Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 January 2024

Published 05 January 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-01-05.21
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

15 पौष 1945 (श0)

(सं0 पटना 21) पटना, शु(cid:272)वार, 5 जनवर(cid:547) 2024 & ———

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-17975, दिनांक-22.09.2023 के द्वारा "बिहार कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (भर्त्ती एवं सेवाशर्त्त) नियमावली, 2023" अधिसूचित किया गया है। उक्त नियमावली के द्वारा बिहार परिचारी संवर्ग के अन्तर्गत मूलकोटि सहित चार स्तरीय पदसोपान विहित किया गया है, जो निम्नवत्‌ हैः-

1 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-IV) मूलकोटि (50%)
2 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-III) प्रथम प्रोन्नति स्तर (30%)
3 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-II) द्वितीय प्रोन्नति स्तर (15%)
4 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-I) तृतीय प्रोन्नति स्तर (5%)

दिनांक-01/01/2016 के प्रभाव से उक्त संवर्ग के मूलकोटीय पद के लिए वेतनस्तर-1 स्वीकृत है। पूर्व से उक्त संवर्ग के प्रोन्नति सोपान विहित नहीं रहने के कारण प्रोन्नति सोपानों का पुनरीक्षित वेतनस्तर स्वीकृत नहीं किया जा सका है।

"बिहार कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (भर्त्ती एवं सेवाशर्त्त) नियमावली, 2023" अधिसूचित हो जाने के फलस्वरूप उक्त संवर्ग के अन्तर्गत प्रोन्नति सोपानों के लिए वेतनसंरचना की स्वीकृति का विषय राज्य सरकार के समक्ष विचाराधीन था। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 5 जनवर(cid:547) 2024 सम्यक विचारोपरान्त बिहार कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) संवर्ग के प्रोन्नति सोपानों के लिए निम्नरूपेण पुनरीक्षित वेतनसंरचना की स्वीकृति दी जाती है :-
1 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-III) प्रथम प्रोन्नति स्तर Level-2
2 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-II) द्वितीय प्रोन्नति स्तर Level-3
3 कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (कोटि-I) तृतीय प्रोन्नति स्तर Level-4

उक्त वेतनसंरचना संकल्प निर्गत की तिथि से प्रभावी होगा।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त। (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 21-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 January 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-01-05.21/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-01-05.21.