Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 21 March 2024

Published 21 March 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-03-21.327
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

1 ;बपकरू287द्ध 1946 ;0द्ध

(0 327) ए ;बपकरू232द्धए 21 ;बपकरू91द्ध 2024

सं॰ 2/वि.60-290/2023-370 कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ——— संकल्प 15 मार्च 2024 विषय- कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु राज्य के सभी 38 (अड़तीस) जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोलने तथा इस पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में र 1086.80 लाख (दस करोड़ छियासी लाख अस्सी हजार रूपये) मात्र तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से र 934.80 लाख (नौ करोड़ चौतीस लाख अस्सी हजार रूपये) मात्र वार्षिक व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में। राज्य की गौरवशाली कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु राज्य के सभी 38 (अड़तीस) जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाना है। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से जिलों के नवोदित एवं युवा कलाकारों को सुयोग्य शिक्षकों द्वारा शास्त्रीय नृत्य/संगीत, वाद्य यंत्र एवं अन्य से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे भविष्य में भी सही सांस्कृतिक परंपरा में दक्ष कलाकार राज्य को मिलते रहें।

2. राज्य के सभी 38 (अड़तीस) जिलों में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोलने हेतु प्रत्येक जिला में 3000 (तीन हजार) वर्गफीट का मकान किराया पर लिया जायेगा तथा प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र हेतु 4 (चार) शिक्षकों अर्थात्‌ कुल 152 (एक सौ बावन) शिक्षकों का नियोजन आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जायेगा। योजना का प्रारम्भ वित्तीय वर्ष 2024-25 से किया जायेगा तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 तक कार्यान्वयन कराया जायेगा। समीक्षोपरांत इस योजना को आगे के वित्तीय वर्षाें के लिए विस्तारीकरण किया जायेगा।

3. सम्यक विचारोपरांत राज्य के सभी 38 (अड़तीस) जिलों में कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास हेतु आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र खोलने तथा इस पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में र 1086.80 लाख (दस करोड़ छियासी लाख अस्सी हजार रूपये) मात्र तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से र 934.80 लाख (नौ करोड़ चौतीस लाख अस्सी हजार रूपये) मात्र वार्षिक व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाती है।4. व्यय का विकलन मांग संख्या-08, मुख्य शीर्ष-2205-कला एवं संस्कृति-उप मुख्य शीर्ष-00-लघु शीर्ष-102-कला एवं संस्कृति का संवर्द्धन-उप शीर्ष-0101-कला और संस्कृति का संवर्द्धन, विपत्र कोड-08-2205001020101, विषय शीर्ष-2002-कॉन्फ्रेंस कार्यशाला, सेमिनार के उपबंधित राशि से होगा। 5. प्रस्ताव पर दिनांक-07.03.2024 को सम्पन्न बैठक में लोक विा समिति द्वारा स्वीकृति हेतु अनुशंसित किया गया है। 6. प्रस्ताव पर दिनांक-15.03.2024 को मंत्रिपरिषद की बैठक में मद संख्या-57 में स्वीकृति प्राप्त है। ;बपकरू464द्ध ;द्ध 21 ;बपकरू91द्ध 2024 2 आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को सर्वसाधारण की जानकारी हेतु बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित कराया जाय और इसकी प्रति सभी संबंधित विभाग/पदाधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध करायी जाय। बिहार के राज्यपाल के आदेश से, हरजोत कौर बम्हरा, सरकार के अपर मुख्य सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 327.571़10.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 21 March 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-03-21.327/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-03-21.327.