Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 18 November 2024

Published 18 November 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-11-18.1080
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत 27 काित(cid:91)क 1946 (श0)

(सं0 पटना 1080) पटना, सोमवार, 18 नव(cid:224)बर 2024 स्ां॰सं॰- ER&02/2024-7317 fuokZpu foHkkx ———

15 नवम्बर 2024

Unserviceable/ Expired battery

1. भारत निर्वाचन आयोग के पत्रांक 52/2/Prep/2021/EMS दिनांक 26.10.2022 द्वारा ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के अनुपयोगी/जीवनकाल समाप्त हो चुके बैट्री तथा प्लास्टिक मॉड्‌यूल बॉक्स को अपशिष्ट बैटरी प्रबंधन नियम, 2022 (Battery Waste Management Rules, 2022) का अनुपालन करते हुए पर्यावरण अनुकूल तरीके से निष्पादित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इस संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद से निबंधित नवीकरणकर्त्ता/पुनर्चक्रणकर्त्ता (Refurbisher/Recycler) द्वारा बैट्री का निष्पादन किये जाने का निदेश है। आयोग के पत्र में वर्णित निदेश निम्नवत्‌ है :-

i. The expired/unserviceable batteries are to be disposed off in an environment friendly manner by giving it to an entity engaged in collection or refurbisher or recycling.

ii. It shall be ensured that the disposal of expired/unserviceable batteries shall be carried out through Refurbisher/Recyclers, as applicable, registered with State Pollution Control Board and in compliance with all the extant regulations and guidelines on the matter.

2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 18 नव(cid:224)बर 2024

iii. Similarly, the disposal of the plastic moulded box of Power pack/Battery pack that holds the batteries shall also be carried out in an environment friendly manner in compliance with all the extant regulations and guidelines on the matter.

iv. It shall be ensured that the expired/unserviceable batteries and plastic boxes are disposed at regular intervals without much accumulation of waste batteries.

2. भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में बैट्री के निष्पादन किये जाने हेतु निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना द्वारा बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद्‌ से निबंधित एजेन्सी का चयन करने हेतु अनुरोध किया गया है। इस क्रम में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद्‌ द्वारा सूचित किया गया है कि परिषद्‌ द्वारा अपशिष्ट बैटरी प्रबंधन नियम, 2022 (Battery Waste Management Rules, 2022) के तहत काई भी नवीकरणकर्त्ता/पुनर्चक्रणकर्त्ता निबंधित नहीं है।

3. जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार लगभग चार लाख पावर पैक बैट्री को उसका जीवनकाल समाप्त हो जाने के आलोक में निष्पादित किया जाना है। विदित हो कि विगत चुनावों में उपयोग में लाये गये पावर पैक बैट्री काफी संख्या अधिक होने के कारण जिला स्तर पर पर्यावरण अनुकूल तरीके से उसके सुरक्षित भण्डारण में काफी कठिनाई हो रही है। साथ ही जगह की कमी के कारण आगामी चुनाव के दौरान ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट में उपयोग हेतु प्राप्त होने वाले पावर पैक बैट्री के संधारण हेतु भी जगह की आवश्यकता होगी। इसलिए भी जीवनकाल समाप्त हो चुके पावर पैक बैट्री का पर्यावरण अनुकूल तरीक से निष्पादन किया जाना आवश्यक है।

4. भारत सरकार का उपक्रम एम0एस0टी0सी0 लिमिटेड के पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अति महाप्रबंधक-सह-शाखा प्रबंधक के पत्रांक 78 दिनांक 09.08.2024 द्वारा निर्वाचन विभाग को सूचित किया गया है कि एम0एस0टी0सी0 लिमिटेड द्वारा पुराने/प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक अवशिष्ट, मशीनरी, क्षतिग्रस्त वाहन आदि के निष्पादन के लिए ई-निलामी आयोजित किया जाता है, जिस क्रम में एम0एस0टी0सी0 लिमिटेड द्वारा सरकार के विभिन्न विभागों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इनका निष्पादन करती है, जिस क्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सतर्कता आयोग तथा आई0टी0 विभाग के नियमों का भी पालन किया जाता है। एम0एस0टी0सी0 लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है कि एम0एस0टी0सी0 राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए सेवाएं प्रदान कर रही है, जिसमें बी०एस०एच०पी०सी०एल० और उसकी सहायक कंपनियों जैसे एस०बी०पी०डी०सी०एल०, एन०बी०पी०डी०सी०एल०, बी०एस०पी०टी०सी०एल०, रोजगार और प्रशिक्षण विभाग (श्रम संसाधन विभाग), जीविका, कॉम्फेड, बी०एस०आर०टी०सी०, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग इत्यादि महत्वपूर्ण हैं। इन विभागों में बिहार के स्क्रैप पेपर, पुराने/प्रयुक्त स्क्रैप वाहन, पुरानी/प्रयुक्त स्क्रैप मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट सहित विभिन्न स्क्रैप सामग्रियों का निष्पादन किया गया है।

5. बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली के नियम-131ज्ञ(ड़) में नामांकन द्वारा वाह्‌य स्रोत से कार्य कराने का प्रावधान है, जिसमें अंकित है कि - ''किसी आपवादिक स्थिति में विशेष रूप से चयनित संवेदक को कोई कार्य वाह्‌य स्रोत का दिया जाना अनिवार्य हो जाये तो विभाग के सक्षम प्राधिकारी आंतरिक वित्तीय सलाहकार के परामर्श से ऐसा कर सकते हैं। वेसे मामलों में ब्योरेबार औचित्य, चयन द्वारा कार्य को वाह्‌य स्रोत को सौंपने की स्थितियाँ एवं उससे पूरा होने वाले विशेष हित या उद्देश्य जो यह पूरा करेगा, प्रस्ताव का पूर्णकीय भाग होगा।''

6. भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में अनुपयोगी/जीवनकाल समाप्त हो चुके बैट्री के निष्पादन के लिए एजेन्सी चयन करने हेतु ईच्छा व्यक्त करते हुए विभाग के साथ एकरारनामा किये जाने का अनुरोध किया गया है। उक्त सेवा के लिए एम0एस0टी0सी0 लिमिटेड निष्पादित सामग्री के मूल्य पर 3 प्रतिशत की दर से सेवा शुल्क एवं अनुुमान्य जी0एस0टी0 चार्ज करती है।

7. ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के अनुपयोगी/जीवनकाल समाप्त हो चुके बैट्री तथा पावर पैक/बैट्री के प्लास्टिक मॉड्‌यूल बॉक्स के पर्यावरण अनुकूल तरीके से निष्पादन एवं पुरानी निर्वाचक सूची, पुराना फर्नीचर, अनुपयोगी थर्मल पेपर रॉल, ई-वेस्ट एवं अन्य उपस्कर आदि को निष्पादित करने हेतु बिहार वित्त (संशोधन) नियमावली के नियम-131ज्ञ(ड़) के अन्तर्गत नामांकन के आधार पर एजेन्सी के रूप में एम0एस0टी0सी0 लिमिटेड को प्राधिकृत करने की अनुमति पर तथा कंडिका 1, 2, 3, 4, 5 एवं 6 के आलोक में राज्य सरकार द्वारा दिनांक 14.11.2024 को मंत्रिपरिषद्‌ की बैठक में मद संख्या-28 के रूप में सम्मिलित करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई है।3 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 18 नव(cid:224)बर 2024 आदेश :- आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाषित किया जाये एवं इसकी प्रतिलिपि महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाये।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1080-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 18 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-11-18.1080/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-11-18.1080.