Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 08 August 2023

Published 08 August 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-08-08.668
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

17 ;बपकरू302द्ध 1945 ;0द्ध

(0 668) ए ए 8 ;बपकरू232द्ध 2023

सं॰ 13/SWD-07-01/2023-3603—न०वि० एवं आ०वि०

नगर विकास एवं आवास विभाग ——— ladYi 1 vxLr 2023 विषयः-आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत आरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए सेंटेज सहित कुल राशि `77,81,00,000/- (सतहत्तर करोड़ इक्यासी लाख) रूपये मात्र की स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित करने के संबंध में। आरा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव की समस्या के कारण शहर वासियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उक्त समस्या के समाधान हेतु स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना का कार्यान्वयन किया जाना आवश्यक है। इस हेतु बुडको द्वारा आरा स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराया गया है। इसके अन्तर्गत कुल 13.66 किलोमीटर नाला का निर्माण एवं 02 ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन का निर्माण किया जायेगा।

2. इस स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजनांतर्गत धोबी घटवा- अनीथ मठिया गोधना रोड, बहिरो लख, रेलवे माल गोदाम महावीर स्थान से नवादा और रेलवे गुमटी होते हुए नवादा चौक करमन टोला होते हुए बड़ी मठिया डॉ॰ जीत शर्मा, महिला कॉलेज गेट होते हुए गांगी नदी तक कुल 13.66 किलोमीटर नाला का निर्माण एवं 02 ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन का निर्माण किया जायेगा।

3. इस स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना का मुख्य उद्देश्य आरा शहर क्षेत्र में जल निकासी का विस्तृत प्रबन्धन विकसित करना है, जिससे नगर निगम, आरा में जल जमाव की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। 4. योजना का प्राक्कलन बुडको द्वारा तैयार किया गया है, जिसपर मुख्य अभियंता, नगर विकास एवं आवास प्रमंडल द्वारा तकनीकी अनुमोदन प्रदान किया गया है। योजना की कार्यान्वयन एजेंसी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) होगी।5. योजना के लिए स्वीकृत राशि का प्रबंध राज्य योजना मद से किया जायेगा। राशि की वर्षवार व्यय विवरणी निम्नवत्‌ है - 2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 8 ;बपकरू232द्ध 2023

क्र॰ सं॰ वित्तीय वर्ष वर्षवार व्यय की जाने वाली कुल राशि
1 2023-24 3112.00
2 2024-25 3112.00
3 2025-26 1557.00
Total 7781.00

6. बजट शीर्ष तथा बजट की उपलब्धताः-प्रस्तावित स्टॉर्म वाटर डे्रनेज योजना पर व्यय राज्य योजनान्तर्गत निम्नांकित बजट शीर्षों से वर्तमान एवं आगामी वित्तीय वर्षाें में की जायेगीः-

(i) मांग संख्या-48 मुख्य शीर्ष-2215-जल पूर्ति तथा सफाई, उपमुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई, लघु शीर्ष-107-मल-जल सेवाएँ, उपशीर्ष-0101-स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम-सात निश्चय-2, विपत्र कोड-48-2215021070101, विषय शीर्ष-0101.31.05 सहायक अनुदान परिसम्पत्तियों का निर्माण।

(ii) मांग संख्या-48 मुख्य शीर्ष-2215-जल पूर्ति तथा सफाई, उपमुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई, लघु शीर्ष-789-अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना, उपशीर्ष-0103-स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम-सात निश्चय-2, विपत्र कोड-48-2215027890103, विषय शीर्ष-0103. 31.05 सहायक अनुदान परिसम्पत्तियों का निर्माण।

(iii) मांग संख्या-48 मुख्य शीर्ष-2215-जल पूर्ति तथा सफाई, उपमुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई, लघु शीर्ष-796-जनजातीय क्षेत्र उप योजना, उपशीर्ष-0105-स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम-सात निश्चय-2, विपत्र कोड-48-2215027960105, विषय शीर्ष- 0105.31.05 सहायक अनुदान परिसम्पत्तियों का निर्माण।

7. राज्य मंत्रिपरिषद की दिनांक-25.07.2023 को सम्पन्न बैठक में मद संख्या-02 के रूप में इस पर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

8. अतः उक्त के आलोक में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के अंतर्गत आरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए सेंटेज सहित कुल राशि `77,81,00,000/- (सतहत्तर करोड़ इक्यासी लाख) रूपये मात्र की स्टॉर्म वाटर डे्रनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित करने की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। आदेश ः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राज्य राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों/विभागाध्यक्षों/प्रमंडलीय आयुक्तों/जिला पदाधिकारियों/नगर निकायों/महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, राहुल बर्मन, सरकार के उप सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 668.571़500.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 08 August 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-08-08.668/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-08-08.668.