(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत 6 भा(cid:289) 1945 (श0)
(सं0 पटना 707) पटना, सोमवार, 28 अग(cid:232)त 2023 ——— अधिसूचना 28 vxLr 2023 सं॰ 3/खेल.1-09/2022-1354—आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय/ राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त कर देश एवं राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ इन्हें प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। चयनित खिलाड़ियों को ""राष्ट्रीय खेल दिवस"" या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य दिवस पर खेल सम्मान योजना के तहत पुरस्कृत किया जायेगा। उद्देष्य ।-इस योजना का उद्देष्य वैसे खिलाड़ी, जिन्होंनेे आधिकारिक अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/अखिल भारतीय खेलों में उपलब्धि प्राप्त की हो तथा वैसे प्रशिक्षक जिनके द्वारा लंबी अवधि में प्रशिक्षित खिलाड़ी ने उक्त खेलों के आधिकारिक प्रतियोगिताओं में उपलब्धि प्राप्त किया हो, इनके द्वारा भविष्य में उच्च स्तरीय प्रदर्शन एवं उपलब्धि प्राप्त किये जाने हेतु उत्साहबर्द्धन के साथ ही राज्य के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा मेहनत कर उच्च स्तरीय प्रदर्शन किये जाने हेतु प्रेरित किया जाना है। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी (IOC) एवं इसके अधीन संबद्धता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय खेल महासंघ (ISF) के द्वारा आयोजित संबंधित खेलों का विष्व चैम्पियनषिप/एषिया चैम्पियनषिप, ओलम्पिक कौंसिल ऑफ एषिया (OCA), कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेषन (CGF), एफ्रो एषियन गेम्स (AAG), साउथ एषियन गेम्स (SAF Games), इंडियन ओलम्पिक एसोसियेशन (IOA), एसोसियेषन ऑफ इंडियन युनिवर्सिटी (AIU), पैरालम्पिक कमिटी ऑफ इंडिया (PCI)/स्पेषल ओलम्पिक (SO) (मंदबुद्धि, स्वःपरायणता, बहु विकलांग एवं मानसिक पक्षाघात)/ऑल इंडिया स्पोर्टस एसोसियेशन ऑफ डेफ एण्ड डम्ब (मूक एवं बधिर)/स्कूल गेम्स फेडरेषन ऑफ इंडिया (SGFI) अथवा वैसे खेल जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (खेल विभाग), भारत सरकार (MYAS) अथवा स्पोर्टस ऑथरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा आयोजित आधिकारिक अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता/पदक प्राप्त किया हो वैसे खिलाड़ी सम्मानित किये जायेंगे। ।2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 28 अग(cid:232)त 2023 असैनिक/सैनिक/पुलिस एवं अन्य सेवाओं द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/ अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता में उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के अतिरिक्त किसी भी स्तर के वेटरन खेल प्रतियोगिता में उपलब्धि प्राप्त वेटरन खिलाडियों/वेटरन खेल के प्रशिक्षकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को छोड़ कर अन्य गैर आधिकारिक/आमंत्रण खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ी/दल को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। i
| 1. ओलम्पिक गेम्स | 2.0 करोड़ | 1.5 करोड़ | 1.0 करोड़ |
| 2. आधिकारिक विष्व चैम्पियनषिप/कप सीनियर | 1.5 करोड़ | 1.0 करोड़ | 75 लाख |
| 3. आधिकारिक विष्व चैम्पियनषिप/कप जूनियर | 75 लाख | 50 लाख | 37 लाख 50 हजार |
| 4. एषियन गेम्स | 1.0 करोड़ | 75 लाख | 50 लाख |
| 5. आधिकारिक एषियन चैम्पियनषिप सीनियर | 75 लाख | 50 लाख | 30 लाख |
| 6. आधिकारिक एषियन चैम्पियनषिप जूनियर | 37 लाख 50 हजार | 25 लाख | 15 लाख |
| 7. राष्ट्रमंडल गेम्स | 50 लाख | 30 लाख | 20 लाख |
| 8. एफ्रो एषियन गेम्स | 40 लाख | 30 लाख | 20 लाख |
| 9. आधिकारिक राष्ट्रमंडल चैम्पियनषिप सीनियर | 30 लाख | 20 लाख | 15 लाख |
| 10. आधिकारिक राष्ट्रमंडल चैम्पियनषिप जूनियर | 15 लाख | 10 लाख | 7 लाख 50 हजार |
| 11. यूथ एषियन गेम्स एवं वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स/ चैम्पियनषिप | 25 लाख | 20 लाख | 15 लाख |
| 12. साउथ एषियन गेम्स | 20 लाख | 15 लाख | 10 लाख |
| (मानसिक/शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) | |||
| 1. पैरालम्पिक गेम्स | 1.0 करोड़ | 75 लाख | 50 लाख |
