Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 December 2023

Published 05 December 2023

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2023-12-05.989
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

14 अ(cid:274)हायण 1945 (श0)

(सं0 पटना 989) पटना, मंगलवार, 5 (cid:464)दस(cid:224)बर 2023

सं॰ 07-सू॰प्रा॰-29/2012-2222

———

(NOFN)

(RoW)

[Regarding signing addendum to the tripartite agreement related to the right of way (RoW) provided by the state government in context of National Optical Fiber Network (NOFN) established by the Ministry of Communications and Information Technology, Government of India.] विभागीय संकल्प सं॰-287 दिनांक 05.03.2013 के द्वारा संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा स्थापित नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN) के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा राईट ऑफ वे (RoW) प्रदान किये जाने एवं इससे संबंधित त्रिपक्षीय समझौता एकरारनामा को हस्ताक्षरित किये जाने का निर्णय लिया गया, जिस पर मंत्रिपरिषद्‌ की स्वीकृति प्राप्त है।

2. विदित हो कि संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के अर्द्ध सरकारी पत्र सं॰-16- 04/2012-EIP दिनांक 02.05.2012 द्वारा यह सूचित किया गया कि देश के सभी पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। राज्यों में पंचायत स्तर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाये जाने की योजना तथा NOFN के कार्यान्वयन का दायित्व विशेष कार्य एजेन्सी भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लि॰ को सौंपा गया।3. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों के व्यापक हित को देखते हुए पंचायत स्तर तक ऑप्टिकल फाइबर बिछाये जाने हेतु राईट ऑफ वे (RoW) प्रदान किया गया। साथ ही साथ त्रिपक्षीय समझौता एकरारनामा हस्ताक्षरित किया गया। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 5 (cid:465)दस(cid:224)बर 2023 4. इसी क्रम में संयुक्त सचिव, दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार ने अर्द्धसरकारी पत्र सं॰-5–1/2023-IP-II दिनांक 01.05.2023 के द्वारा भारतनेट परियोजना के मौजूदा MoU के एडेन्डम पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया है, ताकि भारतनेट परियोजना के तहत राज्य के भारतनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी गाँव तक पहुँचाई जा सके।

इस हेतु हस्ताक्षरित MoU में एडेन्डम के माध्यम से निम्न तीन बिन्दुओं को जोड़ा जाना है :-

(i) ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी को राज्य के सभी बसे हुए गाँवों और ग्राम पंचायतों तक पहुँचाया जाएगा। इसके अलावा, मौजूदा भारतनेट नेटवर्क के बुनियादी ढांचे एवं आर्चिटेक्चर को उपयुक्त रूप से उन्नत/मजबूत बनाया जाएगा।

(ii) MoU में जहाँ कहीं भी ग्राम पंचायत/पंचायत शब्द आ रहा हो उसे ग्राम पंचायत/पंचायत/ गाँव पढ़ा जाएगा।

(iii) परियोजना का कार्यान्वयन विभिन्न मॉडल्स यथा- सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल में प्राईवेट सेक्टर पार्टनर इत्यादि के द्वारा किया जा सकता है। 5. वर्णित स्थिति में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा स्थापित नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN) के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये गये राईट ऑफ वे (RoW) से संबंधित त्रिपक्षीय समझौता एकरारनामा के एडेन्डम हस्ताक्षरित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

6. उक्त संकल्प को दिनांक 22.11.2023 को मद संख्या-29 के रूप में मंत्रिपरिषद के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण)989-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 December 2023. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2023-12-05.989/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2023-12-05.989.