Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 27 November 2023

Published 27 November 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-11-27.982
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

6 अ(cid:274)हायण 1945 (श0)

(सं0 पटना 982) पटना, सोमवार, 27 नव(cid:224)बर 2023

P2-5-04/2023-4787

निर्वाचन विभाग

———

संकल्प

27 नवम्बर 2023

आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर मतपत्रों का मुद्रण कराया जाना है। बिहार राज्य में कुल 40 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है, जिसके लिए लगभग 20 लाख मतपत्रों का मुद्रण कराये जाने की आवश्यकता होगी। उक्त के आलोक में निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-2196 दिनांक 07.07.2023 द्वारा अधीक्षक, सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग, पटना से आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु मतपत्रों का मुद्रण सुरक्षात्मक रीति से ससमय संभव हो पायेगा अथवा नहीं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया।

2. अधीक्षक कार्यालय, बिहार सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग, पटना के पत्र सं॰-76 दिनांक 11.08.

2023 द्वारा सूचित किया गया है कि वित्त विभागीय पत्र संख्या-05/प्रेस (मुद्रण) 02/2023-7006/वि॰ दिनांक 09.08.2023 के आलोक में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त मतपत्रों का मुद्रण सुरक्षात्मक तरीके से करने में गुलजारबाग प्रेस में वर्त्तमान समय में भवनों की मरम्मति एवं जीर्णोद्धार का कार्य जारी रहने, परिसर से पुराने नाकामयाब मशीनों/उपकरणों का डिस्मेल्टिंग का कार्य प्रक्रियाधीन होने एवं प्रिटिंग से संबंधित नयी मशीनों का क्रय प्रक्रियाधीन होने के कारण कठिनाई है। उक्त कमियों को दर्शाते हुए सचिवालय मुद्रणालय द्वारा वर्तमान स्थिति में मतपत्रों के मुद्रण हेतु असमर्थता व्यक्त की गयी है। इसके आलोक में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्रांक-16575 दिनांक 31.08.2023 द्वारा मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड, कोलकाता से लोक सभा निर्वाचन के निमित्त मतपत्रों के मुद्रण पर सहमति इस शर्त्त पर दी गई है कि संबंधित प्रस्तावित दर/विवरण का निर्धारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के स्तर से किया जायेगा। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 27 नव(cid:224)बर, 2023 3. विभागीय पत्रांक-2197 दिनांक 07.07.2023 के आलोक में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के

लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड, कोलकाता द्वारा सशर्त्त सहमति देते हुए सूचित किया गया है कि "मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड, कोलकाता द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के संबंध में मतपत्र को एक से सोलह उम्मीदवारों (नोटा सहित) के लिए `1.50 प्रति मतपत्र GST 18%, सतरह से बत्तीस उम्मीदवारों (नोटा सहित) के लिए `3.00 प्रति मतपत्र GST 18%, एवं बत्तीस उम्मीदवारों से अधिक उम्मीदवारों (नोटा सहित) के लिए `4.50 प्रति मतपत्र GST 18% की दर पर मतपत्र मुद्रण करने के लिए सहमत हैं, जैसा कि पिछले लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 में मुद्रण किया गया था। आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए बैलेट पेपर 75 जी.एस.एम. सफेद प्रिंटिंग पेपर में प्रिंट किया जायेगा। मतपत्रों का मुद्रण भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निदेश के आलोक में पूर्ण प्रमाणिक सुरक्षा के साथ किया जायेगा।"

4. आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए मतपत्रों का मुद्रण किया जाना अत्यावश्यक है। यह मतदान ई॰वी॰एम॰ मशीन के द्वारा होगा। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के दौरान मतदान केन्द्र एवं अभ्यर्थियों की संख्या के आलोक में संभावित 20,00,000 (बीस लाख) ई॰वी॰एम॰ एवं निविदत्त (Tendered) मतपत्रों का मुद्रण हिन्दी भाषा में होगा।

5. बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली के नियम 131ज्ञ(ङ) में नामांकन द्वारा बाह्य स्रोत से कार्य कराने का प्रावधान है, जिसमें अंकित है कि - "किसी आपवादिक स्थिति में विशेष रूप से चयनित संवेदक को कोई कार्य बाह्य स्रोत का दिया जाना अनिवार्य हो जाये तो विभाग के सक्षम प्राधिकारी आन्तरिक वित्तीय सलाहकार के परामर्श से ऐसा कर सकते हैं। वैसे मामलों में ब्योरेवार औचित्य, चयन द्वारा कार्य को बाह्य स्रोत को सौंपने की स्थितियाँ एवं उससे पूरा होने वाले विशेष हित या उद्देश्य जो यह पूरा करेगा, प्रस्ताव का पूर्णकीय भाग होगा।"

अधीक्षक, सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग द्वारा लिखित सूचना दी गई है कि मतपत्रों को मुद्रण करना संभव नहीं है। अतः बिहार वित्त नियमावली के उक्त प्रावधानों के अन्तर्गत मेसर्स सरस्वती प्रेस, कोलकाता से मतपत्रों के मुद्रण पर विचार किया जा सकता है। मेसर्स सरस्वती प्रेस, कोलकता को पिछले 20 वर्षों से अधिक समय का सभी लोकसभा आम निर्वाचन/सभी विधान सभा आम निर्वाचन/सभी उप निर्वाचन/सभी पंचायत आम निर्वाचन के मतपत्रों के छपाई का अनुभव है। कार्य की आवश्यकता, महत्ता एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु मतपत्रों का मुद्रण के लिए मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड, कोलकाता द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्र से मुद्रण दर पर मतपत्र का मुद्रण बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली के नियम 131ज्ञ(ङ) के अंतर्गत नामांकन के आधार पर मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड, कोलकाता को प्राधिकृत करने का प्रस्ताव है। उक्त राशि का व्यय का विकलन मांग संख्या 06, मुख्य शीर्ष-2015-निर्वाचन 00-105-संसद के चुनाव कराने के लिए प्रभार-0001-लोक सभा निर्वाचन, विषय शीर्ष 0001.13.01 कार्यालय व्यय एवं विपत्र कोड 06-2015001050001 कार्यालय व्यय से किया जायेगा।

6. लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त मतपत्रों के मुद्रण हेेतु बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली के नियम 131ज्ञ(ङ) के तहत नामांकन के आधार पर पश्चिम बंगाल, राज्य सरकार के उपक्रम मेसर्स सरस्वती प्रेस लिमिटेड, 11 बी॰टी॰ रोड, कोलकाता-700056 को प्राधिकृत करने की अनुमति तथा कंडिका 3, 4 एवं 5 के आलोक में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 22.11.2023 को मंत्रिपरिषद्‌ की बैठक में मद संख्या- 34 के रूप में सम्मिलित करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है। आदेशः- आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाषित किया जाये एवं इसकी प्रतिलिपि महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाये।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 982-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0 ।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 27 November 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-11-27.982/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-11-27.982.