Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 22 October 2024

Published 22 October 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-10-22.1023
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

30 ;बपकरू435द्ध 1946 ;0द्ध

(0 1023) , , 22 ;बपकरू200द्ध 2024

सं॰ भवन/स्था0-02A-(नियमावली)-01/2024—7995(भ) भवन निर्माण विभाग ———— संकल्प 3 अक्तूबर 2024 विषयः-भवन निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन ''बापू टॉवर समिति'' के गठन एवं बिहार सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के अन्तर्गत निबंधन की स्वीकृति के संबंध में।

चम्पारण के किसानों के उत्थान के लिए बापू द्वारा किए गए कार्य, बिहार राज्य पर बापू के विचारों के प्रभाव, बिहार आने के उपरांत बापू के गांधी से महात्मा बनने की गाथा, देश के स्वतंत्रता संग्राम में बापू के योगदान तथा बापू के व्यक्तित्व से आम जनों विशेषकर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराने के उद्‌देश्य से गर्दनीबाग, पटना में ''बापू टॉवर '' का निर्माण किया गया है।

बापू के बहु-आयामी व्यक्तित्व को र्मूा रूप देनेे के उद्‌देश्य से ''बापू टॉवर'' में अनेक प्रतिकृतियों, मॉडल्स, छायाचित्र, रेखांकन एवं आधुनिक इलेक्टा्रॅनिक्स दृश्य-श्रव्य उपकरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है।

''बापू टॉवर'' के संचालन एवं प्रबंधन हेतु भवन निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन ''बापू टॉवर समिति'' नामक स्वाया संस्थान का गठन किया जाता है।

2. उक्त संस्थान के निम्नलिखित उद्‌देश्य एवं दायित्व होंगे : 2.1 ''बापू टॉवर'' पटना का उसकी सभी अस्तियों एवं दायित्वों के साथ प्रशासन और प्रबंधन ग्रहण करना और इसे विकसित करना तथा इसका अनुरक्षण एवं रख-रखाव करना।

2.2 बापू द्वारा किए गए कार्यों का अध्ययन और शोध कार्य आयोजित करना, उसकी जिम्मेवारी लेना, उसका संचालन करना, उसे बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना।

2.3 संस्था के उद्‌देश्यों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से भारत और विदेश में इसी प्रकार की गतिविधियों में लगी हुई संस्थाओं/संगठनों के साथ सहयोग करना।

2.4 बापू के विचारों से सहानुभूति रखनेवालों के लिए भारत और विदेश में व्याख्यान, सेमिनार, संगोष्ठी, सम्मेलन आयोजित करना और बापू के बहुआयामी व्यक्तित्व से नई पीढ़ी को अवगत कराना।2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 22 ;बपकरू200द्ध 2024 2.5 ''बापू टॉवर'' में अवस्थित दुकान, कैफे और जीवंत कार्यक्रम जैसे प्रोत्साहक क्रियाकलापों सहित ऐसी सभी गतिविधियों की जिम्मेवारी लेना जबतक कि वे सांस्कृतिक गतिविधियों के दायरे के अन्दर हों और जो संग्रहालय की सभी अथवा किसी गतिविधि को पूरा करने के लिए संयोगवश आवश्यक अथवा सहायक हो।

2.6 ''बापू टॉवर'' में अध्ययनों एवं शोध के परिणामों को अन्तर्विष्ट करते हुए पुस्तकों, संदर्शिकाओं, पत्रिकाओं एवं पत्रों के प्रकाशन की जिम्मेवारी लेना और उन्हें प्रोत्साहित करना।

2.7 आम जन विशेषकर छात्र-छात्राओं को बापू के विचारों से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण पाठ्‌यक्रम की व्यवस्था करना।

2.8 संपाि अर्जित करना और धारण करना, परन्तु अचल संपाि को अर्जित करने की दशा में राज्य सरकार से पूर्व अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया हो।

2.9 निर्माण करना अथवा समिति से सम्बद्ध अथवा उसके द्वारा धारित किसी भूमि, उद्यान और अन्य किसी अचल संपाि को अन्यथा अर्जित करना, अभिनयास करना, मरम्मत करना, बढ़ाना, परिवर्तित करना, बड़ा करना, सुधार करना और उपयोग करना।

