Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 27 December 2024

Published 27 December 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-12-27.1230
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

6 पौष 1946 (श0)

(सं0 पटना 1230) पटना, शु(cid:272)वार, 27 (cid:465)दस(cid:224)बर 2024

———

20 fnlEcj 2024

(100% )

जमुई नगर परिषद्‌ क्षेत्र के अन्र्तगत सभी घरों/प्रतिष्ठानों से आने वाले सिवेज को ट्रीटमेंट के उपरांत प्रवाह किया जाना है, ताकि गंगा नदी की सहायक किउल नदी में होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। भूमि की उपलब्धता के आधार पर इन्टरसेप्शन एवं डाईभर्सन एवं सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डी०पी०आर० तैयार कर एन0एम0सी0जी0 भारत सरकार को स्वी—ति हेतु भेजा गया था। एन०एम०सी०जी के पत्रांक Pr-22014/9/2022/NMCG दिनांक 11.07.2023 द्वारा लागत व्यय 77,39,85,000/- रूपये (सतहत्तर करोड़ उनचालिस लाख पचासी हजार रूपये मात्र) पर योजना की प्रशासनिक स्वी—ति प्रदान की गयी है। इस योजना के कार्यान्वयन हेतु बुडको को कार्यकारी एजेंसी नामित किया गया है, जिसे सेंटेज के रूप में 3,59,98,750/- रूपये (तीन करोड़ उनसठ लाख अनठानवे हजार सात सौ पचास रूपये मात्र) देय है। जमुई इन्टरसेप्शन एवं डाईभर्सन एवं सिवेज ट्रीटमेंट प्लांटयोजना जमुई नगर परिषद्‌ में प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 80,99,83,750/- रूपये (अस्सी करोड़ निन्यानवे लाख तेरासी हजार सात सौ पचास रूपये मात्र) सेंटेज सहित है। योजना का क्रियान्वयन एन0एम0सी0जी0 से स्वी—ति के शर्तों के अधीन किया जायेगा। उक्त योजना का प्रमुख घटक निम्नवत्‌ हैः-

1. 2 अद्‌द सिवेज ट्रीटमे ट प्लांट का विकास (क्षमता 7 MLD, 6 MLD) ं 13 MLD
2. इंटरसेप्शन एण्ड डाईभर्सन 3433 मी॰
3. ट्रीटेड वाटर डिस्चार्ज ड्रेन 302 मी॰
2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 27 (cid:464)दस(cid:224)बर 2024
4. सिवेज पम्पिंग स्टेशन (01 अद्‌द) 3.5 MLD
5. सिवर ड्रेन 2560 मी॰
6. संचालन एवं रख-रखाव 15 वर्ष

जमुई एक महत्वपूर्ण शहर है, जो किउल नदी के किनारे अवस्थित है। जमुई नगर परिषद में 30 वार्ड है, जिसकी आबादी वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार 87357 है। किउल नदी गंगा की सहायक नदी है। आज यह शहर काफी तेजी से विकास कर रहा है। गंगा नदी लगभग 445 कि० मी० की लम्बाई में बिहार से गुजरती है। किउल नदी आगे जाकर गंगा नदी में मिलती है। गंगा नदी या इसके सहायक नदियों के किनारे अवस्थित किसी शहर के अनट्रीटेज सिवेज को गंगा नदी/सहायक नदियों में प्रवाहित नहीं किये जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जमुई नगर परिषद क्षेत्र में इन्टरसेप्शन एवं डाईभन एवं सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाना है। यह निर्माण वर्ष 2055 तक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जाना है। इस परियोजना के माध्यम से लगभग सभी घरों को लाभ मिलेगा। जमुई शहर के सभी आवासीय तथा अन्य प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सीवेज को इन्टरसेपशन एवं डाईभर्सन के जरिये सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुँचाया जायेगा। निर्धारित मापदण्ड अनुसार सिवेज को शोधित कर —षि एवं अन्य कार्य हेतु उपयोग किया जाएगा। जमुई शहर में दो सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जिसकी कुल क्षमता 13 MLD है एवं 3433 मीटर इन्टरसेप्शन एंड डायवर्सन, 2560 मीटर का सिवर पाईपलाईन एवं एक सिवेज पम्पिंग स्टेशन निर्माण किया जाना है। इस योजना को कुल 24 महीनों में पूरा किया जाना है। सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं आई० एण्ड डी० कार्य के सफल अधिष्ठापन के उपरान्त संवेदक द्वारा अगले 15 वर्षों इसका रख-रखाव किया जाना है। यह योजना नमामि गंगे प्रोग्राम के तहत 100 प्रतिशत केन्द्र संपोषित है। वित्त विभाग के अधिसूचना संख्या- एम-4-26/2013/653/वि० पटना, दिनांक-25.01.2016 के अनुरूप सेंटेज की राशि कुल 3,59,98,750 रूपये (तीन करोड़ उनसठ लाख अनठानवे हजार सात सौ पचास रूपये मात्र) का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाना है। योजना में कुल राशि 80,99,83,750 रूपये (अस्सी करोड़ निन्यानवे लाख तेरासी हजार सात सौ पचास रूपये मात्र) का व्यय संभावित है। राशि की वर्षवार व्यय विवरणी निम्नलिखित हैः-

