Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 18 November 2024

Published 18 November 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-11-18.1078
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

27 ;बपकरू91द्ध 1946 ;0द्ध

(0 1078) , , 18 ;बपकरू224द्ध 2024

सं॰ 10/क्षे0स्था0-08 (पटना)-79/2024 सा॰प्र॰—18355 सामान्य प्रशासन विभाग। ———— संकल्प 15 नवम्बर 2024 विषय ः-पटना शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत शहरी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला पदाधिकारी, पटना के नियंत्रणाधीन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित नगर निकायों की एकीकृत "शहरी प्रबंधन इकाई" के गठन की स्वीकृति। विगत कई वर्षों से पटना शहरी क्षेत्र में जनसंख्या की अप्रत्याशित वृद्धि के साथ पटना शहरी क्षेत्र का चौतरफा भौगोलिक विस्तार हुआ है। तीव्र गति से शहरीकरण के चलते पटना शहर के मुख्य सड़कों सहित लगभग सभी क्षेत्रों में शहरी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिला प्रशासन तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहरी व्यवस्था के मुख्य घटकों यथा-अवैध वेंडर्स, अस्थायी अतिक्रमण, खटालों आदि को हटाने तथा बड़े नालों पर अतिक्रमण रोकने एवं सफाई निरीक्षण में पटना नगर निगम को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। 2. जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी अन्य विभागीय कार्यों, पर्व-त्योहार, प्रोटोकॉल, परीक्षा, राजनीति कार्यक्रमों, धरना प्रदर्शन आदि के निमित्त विधि-व्यवस्था संधारण में भी व्यस्त रहते हैं, जिस कारण निकायों के साथ शहरी व्यवस्था बनाये रखने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर नहीं हो पाता है। इसलिए आपसी समन्वय के उद्देश्य से शहरी व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा पटना नगर निगम/स्थानीय नगर परिषद्‌ की एकीकृत टीम गठित किये जाने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन था। 3. उक्त संदर्भ में सम्यक्‌ विचारोपरान्त राज्य सरकार द्वारा निम्नांकित निर्णय लिया जाता है :-

(i) पटना शहरी क्षेत्र की शहरी व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए जिला प्रशासन; पुलिस प्रशासन; पटना नगर निगम; नगर परिषद्‌, फुलवारीशरीफ; नगर परिषद्‌, दानापुर निजामत एवं नगर परिषद्‌ खगौल की एक एकीकृत "शहरी प्रबंधन इकाई" गठित की जाती है, जो जिला पदाधिकारी, पटना के नियंत्रणाधीन रहेगी एवं जिला पदाधिकारी, पटना सम्पूर्ण कार्य के वरीय प्रभार में रहेंगे। अपर जिला दण्डाधिकारी (नगर व्यवस्था), पटना शहरी प्रबंधन इकाई के प्रभारी पदाधिकारी होंगे। इनके नियंत्रण एवं निर्देशन में यह इकाई कार्य करेगी।

(ii) उक्त प्रयोजन से, पटना शहरी क्षेत्र के भौगोलिक विस्तार एवं जनसंख्या प्रसार को देखते हुए पटना नगर निगम; नगर परिषद्‌, फुलवारीशरीफ; नगर परिषद्‌, दानापुर निजामत एवं नगर परिषद्‌ खगौल के निकाय क्षेत्रों को निम्नवत्‌ तीन प्रक्षेत्र (Zone) में बाँटा जाता है -2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 18 ;बपकरू224द्ध 2024 (क) पटना मध्य- पटना नगर निगम का बाँकीपुर, नूतन राजधानी तथा पाटलीपुत्र अंचल; (ख) पटना पूर्वी- पटना नगर निगम का कंकड़बाग, अजीमाबाद तथा पटना सिटी अंचल; (ग) पटना पश्चिमी- नगर परिषद्‌, दानापुर निजामत; नगर परिषद्‌, फुलवारीशरीफ तथा

