Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 31 August 2023

Published 31 August 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-08-31.717
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

9 ;बपकरू289द्ध 1945 ;0द्ध

(0 717) ए ;बपकरू232द्धए 31 ;बपकरू232द्ध 2023

सं॰ 10/SWD-17-01/2023/4578—न०वि० एवं आ०वि०

नगर विकास एवं आवास विभाग ——— ladYi 30 vxLr 2023 विषयः- आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय- 2 के स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजनांतर्गत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार हेतु सेंटेज सहित कुल राशि `259,81,00,000/- (दो सौ उनसठ करोड़ इक्यासी लाख रु०) मात्र की योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में बुडको को नामित करने के संबंध में। सैदपुर नाला पटना शहर के महत्वपूर्ण बड़े नालों में से एक है। पटना के 09 ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन के पानी का बहाव सैदपुर नाला के माध्यम से होता है। यह नाला लगभग 5.61 कि०मी० लम्बा है। पटना शहर से वर्षा जल की निकासी शीघ्रता से कराने हेतु सैदपुर नाला का जीर्णोद्धार किया जाना आवश्यक है। बुडको द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजनांतर्गत सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार योजना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कराया गया है। इसके अन्तर्गत कुल 5.61 किलोमीटर नाला का जीर्णोद्धार किया जायेगा। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित कार्य किये जायेंगेः-

(i) नाला के प्रारम्भ स्थल से 1.088 किलोमीटर यू-ड्रेन का निर्माण किया जायेगा। दो लेन के सड़को के संपर्क हेतु कुछ स्थानों पर बॉक्स कल्भर्ट की व्यवस्था की जायेगी। नाला की सफाई सुचारू ढं़ग से हो सके इस हेतु नाला में रैम्प की समुचित व्यवस्था की जायेगी।

(ii) नाला के प्रारम्भ स्थल के 1.088 कि०मी० से 1.522 कि०मी० तक क्लोज्ड बॉक्स ड्रेन का निर्माण प्रस्तावित है ताकि इस भाग से दो लेंन की सड़क आसानी से आर-पार जा सके। 1.522 कि०मी० से 2.63 कि०मी० तक यू-ड्रेन का निर्माण किया जायेगा, जिसके दोनों ओर दो लेन की सड़क होगी।(iii) 2.63 कि०मी० से 3.152 कि०मी० तक दो लेन की सड़क सहित ट्रेपेजोयडल डिजायन के ड्रेन का निर्माण किया जायेगा। 3.3 कि०मी० से 3.96 कि०मी० तक नाले के दाहिने तरफ दो लेन सड़क एवं बायीं तरफ टहलने हेतु दो मीटर चौड़ी हरित क्षेत्र सहित ट्रेपेजोयडल ड्रेन का निर्माण किया जायेगा। 2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 31 ;बपकरू232द्ध 2023 (iv) 4.028 कि०मी० से 4.9 कि०मी० तक नाले के दोनों ओर दो लेन की सड़क सहित ट्रेपेजोयडल ड्रेन का निर्माण किया जायेगा। 4.9 कि०मी० से 5.61 कि०मी० तक दाहिने तरफ दो लेन की सड़क सहित ट्रेपेजोयडल ड्रेन का निर्माण किया जायेगा।

(v) नाला के जीर्णोद्वार के क्रम में इसका डिजाईन स्लोप 1ः3000 रखा गया है। नाला की समुचित सफाई हेतु 3 स्थानों पर रैम्प का निर्माण कराया जायेगा।

2. योजना का प्राक्कलन बुडको द्वारा तैयार किया गया है, जिसपर मुख्य महाप्रबंधक, बुडको द्वारा तकनीकी अनुमोदन प्रदान किया गया है। योजना की कार्यान्वयन एजेंसी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) होगी।

3. योजना के लिए स्वीकृत राशि का विा पोषण षष्ठम राज्य वित्त आयोग के विशेष पैकेज मद से किया जायेगा। राशि की वर्षवार व्यय विवरणी निम्नवत्‌ है -

क्र॰ सं॰ वित्तीय वर्ष वर्षवार व्यय की जाने वाली कुल राशि
1 2023-24 12990.50
2 2024-25 12990.50
Total 25981.00

नगर निगम को मिलने वाले विशेष पैकेज की राशि का उपयोग उक्त नाला जीर्णोद्धार योजना के कार्यान्वयन पर किया जायेगा।

5. राज्य मंत्रिपरिषद की दिनांक-22.08.2023 को सम्पन्न बैठक में मद संख्या-11 के रूप में इस पर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

6. अतः उक्त के आलोक में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय- 2 के स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजनांतर्गत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार हेतु सेंटेज सहित कुल राशि `259,81,00,000/- (दो सौ उनसठ करोड़ इक्यासी लाख रु०) मात्र की योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में बुडको को नामित करने की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। आदेशः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राज्य राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों/विभागाध्यक्षों/प्रमंडलीय आयुक्तों/जिला पदाधिकारियों/नगर निकायों/महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, अरूनीश चावला, सरकार के अपर मुख्य सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 717.571़500.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 31 August 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-08-31.717/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-08-31.717.