| 2. विश्व पारा चैम्पियनशिप/कप | 75 लाख | 50 लाख | 30 लाख |
| 3. पैरा एषियन गेम्स | 50 लाख | 30 लाख | 20 लाख |
| 4 राष्ट्रमंडल गेम्स (दिव्यांग खिलाडी) | 30 लाख | 20 लाख | 15 लाख |
| 5. पैरा राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता/एषियन चैम्पियनषिप (सीनियर) | 20 लाख | 15 लाख | 10 लाख |
| 6. दृष्टि बाधित खेल/डेफ ओलम्पिक/ं स्पेषल ओलम्पिक अंतराष्ट्रीय खेल /मंदबुद्धि खिलाडी हेतु अंतराष्ट्रीय खेल। | 15 लाख | 10 लाख | 05 लाख |
सिर्फ व्यक्तिगत एमेच्योर खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्षन हेतु निम्न
प्रकार से पुरस्कारों के पात्र होंगेः-
| चैम्पियनषिप | विजेता | उपविजेता | तृतीय स्थान |
| 1. विष्व एमेच्योर चैम्पियनषिप | 1.0 करोड़ | 75 लाख | 50 लाख |
| 2. एमेच्योर एषियाई/ राष्ट्रमंडल चैम्पियनषिप | 75 लाख | 50 लाख | 30 लाख |
| 1. क्रिकेट वल्र्ड कप एवं T-20 क्रिकेट वल्र्ड कप सीनियर | 1.5 करोड़ | 1.0 करोड़ |
| 2. क्रिकेट वल्र्ड कप एवं T-20 क्रिकेट वल्र्ड कप जूनियर | 75 लाख | 50लाख |
| 3. चैम्पियन्स ट्रॉफी | 1.0 करोड़ | 75 लाख |
| (क) नेषनल गेम्स | 4,00,000/- | 3,00,000/- | 2,00,000/- | |
| (ख) राष्ट्रीय चैम्पियनषिप | सीनियर | 2,00,000/- | 1,50,000/- | 1,00,000/- |
| जूनियर | 1,50,000/- | 1,00,000/- | 60,000/- | |
| सब जूनियर | 1,00,000/- | 70,000/- | 50,000/- | |
| (ग) आधिकारिक राष्ट्रीय यूथ चैम्पियनषिप | 1,50,000/- | 1,00,000/- | 60,000/- | |
| (घ) राष्ट्रीय विद्यालय खेल/ खेलो इंडिया यूथ गेम्स | सीनियर वर्ग | 1,00,000/- | 70,000/- | 50,000/- |
| जूनियर वर्ग | 80,000/- | 60,000/- | 40,000/- | |
| सब जूनियर | 60,000/- | 40,000/- | 30,000/- | |
| (ङ) अखिल भारतीय अन्तर विष्वविद्यालय चैम्पियनषिप एवं राष्ट्रीय विष्वविद्यालय खेलो इंडिया गेम्स | 1,50,000/- | 1,00,000/- | 60,000/- | |
| (च) राष्ट्रीय स्पेषल ऑलिम्पिक / राष्ट्रीय पैरालम्पिक खेल/ राष्ट्रीय मूक-बधिर/ मन्द बुद्धि (दिव्यांग) खेल | सीनियर | 2,00,000/- | 1,50,000/- | 1,00000/- |
| जूनियर | 1,50,000/- | 1,00,000/- | 60,000/- | |
| सब जूनियर | 1,00,000/- | 70,000/- | 50,000/- |
| टीम सदस्यों की संख्या | संबंधित प्रतियोगिता और पदक के लिए ऊपर उल्लिखित व्यक्तिगत खेल पुरस्कार राषि का उतना ही गुणा |
| (1) 02 सदस्यों की टीम | 1-1/2 गुणा |
| (2) 03 अथवा 04 सदस्यों की टीम | 2 गुणा |
| (3) 05 से 10 सदस्यों की टीम | 3 गुणा |
| (4) 10 से अधिक सदस्यों की टीम | 5 गुणा |
| नोटः- 1. खिलाडियों को सम्मानित करने हेतु न्यूनतम र20,000/-(बीस हजार रूपये) मात्र पुरस्कार राशि अवश्य प्रदान किये जायेंगे। 2. उपयु र्क्त रूप से निर्धारित पुरस्कार राषि अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार रिजर्व खिलाड़ियों सहित टीम के सभी सदस्यों में बराबर बांटी जायेगी। 3. मान्यता प्राप्त आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देष का मात्र प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियो ं (जो कोई उपलब्धि प्राप्त नहीं कर सके) को राष्ट्रीय स्तर के विजेता के बराबर पुरस्कार राषि देय होगा। इसका निर्णय पुरस्कार हेतु गठित समिति द्वारा किया जायेगा। |
4. पुरस्कार हेतु खिलाड़ियों की पात्रता निम्नवत् है :-
(क) खिलाड़ियों को अधिकारिक प्रतियोगिता में प्राप्त उपलब्धि के आधार पर पुस्कृत किया जायेगा। (ख) पुरस्कार उन्हीं खिलाड़ियों को प्राप्त होंगे, जो बिहार के निवासी हों तथा बिहार की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया हो।
(ग) वैसे खिलाड़ी जो बिहार के निवासी हो तथा अधिकारिक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया हो।
5. राज्य विशेष खेल पुरस्कार :-
(क) खेल प्रषिक्षक प्रोत्साहन पुरस्कार ।-प्रषिक्षकों की पात्रता एन0आई0एस0 डिप्लोमाधारी प्रशिक्षक/अंतर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त/प्रतिनिधित्व करने वाले वरीय खिलाड़ी।
इस योजना के अंतर्गत के वैसे प्रषिक्षक, जिन्होंने पदक विजेताओं को प्रषिक्षित किया है वे भी नकद पुरस्कार के पात्र होंगे। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से र 2,00,000/- (दो लाख रूपये) पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं एक प्रषस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
