Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 09 April 2024

Published 09 April 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-04-09.365
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

20 ;बपकरू287द्ध 1946 ;0द्ध

(0 365) ए ए 9 ;बपकरू292द्ध 2024

सं॰ सि॰वि॰नि॰(विविध)-05-76/2023-133

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग

———

संकल्प

22 फरवरी 2024

विषय -सिविल विमानन निदेशालय के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय

अंतर्गत 05 वर्षों के लिए एक हेलिकॉप्टर वेट लीज पर लेने के संबंध में। सरकार को प्रशासनिक कार्य, विधि-व्यवस्था, आपदा एवं आकस्मिकता आदि के कार्यो हेतु वाह्‌य स्त्रोत से भाड़े पर हेलिकॉप्टर की सेवा लेना बाध्यकारी है। तदालोक में सरकार के विभिन्न कार्यो यथा प्रशासनिक कार्य, विधि-व्यवस्था, आपदा एवं आकस्मिकता आदि हेतु स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अंतर्गत 05 वर्षो के लिए एक 72/82 सीटर हेलिकॉप्टर वेट लीज पर लिया जाना है।

2. वेट लीज पर हेलिकॉप्टर लेने की स्थिति में अनुरक्षण (अभियंत्रण), संचालन (पायलट), इंधन, लैंडिंग, पार्किंग एवं आवासन पर होने वाले सभी प्रकार के व्यय की जिम्मेवारी हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने वाले कम्पनी की होगी।

3. सामान्यतः नागर विमानन महानिदेशालय के प्रावधानों के आलोक में समयबद्ध मरम्मत एवं रख-रखाव (Maintenance) कार्य हेतु हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने वाले कम्पनी के द्वारा महीने में कम से कम तीन दिन हेलिकॉप्टर उड़ान हेतु उपलब्ध नहीं रहने की शर्त्त रखी जाती है। यदि मरम्मत एवं रख-रखाव अथवा किसी भी कारण से हेलिकॉप्टर की अनुपलब्धता की आवधि तीन दिनों से अधिक होती है तो सम्बन्धित कम्पनी के द्वारा समान विशिष्टि/क्षमता वाला हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा। 4. मरम्मत एवं रख-रखाव में हेलिकॉप्टर के लिए उपयोग होने वाले स्पेयर्स-पाटर्स का क्रय भी हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने वाले फर्म/कंपनी के द्वारा किया जाएगा।

5. वेट लीज पर हेलिकॉप्टर की अधिप्राप्ति विशिष्ट प्रकार की प्रक्रिया है, जिसके लिए सामान्य विभागीय क्रय समिति की प्रक्रिया पर्याप्त नहीं है। अतः वेट लीज की अधिप्राप्ति हेतु मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में निम्न रूप से एक उच्चस्तरीय विशेष क्रय समिति का गठन किया गया है :-

(i) मुख्य सचिव, बिहार ः- अध्यक्ष (ii) विकास आयुक्त, बिहार ः- सदस्य (iii) प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार ः- सदस्य (iv) सचिव/प्रधान सचिव, निगरानी विभाग, बिहार ः- सदस्य ;बपकरू464द्ध ;द्ध 9 ;बपकरू292द्ध 2024 2 (v) अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, बिहार ः- सदस्य (vi) अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमण्डल सचिवालय विभाग, बिहार ः- सदस्य

(vii) सचिव/प्रधान सचिव, वाणिज्य कर विभाग, बिहार ः- सदस्य (viii) निदेशक, संचालन, सिविल विमानन निदेशालय, बिहार ः- सदस्य-सचिव उपरोक्त विशेष क्रय समिति का दायित्व वेट लीज पर एक हेलिकॉप्टर की अधिप्राप्ति हेतु निविदा की शर्त्तो एवं प्रक्रिया का निर्धारण तथा प्राप्त निविदाओं के आधार पर सरकार को अपनी अनुशंसा देना होगा।

6. इसमें सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।

आदेशः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राज्यपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित

किया जाये।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, निशीथ वर्मा, सरकार के अपर सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 365.571़10.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 09 April 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-04-09.365/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-04-09.365.