;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
15 ;बपकरू435द्ध 1946 ;0द्ध
(0 966) , , 7 ;बपकरू200द्ध 2024
सं॰ 5/खे.वि. 8-02/2024—1488
खेल विभाग
————
संकल्प
1 अक्तूबर 2024
विषयः- दिनांक 11-20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर (नालंदा) में प्रस्तावित हॉकी एशियन चैम्पियनशीप
ट्रॉफी (महिला)-2024 के आयोजन हेतु सैद्धांतिक सहमति एवं बिहार सरकार द्वारा हॉकी इंडिया
को प्रायोजन हेतु ì 10.00 करोड़ रूपये राशि देने की सहमति के संबंध में।
29 अगस्त, 2024 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर का उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर हॉकी इंडिया महिला दल के प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया, इस दौरान हॉकी इंडिया के अध्यक्ष/सचिव के द्वारा हॉकी एशियन चैम्पियनशीप ट्रॉफी (महिला)-2024 का आयोजन राजगीर (नालंदा) में आयोजन करने का प्रस्ताव दिया गया है। उक्त प्रस्ताव के आलोक में दिनांक 11-20 नवम्बर, 2024 तक हॉकी एशियन चैम्पियनशीप ट्रॉफी (महिला)-2024 के आयोजन किया जाना अपेक्षित है।
2. हॉकी भारत का महत्वपूर्ण खेल है एवं हॉकी खेल विधा बिहार के सबसे प्रचलित खेल विधाओं में से एक है। यह खेल बिहार के अधिकांश भागों में खेला जाता है। विशेष कर ग्रामीण ईलाकों में यह अत्यधिक प्रचलित हैं वर्त्तमान समय में यह खेल बिहार के साथ-साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष एवं वैश्विक स्तर पर भी आधुनिक रूप में खेला जा रहा है।
3. पिछले कई वर्षों से भारत में सबसे लोकप्रिय खेल हॉकी रहा है। इस खेल के आयोजन को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से लोग पसंद कर रहे हैं। भारत में भी हॉकी को आधुनिक रूप देते हुए हॉकी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। 2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 7 ;बपकरू200द्ध 2024 शुल्क (Hosting Fee) एवं अन्य खर्च शामिल है। इसके अतिरिक्त होने वाले व्यय का वहन खेल विभाग द्वारा किया जायेगा। 6. मंत्रिपरिषद् की दिनांक-01.10.2024 को आयोजित बैठक के मद संख्या-32 में दी गयी स्वीकृति के आलोक में दिनांक 11-20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर (नालंदा) में हॉकी एशियन चैम्पियनशीप ट्रॉफी (महिला)-2024 के आयोजन पर कुल राशि ì 10.00 करोड़ रूपये मात्र हॉकी इंडिया को प्रदान करते हुए उक्त आयोजन हेतु महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना को हॉकी इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) करने हेतु सहमति प्रदान की जाती है।
7. उक्त राशि का वहन विाीय वर्ष 2024-25 के मांग संख्या-52 के अन्तर्गत 2204-खेलकूद तथा युवा सेवाएँ, 104-खेल-कूद, 0109-खेल कूद, विपत्र कोड 52-2204001040109 के विषय शीर्ष 2002-कॉन्फरेंस, कार्यशाला, सेमिनार मद से व्यय किया जायेगा। आदेशः-आदेश दिया जाता है कि सर्वसाधारण की जानकारी के लिए इसे राजकीय गजट के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, डॉ॰ बी॰ राजेन्दर, प्रधान सचिव।