Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 28 August 2024

Published 28 August 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-08-28.858
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

6 ;बपकरू289द्ध 1946 ;0द्ध

(0 858) , , 28 ;बपकरू232द्ध 2024

01/उ0स0(नि0आ0मु0)-01/2023—4243

उद्योग विभाग

————

संकल्प

20 अगस्त 2024

विषयः- निवेश आयुक्त, मुम्बई कार्यालय की स्थापना का वित्तीय वर्ष 2024-25 से योजना मद से

गैर-योजना मद में हस्तांतरण की स्वीकृति के संबंध में।

निवेश आयुक्त कार्यालय की स्थापना को विभागीय राज्यादेश संख्या- 2100 दिनांक- 19.05.2017 द्वारा पाँच वर्ष (2017-18 से 2021-22) के लिए स्वीकृत तथा विभागीय राज्यादेश संख्या- 1444 दिनांक- 08.04.2022 द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एवं विभागीय राज्यादेश संख्या- 2738 दिनांक- 10.05.2023 द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अवधि विस्तार किया गया। इस बीच योजना एवं विकास विभाग के ज्ञापांक- 186 लो0वि0/यो0वि0, दिनांक- 16.03.2023 द्वारा विकास आयुक्त की अध्यक्षता में त्रि-सदस्यीय प्राधिकृत समिति द्वारा इसे वित्तीय वर्ष 2024-25 से योजना मद से गैर-योजना मद में हस्तांतरण की अनुशंसा की गयी। इसके उपरांत प्रशासी पदवर्ग समिति की दिनांक- 20.10.2023 की बैठक की कार्यवाही ज्ञापांक- 9834/वि0, दिनांक- 02.11.2023 द्वारा निवेश आयुक्त, मुम्बई कार्यालय की स्थापना को वित्तीय वर्ष 2024-25 से योजना मद से गैर-योजना मद में हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

2. सम्प्रति निवेश आयुक्त, मुम्बई तथा उप निवेश आयुक्त, मुम्बई के पद एवं निवेश आयुक्त कार्यालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 से योजना मद से गैर-योजना मद में हस्तांतरण निम्नवत्‌ किया जाता हैः-2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 28 ;बपकरू232द्ध 2024

क्र0 पदनाम पदों की सं0 वेतनमान का लेवल सेवा/संवर्ग का स्तर/ नियुक्ति का स्रोत अभ्युक्ति
1 निवेश आयुक्त, मुम्बई 1 (एक) 13 भारतीय प्रशासनिक सेवा अथवा केन्द्रीय सेवा के लेवल 13 वेतनमान के अधिकारी अथवा उच्चतर गैर सम्वर्गीय पद
2 उप निवेश आयुक्त, मुम्बई 1 (एक) 11 राज्य के विभिन्न सेवा के पदाधिकारी (लेवल- 11 या उच्चतर) गैर सम्वर्गीय पद
योगः- 2 (दो)

निवेश आयुक्त, मुम्बई कार्यालय की स्थापना हेतु स्वीकृत राशि में से ही मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सृजित एक पद (अवर सचिव, निवेश आयुक्त, मुम्बई कार्यालय), जिसके वेतनमान का स्तर 11 है, के वेतनादि का भुगतान भी किया जाएगा।

3. निवेश आयुक्त, उप निवेश आयुक्त एवं अवर सचिव के कार्यालय के सहयोग के लिए संविदा आधारित/Outsourcing पर कर्मियों की सेवा प्राप्त की जायेगी।

4. बजट शीर्ष एवं बजट उपबंध की उपलब्धताः- इसके लिए वित्त विभाग द्वारा नया बजट शीर्ष खोला गया है, जिसका माँग संख्या- 23, मुख्य शीर्ष- 2852 उद्योग, उप मुख्य शीर्ष- 80 सामान्य, लघु शीर्ष- 001 निदेशन तथा प्रशासन, उप शीर्ष- 0006 निवेश आयुक्त का कार्यालय, विपत्र कोड- 23-2852800010006 है। इस कार्यालय के लिए राशि का व्यय इस उपशीर्ष के अन्तर्गत विभिन्न विषय शीर्षों से विकलित होगा जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रथम अनुपूरक आगणन द्वारा बजट उपबंध किया गया है।

5. यह कार्यालय अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के नियंत्रणाधीन कार्य करेगा तथा इसके निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी उप/सहायक निदेशक (तक0), तकनीकी विकास निदेशालय, बिहार, पटना होंगे, जो आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार सचिवालय कोषागार, विकास भवन, पटना से राशि की निकासी कर निवेश आयुक्त, मुम्बई को उपलब्ध करायेंगे।

6. वित्तीय वर्ष 2024-25 में निवेश आयुक्त, मुम्बई कार्यालय की अनुमानित व्यय विवरणी अनुलग्नक 'क' के रूप में संलग्न है।

7. प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिपरिषद्‌ द्वारा दिनांक- 06.08.2024 की बैठक में मद संख्या- 01 के रूप में स्वीकृति प्रदान की गयी है।

आदेश- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार गजट के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय तथा इसकी प्रति संबंधित पदाधिकारियों को भेजी जाय।

अनुलग्नकः-यथोक्त।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, बन्दना प्रेयषी, सचिव।3 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 28 ;बपकरू232द्ध 2024 अनुलग्नकः-'क'

वित्तीय वर्ष 2024-25 में निवेश आयुक्त, मुम्बई कार्यालय की अनुमानित व्यय विवरणी

क्र0 स्वीकृत पद का नाम स्वीकृत पदों की संख्या वेतनमान का लेवल कार्यरत/रिक्त
1 निवेश आयुक्त मुम्बई 1 (एक) 13 प्रभार में
2 उप निवेश आयुक्त मुम्बई 1 (एक) 11 प्रभार में
3 अवर सचिव 1 (एक) 11 पदस्थापित

(ख) मदवार व्यय विवरणी

(राशि रूपये में)

क्र0 विषय शीर्ष वार्षिक व्यय
1 01.01 वेतन 12,00,000.00
01.03 जीवन यापन भत्ता 6,00,000.00
01.04 मकान किराया भत्ता 3,50,000.00
01.05 परिवहन भत्ता 1,30,000.00
01.06 चिकित्सा भत्ता 12,000.00
01.07 अन्य भत्ता 1,00,000.00
वेतन एवं भत्तों का योग 23,92,000.00
2. 06.01 चिकित्सा प्रतिपूर्त्ति 10,000.00
3. 11.01 यात्रा व्यय 1,00,000.00
4. 13.01 कार्यालय व्यय 15,00,000.00
5. 13.02 वाहन का ईंधन एवं रख-रखाव 4,00,000.00
6. 13.03 दूरभाष 1,50,000.00
7. 13.04 विद्युत प्रभार 2,00,000.00
8. 13.05 विधि प्रभार 10,000.00
9. 13.10 भाड़े की गाड़ी का भुगतान 5,00,000.00
10. 14.01 किराया महसूल एवं कर 1,65,00,000.00
11. 20.01 आतिथ्य व्यय 4,00,000.00
12. 26.01 विज्ञापन एवं प्रकाशन 5,00,000.00
13. 28.04 व्यावसायिक/कला/तकनीकी सेवायें 1,50,00,000.00
योग (क्रमांक 02-13 तक) 3,52,70,000.00
कुल योग (क्रमांक 01 से 13 तक) 3,76,62,000.00

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 858.571़10.0;बपकरू547द्ध00 Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 28 August 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-08-28.858/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-08-28.858.