट में कुल टेक्स्ट पृष्ठों की संख्या लगभग 100 तथा कवर पेज की संख्या-01 होगी तथा अन्य बजट पुस्तिकाओं की एक सेट में अनुमानित टेक्स्ट पृष्ठों की संख्या 4500 तथा कवर पेज की संख्या 59 होगी । पृष्ठों की संख्या घटने या बढ़ने पर उसी अनुपात में मुद्रण मूल्य में वृद्धि या कमी की गणना होगी ।

उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट है कि प्रति बजट पुस्तिका के मुद्रण में वृद्धि 10.02% है। बजट भाषण किताब के मुद्रण दर में 11.11% की वृद्धि है । इस प्रकार प्रति सेट बजट पुस्तिकाओं और बजट भाषण पुस्तिका के मुद्रण में सकल वृद्धि दर 10.05% है।

3. वित्तीय वर्ष 2024-25में बजट पुस्तिकाओं से संबंधित सी0डी0 के स्थान पर पेन ड्राइव में सॉफ्ट प्रति उपलब्ध कराया जाना है । पूर्व में प्रति सी0डी0 (राईट) का दर 39.00 रूपये था । सरस्वती प्रेस कोलकाता द्वारा पेन ड्र्राइव में बजट पुस्तिकाओं का सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने हेतु प्रति पेन ड्राइव 195.00 रूपये का प्रस्ताव दिया गया है। यह दर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लागू रहेगा ।3 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 8 अग(cid:232)त 2023 4. बजट से संबंधित सभी पुस्तिकाओं का मुद्रण अत्यंत गोपनीय ढंग से एवं तय समय सीमा के अन्दर कराकर विधान मंडल में उपस्थापित कराना राज्य सरकार का संवैधानिक दायित्व है। बजट के आंकड़ों की शुद्धता एवं स्पष्टता भी महत्वपूर्ण है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि कतिपय बजट पुस्तिकाओं को अंतिम रूप देने एवं उसे विधान मंडल में उपलब्ध कराने के बीच काफी कम समय उपलब्ध होता है। प्रत्येक वर्ष निविदा के माध्यम से बजट पुस्तिकाओं के मुद्रण एवं सी0डी0 राईट/पेन ड्र्राइव में उपलब्ध करानेमें अनावश्यक विलम्ब होने की संभावना बनी रहती है । साथ ही किसी दक्ष प्रतिष्ठान के क्वालीफाई नहीं करने की स्थिति में बजट पुस्तिकाओं का गुणवत्तापूर्ण मुद्रण कार्य ससमय सम्पन्न नहीं होने की संभावना बनी रहती है ।

5. उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य की बजट पुस्तिकाओं का मुद्रण विगत 23 वर्षों से अधिक समय से पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के लोक उपक्रम, सर्वश्री सरस्वती प्रेस लि0, कोलकाता द्वारा किया जाता रहा है । यह प्रतिष्ठान प्रत्येक वर्ष निर्धारित शर्तांें का पालन करते हुए मुद्रण-कार्य गोपनीय ढंग से एवं समयबद्ध तरीके से करते हुए बजट पुस्तिकाएँ वित विभाग को सुरक्षित रूप से ससमय उपलब्ध कराते आ रहा है ।

6. उक्त परिस्थिति में बजट निर्माण के ससमय निविदा/पुनर्निविदा की प्रक्रियात्मक जटिलताओं में लगने वाले समय की बचत और विधान मंडल में बजट पुस्तिकाओं/पेन ड्राइव (सॉफ्ट कॉपी) का ससमय उपस्थापन की बाध्यता को ध्यान में रखते हुए वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट पुस्तिकाओं के मुद्रण हेतु निविदित शर्तों के अधीन टेबल-1 के कॉलम-2 में अंकित बजट पुस्तिकाओं के मुद्रण के लिए कॉलम-5 में अंकित वर्द्धित दर पर एवं पेन ड्राइव (सॉफ्ट कॉपी) के लिए कंडिका-3 में अंकित प्रस्तावित दर (प्रति पेन ड्र्राइव 195.00 रूपये) पर आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25के लिए बजट पुस्तिकाओं के मुद्रण एवं पेन ड्राइव (सॉफ्ट कॉपी) हेतु पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के लोक उपक्रम सर्वश्री सरस्वती प्रेस लि0, कोलकाता को बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली, 2005 के नियम 131 ज्ञ(ङ) के तहत नामांकन के आधार पर प्राधिकृत किया जाता है ।

7. इस प्रस्ताव को दिनांक-01.08.2023 के मंत्रिपरिषद की बैठक में मद सं0-03के रूप में सम्मिलित करते हुए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है ।

आदेश से, मुकेश कुमार लाल, विशेष सचिव A

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण)665-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 08 August 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-08-08.665/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-08-08.665.