Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 19 October 2023

Published 19 October 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-10-19.853
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

27 आि(cid:435)न 1945 (श0)

(सं0 पटना 853) पटना, वृह(cid:232)पितवार, 19 अ(cid:200)तूबर 2023 II

वीरचन्द पटेल पथ, पटना।

राज्य में तकनीकी शिक्षा के उन्नयन एवं विकास हेतु बिहार अधिनियम 20, 2021 के द्वारा बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना की गई है। उक्त विश्वविद्यालय के कार्यों के प्रयोजनार्थ प्रारंभिक रूप से विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-3081 दिनांक-07.12.2021 के द्वारा स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय बजट के अधीन पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के कुल-32 पदों का सृजन किया गया है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग सम्प्रति विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के स्वीकृत्यादेश संख्या-3081 दिनांक-07.12.2021 द्वारा बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के कार्यों के प्रयोजनार्थ प्रशाखा पदाधिकारी (वेतन लेवल-6) का पूर्व में कुल-03 पद स्वीकृत है। उक्त वेतन स्तर-6, प्रशाखा पदाधिकारी के वेतन स्तर-9 के संगत नहीं है। अतः उक्त सृजित प्रशाखा पदाधिकारी के पूर्व स्वीकृत कुल-03 (तीन) पदों को प्रत्यार्पित करते हुए पदाधिकारियों/कर्मियों के कुल-16 (सोलह) अतिरिक्त पदों की सृजन की स्वीकृति निम्नवत्‌ प्रदान की जाती है :-
1. उप कुलसचिव L-12 01 बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर
2. उप परीक्षा नियंत्रक L-11 01 बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर
2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 19 अ(cid:200)तूबर 2023
3. सहायक कुलसचिव L-10 02 बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर
4. सहायक परीक्षा नियंत्रक L-10 02 बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर
5. प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी L-10 01 बिहार अभियंत्रण शिक्षा सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर
6. लेखा पदाधिकारी L-9 01 सीधी नियुक्ति/ प्रतिनियुक्ति के आधार पर
7. प्रशाखा पदाधिकारी L-9 02 बिहार सचिवालय सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर
8. सहायक L-7 06 बिहार सचिवालय सेवा से प्रतिनियुक्ति के आधार पर

उपरोक्त प्रस्तावित पदो के सृजन के फलस्वरूप कुल रू॰ 1,45,18,200/- (एक करोड़ पैंतालीस लाख अठारह हजार दो सौ रूपये) मात्र वार्षिक आवर्त्तक व्यय संभावित है, जिसका वहन, मांग सख्यां-43 के अंतर्गत स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के ''मुख्यशीर्ष-2203-तकनीकी शिक्षा, उप मुख्यशीर्ष-00, लघुशीर्ष-102-तकनीकी शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय को सहायता, उपशीर्ष-0002-बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय'' विपत्र कोड 43-2203001020002 के अधीन उपबंधित राशि से किया जायेगा।

उक्त राशि की निकासी बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा

सचिवालय कोषागार, निर्माण भवन, बेली रोड, पटना से की जायेगी।

उक्त विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत एवं आवंटित राशि के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, उप निदेशक (त॰),

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना होंगे।

यह आदेश दिनांक-03.10.2023 को सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में मद संख्या-04 पर स्वीकृति एवं वित्त

विभाग की सहमति से निर्गत किया जाता है।

वित्त विभाग के पत्रांक-7355 वि(2), दिनांक-05.10.2007 के आलोक में उक्त विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत/आवंटित राशि की निकासी हेतु उप निदेशक (त॰), विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पदनाम से प्राधिकार पत्र निर्गत करने की आवश्यकता है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय, (cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त। (cid:464)बहार गजट (असाधारण)853-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 19 October 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-10-19.853/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-10-19.853.