असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
18 काित(cid:91)क 1945 (श0)
(सं0 पटना 947) पटना, वृह(cid:232)पितवार, 9 नव(cid:224)बर 2023 ——— ladYi 3 uoEcj 2023 सी0डब्लू0जे0सी0 सं0-18597/2010 बिहार राज्य सिंचाई अंचल पदाधिकारी संघ एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य में माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा दिनांक-21.06.2018 को पारित न्यायादेश के अनुपालन में याचिकाकर्त्ताओं से प्राप्त अभ्यावेदन के आलोक में जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के स्तर से एक सकारण आदेश ज्ञापांक-2110, दिनांक-10.09.2018 पारित किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा पारित उक्त सकारण आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि राजस्व प्रशासन निदेशालय का विघटन किये जाने के कारण सिंचाई अंचल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत कर्मी की सेवा निवृत्ति या मृत्यु होने पर उनके द्वारा धारित पद समाप्त हो जाएगा। साथ हीं, जल संसाधन विभाग अन्तर्गत सिंचाई अंचल पदाधिकारियों का कोई संवर्ग नियमावली तथा पद सोपान निश्चित नहीं होने के कारण प्रोन्नति दिया जाना सम्भव नहीं होने का उल्लेख करते हुए सभी सिंचाई अंचल पदाधिकारियों की सेवा को पद सहित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपने हेतु निर्णय लिया गया। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 9 नव(cid:224)बर 2023
| 1 | श्री ओम प्रकाश पाण्डेय | सोन नहर प्रमंडल, बक्सर | 02.02.65 | 24.07.98 |
| 2 | श्री सुनील कुमार सिंह | सिंचाई प्रमंडल, बथनाहा | 05.02.65 | 24.07.98 |
| 3 | श्री राघव सिंह | सोन नहर प्रमंडल, आरा | 09.03.66 | 04.06.97 |
| 4 | श्री भवेश कुमार सिंह | सिंचाई प्रमंडल, बथनाहा | 15.07.67 | 28.07.98 |
| 5 | श्री अशोक कुमार | घोड़ासहन नहर प्रमंडल, रक्सौल | 04.05.70 | 07.08.98 |
| 6 | मो0 इरफानूल हक | तिरहुत नहर प्रमंडल, मुजफ्फरपुर | 01.01.70 | 02.06.97 |
| 7 | श्रीमती अपर्णा सिन्हा | सिंचाई प्रमंडल, बांका | 01.01.69 | 24.07.98 |
सिंचाई अंचल पदाधिकारियों का राजस्व सेवा में समायोजन हेतु विभाग द्वारा निरूपित सेवा शर्त्त निम्नवत हैः-
(क) इन सिंचाई अंचल पदाधिकारियों का राजस्व सेवा संवर्ग के मूल कोटि राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजित होगी।
(ख) सेवा समायोजित किये जाने की स्थिति में इन्हें वेतन स्तर-7 (राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष को अनुमान्य वेतन स्तर) में हीं आवश्यकतानुसार वेतन संरक्षण प्रदान किया जायेगा।
(ग) बिहार राजस्व सेवा में वरीयता का निर्धारण समायोजन की तिथि के आधार पर होगा। (घ) इन सिंचाई अंचल पदाधिकारियों का सेवा समायोजन राजस्व कर्मचारी संवर्ग से प्रोन्नति द्वारा भरे जाने वाले रिक्तियों के विरूद्ध की जाएगी। बिहार राजस्व सेवा के राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के लिए वेतन स्तर-7 अनुमान्य है, जबकि जल संसाधन विभाग के सिंचाई अंचल पदाधिकारी के लिए वेतन स्तर-6 अनुमान्य है। सेवा समायोजन हेतु प्रस्तावित सभी सिंचाई अंचल पदाधिकारी सम्प्रति वित्तीय उन्नयन की प्राप्ति के उपरांत वेतन स्तर-7, 8 या 9 में कार्यरत है। इस प्रकार राजस्व सेवा संवर्ग के मूल कोटि में समायोजित करने पर इन्हें वेतन स्तर-7 में वेतन संरक्षण अनुमान्य होगा। राजस्व सेवा में समायोजित किये जाने वाले सभी सिंचाई अंचल पदाधिकारी विधिवत विरमित होकर एक पक्ष के अन्दर उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के समक्ष अपना योगदान समर्पित करेंगे। राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में योगदान स्वीकृति के उपरांत उनके प्रशिक्षण एवं पदस्थापन की कार्रवाई की जायेगी। जल संसाधन विभाग के सिंचाई अंचल पदाधिकारियों का सेवा समायोजन का निर्णय विभागीय
संकल्प निर्गत की तिथि से प्रभावी होगा।
Bihar,
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,