Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 29 September 2023

Published 29 September 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-09-29.782
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

7 आि(cid:435)न 1945 (श0)

(सं0 पटना 782) पटना, शु(cid:272)वार, 29 िसत(cid:224)बर 2023

———

अधिसूचना

29 सितम्बर 2023

—

2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 29 (cid:871)सत(cid:224)बर 2023

चूँकि, बिहार राज्य विधानमंडल सत्र में नहीं है, और, चूँकि, बिहार राज्यपाल का समाधान हो गया है कि ऐसी परिस्थितियाँ विद्यमान हैं जिनके कारण बिहार माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (बिहार अधिनियम 12, 2017) का, इसमें आगे वर्णित रीति से, संशोधन करने के लिए उनके लिए तुरन्त कार्रवाई करना आवश्यक हो गया है;

इसलिए, अब, भारत-संविधान के अनुच्छेद 213 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल निम्नलिखित अध्यादेश प्रख्यापित करते हैं :-

- (1) यह अध्यादेश बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2023 कहा जा सकेगा। (2) यह उस तारीख को प्रवृत होगा, जो राज्य सरकार, राजपत्र में, अधिसूचना द्वारा नियत करे : परन्तु इस अध्यादेश के भिन्न भिन्न उपबंधों के लिए भिन्न-भिन्न तारीखें नियत की जा सकेंगी और ऐसे किसी उपबंध में इस अध्यादेश के प्रारंभ के प्रति किसी निर्देश का यह अर्थ लगाया जाएगा कि वह उस उपबंध के प्रारंभ के प्रति निर्देश है।

- बिहार माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 (जिसे इसमें इसके पश्चात्‌ मूल अधिनियम कहा गया है) की धारा 2 में,- (क) खंड (80) के पश्चात्‌ निम्नलिखित खंड अंतःस्थापित किए जाएंगे, अर्थात्‌ः- '(80क) ''ऑनलाइन गेम खेलना'' से इंटरनेट या इलैक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर गेम की प्रस्थापना अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत ऑनलाइन धनीय गेम खेलना भी है : (80ख) ''ऑनलाइन धनीय गेम खेलना'' से ऐसा ऑनलाईन गेम खेलना अभिप्रेत है, जिसमें खिलाड़ी किसी आयोजन में, जिसमें गेम, स्कीम, प्रतिस्पर्धा या कोई अन्य क्रियाकलाप या प्रक्रिया भी है, धन या धन के मूल्य, जिसके अंतर्गत आभासी डिजिटल आस्तियां भी है, को जीतने की प्रत्याशा में, धन या धन के मूल्य का संदाय या जमा करता है, जिसके अंतर्गत आभासी डिजिटल आस्तियां भी है, चाहे इसका परिणाम या निष्पादन कौशल, अवसर या दोनों पर आधारित हो या नहीं, तथा चाहे वह तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि के अधीन अनुज्ञेय हो या नहीं ;'; (ख) खंड (102) के पश्चात्‌ निम्नलिखित खंड अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्‌ः-

'(102क) ''विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावे'' से,-

(i) दांव लगाने ; (ii) कैसिनो ; (iii) द्यूतक्रीडा ; (iv) घुड़दौड ; (v) लाटरी ; या (vi) ऑनलाइन धनीय गेम खेलना,

में अंतर्वलित या उनके माध्यम से अनुयोज्य दावा अभिप्रेत है।';

(ग) खंड (105) में, अंत में, निम्नलिखित परंतुक अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थातः-

''परंतु कोई व्यक्ति, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावों की पूर्ति की व्यवस्था या ठहराव करता है, जिसके अंतर्गत वह व्यक्ति भी है, जो ऐसी पूर्ति के लिए डिजिटल या इलैक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म का स्वामी है या उसका प्रचालन या प्रबंधन करता है, ऐसे अनुयोज्य दावों का पूर्तिकार समझा जाएगा, चाहे ऐसे अनुयोज्य दावे, उसके द्वारा या उसके माध्यम से पूर्ति किए जाते हों और चाहे ऐेसे अनुयोज्य दावों की पूर्ति के लिए धन या धन के मूल्य, जिसके अंतर्गत आभासी डिजिटल आस्तियां भी है, में प्रतिफल, उसको या उसके माध्यम से संदत्त या सूचित किए जाते हैं या किसी भी रीति में उसको दिए जाते हैं, और इस अध्यादेश के सभी उपबंध विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावों के ऐसे पूर्तिकार को लागू होंगे, मानो वह ऐसे अनुयोज्य दावों की पूर्ति करने के संबंध में कर का संदाय करने के लिए दायी पूर्तिकार हो।''; (घ) खंड (117) के पश्चात्‌, निम्नलिखित खंड अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्‌ः-

'(117 क) ''आभासी डिजिटल आस्ति'' का वही अर्थ होगा, जो आय-कर अधिनियम, 1961 की धारा 2 के खंड (47क) में उसका है;'।

