Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 08 August 2023

Published 08 August 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-08-08.666
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

17 ;बपकरू302द्ध 1945 ;0द्ध

(0 666) ए ए 8 ;बपकरू232द्ध 2023

सं॰ 13/SWD-07-02/2023-3601—न०वि० एवं आ०वि०

नगर विकास एवं आवास विभाग ——— ladYi 1 vxLr 2023 विषयः-आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए सेंटेज सहित कुल राशि `48,25,54,000/- (अड़तालीस करोड़ पच्चीस लाख चौवन हजार रु०) मात्र की स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित करने के संबंध में। समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में जल जमाव की समस्या के कारण नगर वासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के सामाधान हेतु स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना का कार्यान्वयन किया जाना है। इस हेतु बुडको द्वारा समस्तीपुर स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराया गया है। इसके अन्तर्गत कुल 11.5 किलोमीटर नाले का निर्माण किया जाना है, जिसकी विवरणी निम्नवत हैः-

क्र० सं० आउट फॉल नम्बर प्रभावित क्षेत्र प्रस्तावित नाला की कुल लम्बाई (लम्बाई मीटर में)
1 2 3 4
1 आउट फॉल नम्बर- 1 काशीपुर, इन्द्रनगर, भुईधारा, पंचवटी, आदर्श नगर इत्यादि (आवादी लगभग 25380)। 4600
2 आउट फॉल नम्बर- 2 प्रोफेसर कॉलोनी, धर्मपुर, दुधपुरा, सम्भुपट्टी इत्यादि (आवादी लगभग 23662)। 4500
3 आउट फॉल नम्बर- 3 काशीपुर, धर्मपुर, पंजाबी कॉलोनी वैतल चौक, धर्मपुर-चकनूर, दादपुर, गरूआरा इत्यादि (आबादी लगभग 45993)। 2400
कुल लम्बाई 11500
2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 8 ;बपकरू232द्ध 2023 2. इस स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना का मुख्य उद्देश्य समस्तीपुर शहर के वार्ड

नं॰-1,2,3,4,5,6,26,27,28,29,30,31,32,33,34 एवं 41 में अवस्थित काशीपुर, इन्द्रनगर, भुईधारा, पंचवटी, आदर्श नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, धर्मपुर, दुधपुरा, सम्भुपट्टी, काशीपुर, पंजाबी कॉलोनी वैतल चौक, धर्मपुर-चकनूर, दादपुर, गरूआरा इत्यादि मुहल्ला में जल निकासी का विस्तृत प्रबन्धन किया जाना है एवं इससे समस्तीपुर शहर में आवासित लगभग 95035 की जनसंख्या लाभान्वित होगी। योजना का भौतिक कार्य 36 महीनों में पूर्ण होगा।

3. योजना का प्राक्कलन बुडको द्वारा तैयार किया गया है, जिसपर मुख्य अभियंता, एन॰एम॰सी॰जी॰, बुडको द्वारा तकनीकी अनुमोदन प्रदान किया गया है। योजना की कार्यान्वयन एजेंसी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) होगी।

4. योजना के लिए स्वीकृत राशि का प्रबंध राज्य योजना मद से किया जायेगा। राशि की वर्षवार व्यय विवरणी निम्नवत्‌ है -

क्र॰ सं॰ वित्तीय वर्ष वर्षवार व्यय की जाने वाली कुल राशि
1 2023-24 1930.00
2 2024-25 1930.00
3 2025-26 965.54
Total 4825.54

योजनान्तर्गत निम्नांकित बजट शीर्षों से वर्तमान एवं आगामी वित्तीय वर्षोंं में की जायेगी :-

(i) मांग संख्या-48 मुख्य शीर्ष- 2215-जल पूर्ति तथा सफाई, उपमुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई, लघु शीर्ष-107-मल-जल सेवाएँ, उपशीर्ष-0101-स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम-सात निश्चय-2, विपत्र कोड-48-2215021070101, विषय शीर्ष-0101.31.05 सहायक अनुदान परिसम्पत्तियों का निर्माण।

(ii) मांग संख्या-48 मुख्य शीर्ष-2215-जल पूर्ति तथा सफाई, उपमुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई, लघु शीर्ष-789-अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना, उपशीर्ष-0103-स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम-सात निश्चय-2, विपत्र कोड-48-2215027890103, विषय शीर्ष-0103.31.05 सहायक अनुदान परिसम्पत्तियों का निर्माण।

(iii) मांग संख्या-48 मुख्य शीर्ष-2215-जल पूर्ति तथा सफाई, उपमुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई, लघु शीर्ष-796-जनजातीय क्षेत्र उप योजना, उपशीर्ष- 0105-स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम-सात निश्चय-2, विपत्र कोड-48-2215027960105, विषय शीर्ष-0105.31.05 सहायक अनुदान परिसम्पत्तियों का निर्माण।

6. राज्य मंत्रिपरिषद की दिनांक-25.07.2023 को सम्पन्न बैठक में मद संख्या-03 के रूप में इस पर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

7. अतः उक्त के आलोक में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय- 2 के अंतर्गत समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए सेंटेज सहित कुल राशि `48,25,54,000/- (अड़तालीस करोड़ पच्चीस लाख चौवन हजार रु०) मात्र की स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित करने की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। आदेशः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राज्य राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों/विभागाध्यक्षों/प्रमंडलीय आयुक्तों/जिला पदाधिकारियों/नगर निकायों/महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, राहुल बर्मन, सरकार के उप सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 666.571़500.0;बपकरू547द्ध00 Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 08 August 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-08-08.666/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-08-08.666.