Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 21 March 2024

Published 21 March 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-03-21.320
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

1 चै(cid:287) 1946 (श0)

(सं0 पटना 320) पटना, वृह(cid:232)पितवार, 21 माच(cid:91) 2024

——— vkns'k 21 ekpZ 2024 —वित्त विभाग, बिहार, पटना के संकल्प ज्ञापांक-1206 दिनांक-28.11.2023 द्वारा वैसे मामलों में जहाँ एक ही विज्ञापन के माध्यम से दिनांक-01.09.2005 के पूर्व कतिपय अभ्यर्थी पुरानी पेंशन योजना के तहत तथा दिनांक-01.09.2005 के पश्चात्‌ कतिपय अभ्यर्थी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन0पी0एस0) के तहत नियुक्त हुए हैं, एन0पी0एस0 के तहत नियुक्त वैसे कर्मियों को कतिपय शर्त्तों के अधीन पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का विकल्प प्रदान करने का निर्णय संसूचित किया गया है।

2. दिनांक-01.09.2005 के उपरान्त बिहार सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन0पी0एस0) के अन्तर्गत नियुक्त कतिपय कर्मियों द्वारा वित्त विभाग की उपर्युक्त संकल्प द्वारा संसूचित निर्णय के आलोक में उन्हें भी पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने के अनुरोध के साथ अपना अभ्यावेदन सामान्य प्रशासन विभाग में समर्पित किया गया जिनके सेवा से संंबंधित तथ्य निम्नवत्‌ हैः-

(i) तत्कालीन सहायक सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय के सहयकों के संयुक्त संवर्ग (अब बिहार सचिवालय सेवा) के सहायक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-01/1993 के आधार पर द्वितीय चरण के चयनित अभ्यर्थियों के परीक्षाफल का प्रकाशन जुलाई, 2000 में किया गया।

(ii) उक्त विज्ञापन संख्या-01/1993 के आलोक में चयनित अभ्यर्थियों की अनुशंसा बिहार लोक सेवा आयोग के पत्रांक-150 दिनांक-11.08.2000-सहपठित-पत्रांक-388 दिनांक-20.05.2004 द्वारा तत्कालीन कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (अब सामान्य प्रशासन विभाग) को प्रेषित की गयी।(iii) उक्त अनुशंसा के आलोक में अधिकांश अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य अभिलेखों की जाँच के उपरान्त दिनांक-01.11.2004 को पुरानी पेंशन योजना के तहत नियुक्ति की गयी। (iv) बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या-01/1993 के विरुद्ध द्वितीय चरण की अनुशंसा के आधार पर दिनांक-01.09.2005 के पूर्व नियुक्त अन्य अभ्यर्थियों के साथ ही अनुशंसित विचाराधीन कर्मियों की प्रक्रियागत विलम्ब के कारण तत्कालीन कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 21 माच(cid:91) 2024 विभाग (अब सामान्य प्रशासन विभाग) के कार्यालय आदेश संख्या-2618 दिनांक-10.12.2005, 543 दिनांक-06.03.2006, कार्यालय आदेश संख्या-1101 दिनांक 02.04.2007 एवं 1118 दिनांक-25.02.2008 द्वारा दिनांक-01.09.2005 के पश्चात्‌ नियुक्ति की गयी। 3. वर्णित तथ्यों से स्पष्ट है कि विज्ञापन संख्या-01/1993 के विरुद्ध अनुशंसित अभ्यर्थियों में से अधिकांश अभ्यर्थी पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित हैं परन्तु प्रशासनिक कारणों से विचाराधीन कर्मियों की बिहार सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति में हुए विलम्ब के कारण इन्हें तत्समय राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन0पी0एस0) से आच्छादित किया गया।

4. अतः सम्यक्‌ विचारोपरान्त बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या-01/1993 के आलोक में अनुशंसित एवं बिहार सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर दिनांक-01.09.2005 के उपरान्त नियुक्ति के फलस्वरूप राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन0पी0एस0) से आच्छादित निम्नांकित कर्मियाें को वित्त विभाग के उपर्युक्त संकल्प ज्ञापांक-1206 दिनांक-20.11.2023 के प्रावधान के आलोक में पुरानी पेंशन योजना स्वीकृत किया जाता है-

1. श्री सदन कुमार झा, 01.01.1971 अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
2. श्री जयन्त चक्रवर्ती, 15.01.1969 अवर सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
3. श्री सुनील कुमार तिवारी 02.11.1969 अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
4. श्री विद्यानाथ झा (सम्प्रति सेवानिवृत्त) 03.01.1962 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (संविदा), सामान्य प्रशासन विभाग का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
5. श्री उदय प्रताप, 10.12.1966 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
6. श्री आनन्द कुमार झा, 20.12.1966 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, महाधिवक्ता बिहार का कार्यालय का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
7. श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, 20.04.1967 अवर सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का0आ0सं0-2618 दि0-10.12.2005 30.12.2005
8. श्री राजीव कुमार, 25.12.1969 अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का0आ0सं0-543 दि0-06.03.2006 10.03.2006
9. श्री रवि शंकर चौधरी 05.01.1965 अवर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग का0आ0सं0-1101 दि0-02.04.2007 04.06.2007
10. श्रीमती मृणालिनी 05.11.1965 प्रशाखा पदाधिकारी, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) का0आ0सं0-1118 दि0-25.02.2008 10.03.2008

5. विा विभागीय संकल्प-1206 दिनांक 28.11.2023 की कंडिका-4(vi) के आलोक में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन0पी0एस0) से पुरानी पेंशन योजना में शामिल किये जाने के फलस्वरूप उपर्युक्त कंडिका-4 में वर्णित कर्मियों के राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन0पी0एस0) फंड में संचित राशि का समायोजन वित्त विभागीय पत्रांक-330 दिनांक-05.04.2016 एवं 486 दिनांक-09.08.2021 के आलोक में किया जायेगा।

6. उपर्युक्त कंडिका-4 पर वित्त विभाग की सहमति प्राप्त है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 320-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 21 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-03-21.320/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-03-21.320.