Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 October 2024

Published 30 October 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-10-30.1048
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

8 काित(cid:91)क 1946 (श0)

(सं0 पटना 1048) पटना, बुधवार, 30 अ(cid:200)तूबर 2024

1

———

23 vDrwcj 2024

MoU

मोईनुलहक स्टेडियम, राजेन्द्र नगर पटना, राज्य में अवस्थित एक प्रतिष्ठित स्टेडियम है। पूर्व में यहाँ कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है। वर्तमान में यह काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। 2. नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में दिनांक-03.02.2023 को इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण हेतु खेल विभाग, बिहार, पटना तत्कालीन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना द्वारा सशर्त्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया था। इसके बाद पुनः दिनांक-09.01.2024 को नवगठित खेल विभाग, बिहार, पटना के द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना को उक्त स्टेडियम के पुनर्निर्माण हेतु सशर्त्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। 3. विदित हो कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना ज्ञापांक-मं0मं0-01/ मंत्रिपरिषद्‌-01/2024-37, दिनांक-09.01.2024 द्वारा नए खेल विभाग (Department of Sports) का गठन किया गया एवं अधिसूचना के अंतर्गत कंडिका-1 में आवंटित कार्य के आलोक में खेल-कूद के विकास से संबंधित सभी कार्यों को किये जाने की आवश्यकता है। 4. खेल विभाग, बिहार, पटना के गठन के उपरांत मोईनुलहक स्टेडियम, राजेन्द्र नगर, पटना के पुनर्निर्माण हेतु भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) को दीर्घकालीन लीज पर सौपने हेतु संकल्प संख्या-353, दिनांक-15.03.2024 द्वारा सैद्धांतिक सहमति दी गयी है। इसके पुनर्निर्माण होने के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन होने की संभावना है, जिससे राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही राज्य में खेल के विकास को भी बल मिलेगा एवं राज्य की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 30 अ(cid:200)तूबर 2024

5. विदित हो कि देश के कई अन्य राज्यों में भी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के द्वारा सम्बद्धता प्राप्त संस्था को दीर्घकालीन लीज पर जमीन उपलब्ध करा कर स्टेडियम का निर्माण/पुनर्निर्माण कराया गया है। ऐसे सभी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों का आयोजन होता रहा है, जिससे उन राज्यों में खेल का वातावरण विकसित हुआ है साथ ही वहाँ की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हुई है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के पत्र दिनांक 15.10.2024 द्वारा Bihar Cricket Association (BCA) is the sole affiliated member of BCCI in the State of Bihar बताया गया है। 6. राज्य के खेल के विकास एवं खिलाड़ियों एवं जन हित में ''मोईनुलहक स्टेडियम, राजेन्द्र नगर, पटना के पुनर्निर्माण के लिये भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के द्वारा बिहार राज्य हेतु सम्बद्धता प्राप्त संस्था को दीर्घकालीन लीज पर सौपने के निमित्त MoU किये जाने हेतु निर्णय लिया गया है। लीज पर सौंपने के निमित्त हस्तांतरण हेतु प्रस्तावित भूमि का कुल रकवा 31.36 एकड़ हेतु निर्धारित दर को क्षांत करने का निर्णय लिया गया है। 7. MoU की शर्तों के अनुसार Lessor (State of Bihar Represented through Department of Sports) मोईनुलहक स्टेडियम को 30 (तीस) वर्षों की अवधि के लिये Lessee (BCA as the affiliated member of BCCI) को लीज पर दिये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अवधि में संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर MoU की शर्त्तों एवं नियमों पर आपसी सहमति से अगले 30 वर्षों के लिये विस्तारित किया जा सकेगा। मोईनुलहक स्टेडियम का कुल रकवा-31.36 एकड़ को दीर्घकालीन लीज पर सौंपने हेतु मुद्रांक शुल्क एवं निबंधन शुल्क को क्षांत करने का निर्णय लिया गया है। 8. प्रस्तावित MoU के क्रियान्वयन के उपरान्त प्रसंगाधीन परिसर का देय किराया MoU हस्ताक्षर की तिथि से प्रथम 07 वर्षों में 01 रूपये मात्र होने का प्रस्ताव है। 07 वर्षों के उपरान्त देय किराया वास्तविक लाभांश (Profit after Tax) का 50% किया जाना है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त। (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1048-571+500-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 October 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-10-30.1048/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-10-30.1048.