असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
24 पौष 1946 (श0)
(सं0 पटना 27) पटना, मंगलवार, 14 जनवर(cid:547) 2025 ———
उद्योग विभाग अन्र्तगत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार ,पटना द्वारा कुल 09 कलस्टर तथा 84 औद्योगिक क्षेत्र/औद्योगिक विकास केन्द्र स्थापित है, जिसमें कुल भूमि 7592.39 एकड़ थी। वर्तमान में लगभग 1407.00 एकड़ भूमि आवंटन हेतु शेष है। बिहार राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जाय। बिहार के 31 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु सैद्धान्तिक सहमति पर मंत्रिपरिषद की दिनांक-12.07.2024 के बैठक में मद संख्या-42 के रूप में स्वीकृति भी प्राप्त है। इस प्रयोजन हेतु उपयुक्त भूमि अधिग्रहित की जायेगी, जहाँ सुलभ संपर्क उपलब्ध हो।
2. (i) राज्य के कुल 31 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने के क्रम में वैशाली जिला से कुल रकबा 1243.45 एकड़ रैयती भूमि का आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से अधिग्रहण पर स्वीकृति प्रदान की जाती है।
(ii) कुल रकबा 1243.45 एकड़ रैयती भूमि का अधिग्रहण हेतु प्राक्कलित राशि रु0 1001,92,15,154.00 (रुपये एक हजार एक करोड़ बानवे लाख पन्द्रह हजार एक सौ चौवन) मात्र के व्यय की स्वीकृति प्रदान की जाती है। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 14 जनवर(cid:547), 2025 4. उपर्युक्त कंडिका-2 पर लोक वित्त समिति की अनुशंसा के उपरांत मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्राप्त है। 5. उक्त पर दिनांक- 10.01.2025 की मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही के मद संख्या- 43 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है।
आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि बिहार सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,