- मूल अधिनियम की धारा 24 में,- (क) खंड (xi) में, अंत में, ''और'' शब्द का लोप किया जाएगा; (ख) खंड (xi) के पश्चात्‌ निम्नलिखित खंड अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्‌ः-3 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 29 (cid:871)सत(cid:224)बर 2023 ''(xi क) भारत से बाहर किसी स्थान से, भारत में किसी व्यक्ति को ऑनलाइन धनीय गेम खेलने की पूर्ति करने वाला प्रत्येक व्यक्ति; और''।

- मूल अधिनियम की अनुसूची 3 के पैरा 6 में, ''लाटरी, दांव और द्यूत''

शब्दों के स्थान पर, ''विनिर्दिष्ट अनुयोज्य दावों'' शब्द रखे जाएंगे।

- इस अध्यादेश के अधीन किए गए संषोधन, दांव लगाने, कैसिनो, द्यूतक्रीड़ा, घुड़दौड़, लाटरी या ऑनलाइन गेम खेलने को प्रतिषिद्‌ध, निर्बंधित या विनियमित करने का उपबंध करने वाली तत्समय प्रवृत किसी अन्य विधि के उपबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेंगे। भारत-संविधान के अनुच्छेद 213 के खंड-(1) के अधीन मैने इस अध्यादेश को प्रख्यापित किया है। ——— अधिसूचना 29 सितम्बर 2023

—

(Bihar Ordinance No.1, 2023) THE BIHAR GOODS AND SERVICES TAX (AMENDMENT) ORDINANCE, 2023 AN ORDINANCE further to amend the Bihar Goods and Services Tax Act, 2017(Bihar Act 12 of 2017).

WHEREAS, The Legislature of the State of Bihar is not in session;

AND, WHEREAS, the Governor of Bihar is satisfied that the circumstances exist which render it necessary for him to take immediate action to amend the Bihar Goods and Services Tax Act, 2017 (Bihar Act 12 of 2017), in the manner hereinafter appearing. NOW, THEREFORE, in exercise of the powers conferred by clause (1) of Article 213 of the Constitution of India, the Governor of Bihar is pleased to promulgate the following Ordinance:-

1. Short title and commencement.—

(1) This Ordinance may be called the Bihar Goods and Services Tax (Amendment) Ordinance, 2023.

(2) It shall come into force on such date as the State Government may, by notification in the Official Gazette, appoint:

Provided that different dates may be appointed for different provisions of this Ordinance and any reference in any such provision to the4 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 29 (cid:871)सत(cid:224)बर 2023 commencement of this Ordinance shall be construed as a reference to the coming into force of that provision.

2. Amendment of Section 2.—In section 2 of the Bihar Goods and Services Tax Act, 2017 (hereinafter referred to as the principal Act),—

(a) after clause (80), the following clauses shall be inserted, namely:-

'(80A) "online gaming" means offering of a game on the internet or an electronic network and includes online money gaming;

(80B) "online money gaming" means online gaming in which players pay or deposit money or money's worth, including virtual digital assets, in the expectation of winning money or money's worth, including virtual digital assets, in any event including game, scheme, competition or any other activity or process, whether or not its outcome or performance is based on skill, chance or both and whether the same is permissible or otherwise under any other law for the time being in force;';

(b) after clause (102), the following clause shall be inserted, namely:-

'(102A) "specified actionable claim" means the actionable claim involved in or by way of-

(i) betting; (ii) casinos; (iii) gambling; (iv) horse racing; (v) lottery; or (vi) online money gaming;';

(c) in clause (105), the following proviso shall be inserted at the end, namely:- "Provided that a person who organizes or arranges, directly or indirectly, supply of specified actionable claims, including a person who owns, operates or manages digital or electronic platform for such supply, shall be deemed to be a supplier of such actionable claims, whether such actionable claims are supplied by him or through him and whether consideration in money or money's worth, including virtual digital assets, for supply of such actionable claims is paid or conveyed to him or through him or placed at his disposal in any manner, and all the provisions of this Ordinance shall apply to such supplier of specified actionable claims, as if he is the supplier liable to pay the tax in relation to the supply of such actionable claims;";

(d) after clause (117), the following clause shall be inserted, namely:-

'(117A) "virtual digital asset" shall have the same meaning as assigned to it in clause (47A) of section 2 of the Income-tax Act, 1961;'.

3. Amendment of Section 24.— In section 24 of the principal Act,-

(a) in clause (xi), the word "and" occurring at the end, shall be omitted;

(b) after clause (xi), the following clause shall be inserted, namely:-

"(xia) every person supplying online money gaming from a place outside India to a person in India; and".

4. Amendment of Schedule III.—In the principal Act, in Schedule III, in paragraph 6, for the words "lottery, betting and gambling" the words "specified actionable claims" shall be substituted.

5 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 29 (cid:871)सत(cid:224)बर 2023

5. Transitory Provision.— The amendments made under this Ordinance shall be without prejudice to provisions of any other law for the time being in force, providing for prohibiting, restricting or regulating betting, casino, gambling, horse racing, lottery or online gaming.

Patna, RAJENDRA VISHWANATH ARLEKAR, Dated 28th September 2023 Governor of Bihar.

सत्य-प्रति

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण)782-571+400-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 29 September 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-09-29.782/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-09-29.782.