2.10 ''बापू टॉवर'' की योजना और संगठन के माध्यम से विश्वविद्यालयों, संस्थाओं, संग्रहालयों, विद्यालयों और महाविद्यालयों अथवा अन्य निकायों को सहायता प्रदान करना अथवा सहयोग लेना।

2.11 समिति के प्रयोजनार्थ सरकार से अथवा किसी व्यक्ति अथवा संगठनों से अनुदान, चंदा, दान, उपहार, वसीयत, उपकृति, चल एवं अचल दोनों संपाि के अंतरण को प्राप्त करना अथवा स्वीकार करना।

2.12 निम्नलिखित निधि संधारित करना : 2.16.1 राज्य सरकार द्वारा उपबंधित सभी धन 2.16.2 अनुदान, उपहार, दान, उपकृति, वसीयत अथवा अंतरण के माध्यम से समिति द्वारा प्राप्त सभी धन, और

2.16.3 समिति द्वारा किसी अन्य रीति से अथवा किसी अन्य स्रोत से प्राप्त सभी धन। 2.17 समिति द्वारा उपगत व्यय के लिए, जिसमें समिति के गठन और किसी पूर्वोक्त उद्‌देश्यों में से जिसमें सभी किराया, दर, कर, आगम एवं कर्मचारियों के वेतन शामिल हैं, किसी के प्रबंधन एवं प्रशासन संबंधित सभी व्ययों सहित समय-समय पर समिति द्वारा उपगत व्ययों का समिति की निधि से अथवा इस निधि को किसी विशिष्ट भाग से भुगतान करना।

3. '' बापू टॉवर समिति ''के शासी निकाय एवं कार्यकारिणी समिति का गठन निम्नांकित रूप से किया जाता है :-

3.1 शासी निकाय

1) विकास आयुक्त, बिहार अध्यक्ष 2) प्रधान सचिव/सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना सदस्य 3) प्रधान सचिव, विा विभाग, बिहार, पटना सदस्य 4) प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना सदस्य 5) प्रधान सचिव/सचिव, पर्यटन विभाग, बिहार, पटना सदस्य 6) प्रधान सचिव/सचिव, उर्जा विभाग, बिहार, पटना सदस्य 7) प्रधान सचिव/सचिव, नगर विकास विभाग, बिहार, पटना सदस्य 8) प्रधान सचिव/सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना सदस्य 9) प्रमंडलीय आयुक्त, पटना सदस्य 10) निदेशक,संग्रहालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना सदस्य 11) निदेशक(संग्रहालय), बापू टॉवर, पटना सदस्य,सचिव 3.2 कार्यकारिणी समिति

1) प्रधान सचिव/सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना अध्यक्ष 2) अपर सचिव/संयुक्त सचिव/उप सचिव, (प्रभारी, बापू टॉवर) भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना सदस्य 3) निदेशक(संग्रहालय), बापू टॉवर,पटना (भवन निर्माण विभाग, बिहार, पटना) सदस्य सचिव 4) उप निदेशक(संग्रहालय), बापू टॉवर, पटना (भवन निर्माण विभाग, बिहार,पटना) सदस्य

4. '' बापू टॉवर समिति ''का उप-नियम (बाई-लॉज) एवं स्मृति-पत्र (ममोरन्डम ऑफ एशोसिएशन) तैयार कर बिहार सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के अन्तर्गत विधिवत रूप से इसका निबंधन कराया जाएगा।

5. ''बापू टॉवर'' के सम्यक संचालन एवं प्रबंधन से संबंधित प्रारंभिक गतिविधियाँ प्रारंभ करने हेतु राज्य सरकार द्वारा ''बापू टॉवर समिति'' को सहायक अनुदान दिया जाएगा।

समिति अपने नियमावली के अनुरूप राज्य सरकार के अतिरिक्त अन्य स्त्रोतों से भी निधि प्राप्त करने हेतु स्वतंत्र होगी। प्राप्त निधि के उपयोग हेतु नियमावली में प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।;बपकरू464द्ध ;द्धए 22 ;बपकरू200द्ध 2024 3 आदेश : आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में तुरंत प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रति सरकार के सभी विभागों/विभागाध्यक्षों/सभी प्रमंडलीय आयुक्त/सभी जिला पदाधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया जाए।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से,

कुमार रवि,

सरकार के सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 1023.571़200.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 22 October 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-10-22.1023/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-10-22.1023.