Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 10 January 2024

Published 10 January 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-01-10.40
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

20 पौष 1945 (श0)

(सं0 पटना 40) पटना, बुधवार, 10 जनवर(cid:547) 2024 ———

7वें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में राज्याधीन सेवाओं के पद सोपान में वेतन स्तर (पे-लेवल) आधारित व्यवस्था लागू करते हुए न्यूनतम कालावधि का निर्धारण किया गया है एवं इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के स्तर से संकल्प संख्या-7433 दिनांक-05.06.2018 के माध्यम से विस्तृत दिशा-निदेश राज्य के सभी संबंधित प्राधिकारों को संसूचित किए गए हैं।

उपर्युक्त संकल्प निर्गत होने के पश्चात राज्य के कतिपय सेवा/संवर्ग, जिसमें वेतन स्तर-4 से वेतन स्तर-7 में प्रोन्नति दी जाती है, के कर्मियों द्वारा पूर्व से निर्धारित न्यूनतम कालावधि को कम करने के लिए कई अवसरों पर आवेदन समर्पित किए गए, जिसके आलोक में राज्य सरकार द्वारा देश के अन्य राज्यों से एतद संबंधी सूचना एकत्र की गयी एवं समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पड़ोसी राज्य झारखंड में वेतन स्तर-4 से वेतन स्तर-7 (आशुलिपिकीय सेवा के संदर्भ में) प्रोन्नति के लिए न्यूनतम कालावधि बिहार राज्य की तुलना में अपेक्षाकृत कम है। इसी प्रकार अन्य राज्यों से भी प्राप्त सूचना के आधार पर मामले की समीक्षा की गयी तथा राज्य सरकार के कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित विभिन्न वेतन स्तरों में प्रोन्नति के लिए न्यूनतम कालावधि में आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया गया। सम्यक्‌ विचारोपरांत सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-7433 दिनांक-05.06.2018 की कंडिका-3(i) में आंशिक संशोधन करते हुए वेतन स्तर-3 से वेतन स्तर-7 में प्रोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम कालावधि को निम्न रूप से संशोधित किया जाता है- 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 10 जनवर(cid:547) 2024
(Pay Level)
1 4 4 Year
2 3 Year
3 4 Year
4 4 Year

सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-7433 दिनांक-05.06.2018 के प्रावधान इस हद तक संशोधित

समझे जायेंगे एवं इस संकल्प में किए गए अन्य प्रावधान यथावत्‌ रहेंगे।

यह प्रावधान निर्गत होने की तिथि से प्रभावी होगा। आदेश दिया जाता है कि सर्वसाधारण की जानकारी के लिए इसे राजकीय गजट के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, jtuh'k dqekj] सरकार के संयुक्त सचिव।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त। (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 40-571+500-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 10 January 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-01-10.40/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-01-10.40.