Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 06 February 2024

Published 06 February 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-02-06.98
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

17 माघ 1945 (श0)

(सं0 पटना 98) पटना, मंगलवार, 6 फरवर(cid:547) 2024

———

Head & Neck

राज्य में कैंसर रोगियों को, चिकित्सा हेतु, राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े इस हेतु राज्य सरकार सतत्‌ प्रत्यनशील है। इस क्रम में टाटा मेमोरियल सेंटर (टी०एम०सी०), मुम्बई (परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार) के सहयोग से मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर की स्थापना की गई है। 2- हाल के वर्षों में दरभंगा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र से मुँह एवं गर्दन के कैंसर रोगियों की चिंतित करने वाली संख्या प्रकाश में आ रही हैं।

3- र्वामान में राज्य सरकार द्वारा दरभंगा के नजदीक, गंगवारा में 100 शय्या के अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर के सहयोग से गंगवार, दरभंगा के निर्माणाधीन अस्पताल को कैंसर के लिए विशिष्ट अस्पताल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र के लोगों को अत्यन्त लाभ होगा। इस क्रम में यह भी उल्लेखनीय है कि दरभंगा के चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल को 2500 शय्या तक विस्तारित किया जा रहा है, साथ ही यहाँ एम्स का निर्माण भी प्रस्तावित है, फलतः क्षेत्र के मरीजों को अन्य रोगों की चिकित्सा में शय्या की कमी नहीं होगी।4- वर्णित परिप्रेक्ष्य में गंगवारा, दरभंगा में राज्य सरकार के निर्माणाधीन 100 शय्या का अस्पताल विशिष्ट कैंसर अस्पताल (सिर/मुँह एवं गर्दन) के रूप में संचालित करने हेतु, प्रथम संव्यवहार में आगामी 10(दस) वर्षो के लिए, निम्नांकित शर्तों के अधीन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर को सुपुर्द करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है :- (क) इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर के मध्य MoU हस्ताक्षरित किया जायेगा। MoU की अवधि 10 (दस) वर्षों की होगी। 10 (दस) वर्षों के पश्चात इसकी पुनः समीक्षा की जा सकेगी। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 6 फरवर(cid:547), 2024

(ख) राज्य सरकार द्वारा उपकरण सहित गंगवारा, दरभंगा का 100 शय्या का अस्पताल, MoU सम्पादन की तिथि से 10(दस) वर्षों के लिए, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर को सौंपा जायेगा।

(ग) MoU के प्रभावी अवधि तक, यह अस्पताल होमी भाभा कैंसर अस्पताल, दरभंगा के रूप में जाना जायेगा। इस अस्पताल में चिकित्सा हेतु आने वाले रोगियों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर की दर पर सभी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी।

(घ) होमी भाभा कैंसर अस्पताल, दरभंगा के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा चक्रीय निधि (revolving fund) के लिए एकमुश्त रूपये 10.00 करोड़ (दस करोड़) मात्र अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा।

(ङ) अर्हित मरीजों को इस अस्पताल में चिकित्सा के लिए विभिन्न सरकारी योजनाआें, यथा-मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष, आयुष्मान भारत योजना आदि का लाभ अनुमान्य होगा।

(च) होमी भाभा कैंसर अस्पताल, दरभंगा का संचालन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर द्वारा किया जायेगा। चिकित्सक एवं अन्य मानव संसाधन भी होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर के होंगे।

(छ) अस्पताल के रख-रखाव की जिम्मेवारी होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, मुजफ्फरपुर की होगी। अस्पताल का स्वामित्व राज्य सरकार के पास यथावत बना रहेगा।

5 राशि के व्यय का वहन सुसंगत बजट शीर्ष अंतर्गत उपबंध प्राप्त कर किया जायेगा। 6- यह संकल्प निर्गत की तिथि से प्रभावी होगा। 7- इस प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद, बिहार सरकार की बैठक दिनांक-08.01.2024 के मद संख्या- 06 के रूप में सम्मिलित एवं स्वीकृत किया गया है। आदेश : आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाय। ————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त ।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 98-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0 ।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 06 February 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-02-06.98/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-02-06.98.