Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 17 August 2023

Published 17 August 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-08-17.684
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

26 (cid:302)ावण 1945 (श0)

(सं0 पटना 684) पटना, वृह(cid:232)पितवार, 17 अग(cid:232)त 2023

सं॰ NULM-9-10/2023-4054 नगर विकास एवं आवास विभाग ——— संकल्प 12 vxLr 2023

विषयः- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन अन्तर्गत सामाजिक जागरूकता एवं संस्थागत विकास घटक को क्रियान्वयन हेतु जीविका को हस्तांतरित करने से संबंधित समझौता ज्ञापन प्रारुप की स्वीकृति के संबंध में। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन योजना के तहत शहरी गरीबों को सषक्त आधारभूत स्तर के संस्थानों में संगठित करने, कौषल विकास के लिए अवसर सृजित करने एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराते हुए स्व-रोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाती है।

2. योजना के अधीन शहरी गरीबों के सार्वभौमिक जुटाव हेतु स्वयं सहायता समूहों और उनके परिसंघों को संगठित करने की परिकल्पना की गई है। प्रत्येक शहरी गरीब परिवार से कम-से-कम एक महिला सदस्य को समयबद्ध तरीके से स्वयं सहायता समूह में लाया जाना चाहिए। ये समूह गरीबों के लिए सहायक प्रणाली के रूप में कार्य करेंगे ताकि उनकी विाीय और सामाजिक आवष्यकताओं को पूरा किया जा सके। नगर निकायों में शहरी आजीविका केन्द्रों की स्थापना की जायेगी, जो एक ऐसा मंच प्रदान करेंगे जहाँ शहरी गरीब अपनी सेवाओं का विपणन कर सकेंगे एवं अन्य लाभों को उन तक पहुँचाया जा सकेगा।3. ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका की वृहद संरचना है। जीविका द्वारा नगरीय क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता एवं संस्थागत विकास घटक के क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त मानव बल की आवष्यकता हो सकती है। समझौता ज्ञापन के उपरांत सामाजिक जागरूकता एवं संस्थागत विकास घटक का क्रियान्वयन जीविका के माध्यम सेे किया जायेगा। फलस्वरूप स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संघों का क्षमतावर्द्धन, बैंक लिंकेज एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा की जाने वाली आयजनक गतिविधियों में सुधार होगा। जीविका द्वारा बैंक लिंकेज हेतु एक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति-उप समिति बनायी गयी है जिसका ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के साथ बेहतर समन्वय होने के कारण इस घटक के क्रियान्वयन में सुलभता होगी। 4. राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक-08.08.2023 के मद संख्या-07 के रूप में प्रस्ताव पर स्वीकृति प्राप्त है। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 17 अग(cid:232)त 2023 5. अतः राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिषन अन्तर्गत सामाजिक जागरूकता एवं संस्थागत विकास घटक को क्रियान्वयन हेतु जीविका को हस्तांतरित करने से संबंधित समझौता ज्ञापन प्रारुप पर राज्य सरकार की स्वीकृति प्रदान की जाती है।

आदेष :- आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाषित किया जाय एवं इसकी प्रति सरकार के सभी अपर मुख्य सचिव/सभी प्रधान सचिव/सभी सचिव/सभी प्रमण्डलीय आयुक्तों/जिला पदाधिकारियों/महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण)684-571+200-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 17 August 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-08-17.684/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-08-17.684.