(ख) राज्य श्रेष्ठ खेल सम्मान ।-निर्धारित जिस अवधि के आधार पर खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा, उसी अवधि मेें खेल के पुरस्कारों में से सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि वाले एक या अधिक (सरकार/समिति द्वारा निर्धारित) खिलाड़ी को ''राज्य श्रेष्ठ खेल सम्मान'' हेतु चयन किया जायेगा। जिसे अतिरिक्त र 4,00,000/- (चार लाख रूपये) एवं प्रषस्ति पत्र, ब्लेजर सूूट, टाई/स्कार्फ, शर्ट प्रदान किया जायेगा।
वरीय खेल प्रषिक्षकों के लिए ''राज्य विषिष्ट खेल प्रषिक्षक सेवा सम्मान'' (लाईफ टाईम एचीवमेंट)।-वैसे वरीय खेल प्रषिक्षक जिनके खिलाड़ी लम्बी अवधि से प्रषिक्षण प्राप्त किया हो और उनके द्वारा प्रषिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियाँ हासिल किया हो को इस सम्मान से जीवन में एक बार सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से र 4,00,000/- (चार लाख रूपये), एक प्रषस्ति पत्र, ब्लेजर सूट, टाई/स्कार्फ, शर्ट प्रदान किया जायेगा।
6. प्रक्रिया :-
(क) कोई भी अधिकारिक प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर स्वयं खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक/राज्य संंघ/ संबंधित विश्वविद्यालय के डीन/कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के जिला स्तरीय विभागीय खेल पदाधिकारी/अन्य प्रभारी सरकारी पदाधिकारी द्वारा आवेदन प्रपत्र में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जायेगा।
(ख) बिहार राज्य खेल प्राधिकरण राज्य खेल संघ/अन्य माध्यमों से आवेदन में वर्णित तथ्यों का सत्यापन करेगा।
(ग) राज्य खेल संघ/टीम द्वारा राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल होने के पूर्व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना को खिलाड़ियों/प्रषिक्षकों की समर्पित सूची से गठित कमिटि द्वारा आवेदन पत्र का मिलान के पश्चात् सूची का अंतिम रूप दिया जायेगा।
उपरोक्त पुरस्कार/एवार्ड हेतु निम्नांकित पदाधिकारियों/सदस्यों की गठित समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा :- 1. महानिदेषक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ः- अध्यक्ष 2. निदेषक, छात्र एवं युवा कल्याण-सह-संयुक्त सचिव ः- उपाध्यक्ष 3. निदेषक, सह सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ः- सदस्य सचिव 4. बिहार ऑलम्पिक संघ के अध्यक्ष/सचिव ः- सदस्य 5. एक वरीय राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरूष खिलाड़ी ः- सदस्य 6. एक वरीय राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ः- सदस्य 7. एक वरीय राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी ः- सदस्य 8. उप निदेषक, छात्र एवं युवा कल्याण, निदेषालय ः- सदस्य 9. एक वरीय खेल प्रषिक्षक विभाग द्वारा मनोनीत ः- सदस्य5 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 28 अग(cid:232)त 2023 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा उक्त खेल सम्मान समिति की मासिक बैठक की जायेगी। यदि किन्ही खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों द्वारा पदक प्राप्त किया जाता है एवं संबंधित द्वारा आवेदन प्राप्त होने के उपरांत खेल सम्मान समिति द्वारा तत्काल बैठक कराकर अथवा मासिक बैठक में निर्णय लिया जायेगा।
(ड.) यथा संभव अधिकारिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों को प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के उपरान्त तुरंत पुरस्कार राशि देय होेगा।
विशेष उपलब्धि या विशेष कारणों से यदि समिति द्वारा अतिरिक्त राशि की अनुशंसा की जाती है, तो अतिरिक्त राशि के रूप में ₹ 2,00,000/- (दो लाख रूपये) मात्र देय होगा। (छ) प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राज्य खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
7. यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से प्रवृत मानी जायेगी। इस संबंध में पूर्व में निर्गत मागदर्षिका को निरस्त किया जाता है। उक्त पर विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। ————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,