Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 30 December 2024

Published 30 December 2024

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2024-12-30.1253
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत 9 पौष 1946 (श0)

(सं0 पटना 1253) पटना, सोमवार, 30 (cid:464)दस(cid:224)बर 2024

SHSB/GA/AB-PMJAY/3476/2018-1304(12)

———

(AB-PMJAY)

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्यक्रम के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के दिशा-निदेश के आलोक में राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य अभिकरण (SHA) का बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के रूप में गठन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारम्भ की गयी ''आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)''एक पात्रता आधारित योजना है। योजना का विस्तार संपूर्ण बिहार राज्य में है। इस योजना के तहत चिन्हित प्रत्येक लाभुक परिवार को देश के सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस एवं पेपरलेस व्यवस्था के तहत्‌ प्रतिवर्ष पाँच लाख रूपये तक की चिकित्सा सुरक्षा का लाभ प्रदान करने का प्रावधान है। योजना की विशेषताएँ निम्नवत्‌ है :-

(i) रु0 5 लाख तक का चिकित्सा सुरक्षा प्रतिवर्ष प्रति परिवार। (ii) परिवार के आकार, आयु और लिंग का कोई प्रतिबंध नहीं है। (iii) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA-2013) के लाभार्थियों को संम्पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान के क्रम में प्रथम 1,21,10,525 परिवार को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) से आच्छादित किया गया है।(iv) योजना के अंतर्गत, लाभार्थी परिवारों को कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। (v) पहले से मौजूद सभी बीमारियों पर योजना के पहले दिन से चिकित्सा सुरक्षा प्राप्त होगी। अस्पताल में भर्ती होने से पहले और अस्पताल छोड़ने के बाद के इलाज पर होने वाले खर्च भी चिकित्सा सुरक्षा में शामिल हैं। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 30 (cid:464)दस(cid:224)बर, 2024 (vi) भारत के किसी भी स्थान में सभी सार्वजनिक या सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में जाकर कैशलेस उपचार करवाया जा सकता है। 2. उक्त समिति के अधीन मंत्रिपरिषद्‌ की स्वी—ति से स्वास्थ्य विभागीय अधिसूचना ज्ञापांक-68 (12) दिनांक-18.01.2019 एवं ज्ञापांक-86 (12) दिनांक-27.01.2020 के द्वारा विभिन्न कतिपय पदों का सृजन किया गया परन्तु वर्त्तमान परिप्रेक्ष्य में इन पदों की प्रासंगिकता नहीं रहने के कारण इन स्वीकृत किये गये पदों को प्रत्यर्पित किया जाता है। (i) सॉफ्टवेयर डेवलपर (Software Developer) – 04 (चार) पद (ii) डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर (Data Base Administrator) –01 (एक) पद (iii) सिस्टम एनालिस्ट (System Analyst) - 01 (एक) पद

(AB-PMJAY) (i) स्टेट एन्टी फ्रॉड यूनिट हेड (State Anti Fraud Unit (SAFU) Head) (बिहार प्रशासनिक सेवा के उप सचिव/संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी-प्रतिनियुक्ति के आधार पर) -01 (एक) पद

(ii) स्टेट एन्टी फ्रॉड यूनिट मैनेजर (State Anti Fraud Unit (SAFU) Manager) 01(एक) पद

(iii) हॉस्पिटल इम्पैनलमेंट मैनेजर (Hospital Empanelment Manager) - 01 (एक) पद (iv) बेनिफिशियरी आईडेन्टिफिकेशन सिस्टम असिस्टेंट मैनेजर (Beneficiary Identification System (BIS) Assistant Manager) - 01 (एक) पद

(v) बेनिफिशियरी आईडेन्टिफिकेशन सिस्टम एग्जीक्यूटिव (Beneficiary Identification System (BIS) Executive) - 01(एक) पद

3. उपर्युक्त कंडिका-2 (ख) (i) में वर्णित पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर एवं कंडिका -2 (ख) (ii), 2 (ख) (iii), 2 (ख) (iv) एवं 2 (ख) (v) में वर्णित पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।

4. उपर्युक्त कंडिका-2 (क) में वर्णित पदों के प्रत्यर्पण के फलस्वरूप प्रतिवर्ष 51,00,000/- (इक्यावन लाख) रू0 की अनुमानित वार्षिक बचत एवं कंडिका-2 (ख) में वर्णित पदों के सृजन के फलस्वरूप प्रतिवर्ष 27,00,000/- (सताईस लाख) रू0 की अनुमानित वार्षिक व्यय होगा। इस प्रकार परिणामतः 24,00,000/- (चौबीस लाख) रू0 की अनुमानित वार्षिक बचत होगी।

5. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) योजना पर होने वाले व्यय का वहन केन्द्रांश और राज्यांश की सम्मिलित राशि से क्रमशः 60ः40 के अनुपात में किया जायेगा। योजनान्तर्गत राशि मांग संख्या-20 मुख्यशीर्ष-2235- सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण, उप मुख्यशीर्ष-60 अन्य सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम, लघुशीर्ष-110-अन्य बीमा योजनाएं, उपशीर्ष-0205-आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) विपत्र कोड-20-2235-60-110-0205 एवं मांग संख्या-20, मुख्यशीर्ष-2235- सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण, उप मुख्यशीर्ष-60 अन्य सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम, लघुशीर्ष-110-अन्य बीमा योजनाएं, उपशीर्ष-0305-आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन (AB-NHPM) विपत्र कोड-20-2235- 60-110-0305 के तहत बजट उपबंध के अंतर्गत विकलनीय होगा।

6. प्रस्ताव पर लोक वित्त समिति एवं मंत्रिपरिषद्‌ की स्वीकृति प्राप्त है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:466)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:465)(cid:289)त ।

(cid:466)बहार गजट (असाधारण) 1253-571+10-ड(cid:547)0ट(cid:547)0पी0 । Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 30 December 2024. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2024-12-30.1253/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2024-12-30.1253.