Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 06 October 2023

Published 06 October 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-10-06.812
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

14 ;बपकरू435द्ध 1945 ;0द्ध

(0 812) ए ;बपकरू272द्धए 6 ;बपकरू200द्ध 2023

पत्रांक-06/विविध(दु0 मु0)-44/2022(पार्ट-II)/7660

परिवहन विभाग

————

सेवा में,

महालेखाकार (ले0 एवं ह0), बिहार,

वीरचन्द पटेल पथ, पटना। पटना, दिनांक 5 अक्तूबर, 2023

विषयः- बिहार मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (गठन एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2023 के

अधिसूचित प्रारूप के संगत प्रावधानों के आलोक में गठित प्रमंडल स्तरीय मोटरवाहन दुर्घटना

दावा न्यायाधिकरण हेतु अध्यक्ष का 07 पद, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के 07 पद, उच्च

वर्गीय लिपिक के 07 पद, निम्न वर्गीय लिपिक के 07 पद एवं आशुलिपिक के 07 पदों के

सृजन की स्वीकृति के संबंध में।

आदेश- स्वीकृत। निदेशानुसार उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि परिवहन विभाग की अधिसूचना सं0-7181, दिनांक-20.09.2023 द्वारा बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (गठन एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 का प्रारूप अधिसूचित है। 2. उक्त अधिसूचित नियमावली प्रारूप में वर्णित नियमों के आलोक में गठित किये जाने वाले 07 मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण की अध्यक्षता हेतु प्रत्येक न्यायाधिकरण में एक सदस्यीय अध्यक्ष एवं न्यायाधिकरण के कृत्यों के निर्वहन में सहयोग हेतु अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (न्यायाधिकरण के सचिव के रूप में), उच्च वर्गीय लिपिक, आशुलिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक की नियुक्ति किया जाना है। 3. अपर जिला परिवहन पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं सेवा से संबंधित शर्तें बिहार परिवहन सेवा नियमावली, 2020 के तहत एवं लिपिक/उच्च वर्गीय लिपिक की नियुक्ति एवं सेवा से संबंधित शर्तें बिहार परिवहन क्षेत्रीय लिपिक संवर्ग (भर्त्ती एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2013 के अन्तर्गत शासित होगी। 4. आशुलिपिक के पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक आशुलिपिक की सेवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्राप्त की जायेगी। आशुलिपिक की नियमित नियुक्ति होते ही इनकी सेवा आउटसोर्सिंग एजेंसी को वापस कर दी जायेगी। 5. अतः उपर्युक्त के आलोक में अधिसूचित बिहार मोटरवाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (गठन एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2023 के प्रारूप के अन्तर्गत नीचे दिए गए तालिका के कॉलम-2 में अंकित पदनाम के अनुसार कॉलम-3 में अंकित पदबल का सृजन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती हैः- 2 ;बपकरू464द्ध ;द्ध 6 ;बपकरू200द्ध 2023
क्रं0सं0 पदनाम पदों की संख्या वेतन संरचना पद समुह पद की श्रेणी
1 2 3 4 5 6
1 अध्यक्ष 07 सेवानिवृत न्यायमूर्ति को अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति होने पर उनकी सेवानिवृति के समय प्राप्त होने वाले वेतन एवं भत्ते की राशि से पेंशन (रूपांतरित पेंशन सहित) को घटाकर देय राशि अनुमान्य होगी। अन्य नियुक्त अध्यक्ष को प्रति महीने 1,25,000/- (एक लाख पचीस हजार) रूपया नियत वेतनमान पूरे कार्यकाल के लिए अनुमान्य होगा। - राजपत्रित
2 अपर जिला परिवहन पदाधिकारी 07 लेवल-7 ख राजपत्रित
3 उच्च वर्गीय लिपिक 07 लेवल-4 ग अराजपत्रित
4 आशुलिपिक 07 लेवल-4 ग अराजपत्रित
5 निम्नवर्गीय लिपिक 07 लेवल-2 ग अराजपत्रित
कुल 35

6. उक्त पदों के सृजन के फलस्वरूप अनुमानित वार्षिक व्यय रू0- 2,59,99,344/- (दो करोड़ उनसठ लाख निन्यान्वे हजार तीन सौ चौवालीस रू0) मात्र (अनु0-क) एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से डाटा इन्ट्री ऑपरेटर/ आई0 टी0 ब्यॉय/गर्ल को मानदेय पर रू0 67,20,000/- (सरसठ लाख बीस हजार) मात्र (अनु0-ख) अर्थात कुल 3,27,19,344/-(तीन करोड सताईस लाख उन्नीस हजार तीन सौ चौवालीस) रू0 मात्र सम्भावित है। 7. उक्त राशि का व्यय माँग संख्या-47 के मुख्य शीर्ष 2041-वाहन कर-00-101- संग्रहण प्रभार 0002-मोटर वाहन पर नियंत्रण (विपत्र कोड-47-2041001010002) में उपबंधित राशि से की जाएगी। 8. इसमें प्रशासी पदवर्ग समिति की स्वीकृति, वित्त विभाग की सहमति एवं मंत्रिपरिषद्‌ का अनुमोदन प्राप्त है।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

कृत्यानंद रंजन,

सरकार के उप सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 812.571़10.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 06 October 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-10-06.812/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-10-06.812.