नगर परिषद, खगौल।

(iii) "शहरी प्रबंधन इकाई" की संरचना निम्नवत्‌ होगी :-

जिला पदाधिकारी, पटना

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना

अपर जिला दण्डाधिकारी,

(नगर-व्यवस्था), पटना

अपर पुलिस अधीक्षक,

(नगर व्यवस्था), पटना

1. नगर दण्डाधिकारी, पटना मध्य-01 पद 2. अपर नगर आयुक्त, पटना मध्य (पटना नगर निगम)-01 पद

1. नगर दण्डाधिकारी, पटना पूर्वी-01 पद 2. अपर नगर आयुक्त, पटना पूर्वी (पटना नगर निगम)-01 पद 1. पुलिस उपाधीक्षक

(नगर-व्यवस्था), पटना मध्य-01 पद

2 पुलिस निरीक्षक, पटना

पूर्वी-01 पद

मध्य-01 पद

3. पुलिस अवर निरीक्षक, पटना मध्य-03 पद 4. सहायक पुलिस अवर

निरीक्षक, पटना मध्य-06 पद

5. सिपाही -40 पद

5. सिपाही -40 पद

1. नगर दण्डाधिकारी, पटना पश्चिमी-01 पद

2. अपर कार्यपालक पदाधिकारी (नगर-व्यवस्था), दानापुर निजामत-पटना पश्चिमी-01 पद

3. अपर कार्यपालक पदाधिकारी

(नगर-व्यवस्था), फुलवारीशरीफ-पटना पश्चिमी-01 पद

4. अपर कार्यपालक पदाधिकारी

(नगर-व्यवस्था), खगौल-पटना पश्चिमी-01 पद

1. पुलिस उपाधीक्षक

1. पुलिस उपाधीक्षक

(नगर-व्यवस्था), पटना पश्चिमी -01 पद

(नगर-व्यवस्था), पटना पूर्वी-01 पद

2. पुलिस निरीक्षक, पटना

2. पुलिस निरीक्षक, पटना

पश्चिमी-01 पद

3. पुलिस अवर निरीक्षक, पटना पश्चिमी-03 पद

4. सहायक पुलिस अवर

3. पुलिस अवर निरीक्षक, पटना पूर्वी-03 पद 4. सहायक पुलिस अवर

निरीक्षक, पटना पूर्वी-06 पद

निरीक्षक, पटना पश्चिमी-06 पद 5. सिपाही -40 पद;बपकरू464द्ध ;द्धए 18 ;बपकरू224द्ध 2024 3 (iv) "शहरी प्रबंधन इकाई" का मुख्य दायित्व शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, नालों, पार्कों आदि को अवैध वेंडरों तथा स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराना, सरकारी भूमि का सीमांकन एवं संरक्षण कराना, अन्तर एजेंसी समन्वय कराना, अतिक्रमण मुक्त कराये गये स्थलों की नियमित साफ-सफाई हेतु संबंधित नगर निकाय से समन्वय करना तथा जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा एतद्‌विषयक समय-समय पर दिये गये निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा।

(v) "शहरी प्रबंधन इकाई" के गठन के उपरान्त भी बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 (समय-समय पर यथासंशोधित) के अधीन संबंधित नगर निकायों को प्राप्त शक्तियाँ एवं दायित्व अक्षुण्ण रहेंगे। 4. यह तुरंत प्रवृत्त होगा।

आदेशः-आदेश दिया जाता है कि सर्वसाधारण की जानकारी के लिये इसे बिहार राजपत्र के असाधारण

अंक में प्रकाशित किया जाय और इसकी प्रतिलिपि महालेखाकार, बिहार, पटना/सरकार के सभी

विभाग/सभी विभागाध्यक्ष/संबंधित पदाधिकारियों को सूचनार्थ भेजी जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, डॉ0 बी0 राजेन्दर, सरकार के प्रधान सचिव। ————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 1078.571़10.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 18 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-11-18.1078/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-11-18.1078.