(Up to 10.00 Cr.-7%) (Above 10.00 Cr.-5%)
1 2024-25 10,00,00,000.00 70,00,000.00 10,70,00,000.00
2 2025-26 31,73,03,000.00 1,29,83,250.00 33,02,86,250.00
3 2026-27 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
4 2027-28 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
5 2028-29 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
6 2029-30 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
7 2030-31 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
8 2031-32 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
9 2032-33 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
10 2033-34 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
11 2034-35 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
12 2035-36 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
13 2036-37 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
14 2037-38 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
15 2038-39 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
16 2039-40 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
17 2040-41 2,37,78,800.00 10,67,700.00 2,48,46,500.00
77,39,85,000.00 3,59,98,750.00 80,99,83,750.00
3 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 27 (cid:464)दस(cid:224)बर 2024

4. संचालन एवं रख-रखाव:- इस परियोजना का ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेन्स 15 वर्ष तक संवेदक द्वारा ही किया जाना है। तत्पश्चात्‌ परियोजना के ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेन्स का व्यय राज्य सरकार/नगर परिषद, जमुई द्वारा वहन किया जायेगा। नमामि गंगे योजना के अधीन निर्माण किये जाने वाले इंटरसेप्शन एण्ड डाईभर्सन एवं सिवेेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना मद में राषि एन0एम0सी0जी0 द्वारा दी जाती है। इस योजना के कार्यान्वयन हेतु राशि बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन समिति, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से बुडको को उपलब्ध कराया जायेगा। राशि व्यय के उपरान्त उपयोगिता प्रमाण-पत्र भारत सरकार एवं बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन समिति को बुडको द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। बुडको राज्य सरकार का एक उपक्रम है। 5. परियोजना के अनुमानित लागत का 100% वहन नमामि गंगे योजना, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा किया जायेगा, जो भारत सरकार द्वारा सीधे बैंक खाता में हस्तांतरित किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा सेंटेज मद की राशि का वहन किया जायेगा। वित्त विभाग के अधिसूचना संख्या- एम-4-26/2013/653/वि० पटना, दिनांक-25.01.2016 के अनुरूप सेंटेज की राशि 3,59,98,750/- रूपये (तीन करोड़ उनसठ लाख अनठानवे हजार सात सौ पचास रूपये मात्र) का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाना है। योजना में कुल राशि 80,99,83,750/- रूपये (अस्सी करोड़ निन्यानवे लाख तेरासी हजार सात सौ पचास रूपये मात्र) का व्यय संभावित है। इस योजना में राशि का व्यय निम्नांकित बजट शीर्ष से किया जाएगा :-

(i) मांग सं0-48 मुख्य शीर्ष-2215-जलापूर्ति तथा सफाई-उप मुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई-लघु शीर्ष-106-वायु तथा जल प्रदूषण का निवारण-उप शीर्ष-0302-राष्ट्रीय जल संरक्षण कार्यक्रम (N.R.C.P) विपत्र कोड-48-2215021060302 विषय शीर्ष 31-सहायता अनुदान, 0302.31.05 सहायक अनुदान-परिसंपत्तियों का निर्माण, PFMS Code-9152 के अंतर्गत की जायेगी।

(ii) मांग सं0-48 मुख्य शीर्ष-2215-जलापूर्ति तथा सफाई-उप मुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई-लघु शीर्ष-796-जन जातीय क्षेत्र उप योजना-उप शीर्ष-0305-राष्ट्रीय जल संरक्षण कार्यक्रम (N.R.C.P) विपत्र कोड-48-2215027960305 विषय शीर्ष 31-सहायता अनुदान, 0305.31.05 सहायक अनुदान-परिसंपत्तियों का निर्माण, PFMS Code-9152 के अंतर्गत की जायेगी।

(iii) मांग सं0-48 मुख्य शीर्ष-2215-जलापूर्ति तथा सफाई-उप मुख्य शीर्ष-02-मल-जल तथा सफाई-लघु शीर्ष-789-अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना- उप शीर्ष-0303-राष्ट्रीय जल संरक्षण कार्यक्रम (N.R.C.P) विपत्र कोड-48-2215027890303 विषय शीर्ष 31-सहायता अनुदान, 0303.31.05 सहायक अनुदान-परिसंपत्तियों का निर्माण, PFMS Code-9152 के अंतर्गत की जायेगी।

(100% )

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण)1230-571+500-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 27 December 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-12-27.1230/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-12-27.1230.