Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 27 November 2024

Published 27 November 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-11-27.1130
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

6 अ(cid:274)हायण 1946 (श0)

(सं0 पटना 1130) पटना, बुधवार, 27 नव(cid:224)बर 2024

laŒ I- ———

26 uoEcj 2024

दिनांक 24.11.2024 को सारण जिलान्तर्गत बालू के अवैध खनन एवं परिवहन की जाँच निदेशक, खान एवं जिला प्रशासन, सारण द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उक्त जाँच में अवैध बालू से लदे वाहनों के साथ कई अन्य वाहन भी जप्त किये गये। जाँच में अवैध धंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा लगभग 15 लाख सी0एफ0टी0 बालू जप्त किया गया एवं जुर्माने के रूप में बड़ी राशि की वसूली की गई। इतने बड़े स्तर पर बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से स्पष्ट है कि श्री लाल बिहारी प्रसाद (भू-भौतिक शास्त्री), खनिज विकास पदाधिकारी, सारण द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु कार्रवाई नहीं कर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण को प्रश्रय दिया जा रहा है, उनका अवैध भंडारणकर्ता/परिवहनकर्ताओं से मिली भगत परिलक्षित होता है एवं उनके द्वारा सरकारी राजस्व के साथ-साथ पर्यावरण की क्षति पहुँचाई गई है।

2. श्री लाल बिहारी प्रसाद (भू-भौतिक शास्त्री), खनिज विकास पदाधिकारी, सारण द्वारा बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने संबंधी कार्य में कर्तव्यहीनता एवं शिथिलता बरती गयी है, जबकि इस हेतु विभिन्न पत्रों एवं VC के माध्यम से अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु सार्थक कार्रवाई के लिए निदेशित किया जाता रहा है। श्री प्रसाद का यह कृत्य सरकारी सेवक के लिए निर्धारित कर्तव्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है। श्री लाल बिहारी प्रसाद, खनिज विकास पदाधिकारी, सारण (अतिरिक्त प्रभार उप निदेशक, अंचल कार्यालय, सारण) को इस कृत्य हेतु बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-9(1) के तहत तात्कालिक प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

3. निलंबन अवधि में श्री लाल बिहारी प्रसाद का मुख्यालय अंचल कार्यालय, मगध (गया) निर्धारित किया जाता है।4. निलंबन अवधि में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-10(1) के तहत अनुमान्य दर से जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 27 नव(cid:224)बर 2024 5. प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 1130-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 27 November 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-11-27.1130/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-11-27.1130.