(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
12 1946 ;0द्ध
(0 3) , ;बपकरू232द्ध, 2 ;बपकरू547द्ध 2025
पषु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
————
अधिसूचना
27 दिसम्बर 2024
सं॰ 1/स्था0 (10) 1001/2015/5814—विभागीय अधिसूचना संख्या-5185-सह-पठित ज्ञापांक-5186, दिनांक-19.11.2024 के द्वारा भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् अधिनियम-1984 की धारा-32बी0 उपधारा (1) खंड (ग) में निहित प्रवधानों के आलोक में तीन सेवानिवृत्त पशु चिकित्सकों को बिहार पशु चिकित्सा परिषद्, पटना में सदस्य के रूप में नामित किया गया था। उक्त अधिसूचना के क्रमांक-3 में अंकित डॉ0 विजय कान्त राम, सेवानिवृत्त पशु शल्य चिकित्सक, बक्सर द्वारा स्वस्थ्य कारणों के कारण बिहार पशु चिकित्सा परिषद्, पटना के सदस्यता से मुक्त करने का अनुरोध किये जाने के आलोक में भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् अधिनियम-1984 की धारा-32बी0 उपधारा (1) खंड (ग) में निहित प्रावधानों के तहत डॉ0 ओंकार नाथ दिवाकर, सेवानिवृत्त जिला पशुपालन पदाधिकारी, समस्तीपुर को बिहार पशु चिकित्सा परिषद्, पटना के सदस्य के रूप में अधिसूचना निर्गत की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए नामित किया जाता है।
2. पूर्व में निर्गत अधिसूचना इस हद तक संशोधित समझा जाय।