Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 15 January 2025

Published 15 January 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-01-15.32
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

25 पौष 1946 (श0)

(सं0 पटना 32) पटना, बुधवार, 15 जनवर(cid:547) 2025

———

दिनांक-22.12.2024 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पश्चिम चम्पारण जिला में प्रगति यात्रा के दौरान चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की घोषणा की गयी है। चनपटिया, जो वर्तमान में बाजार समिति परिसर में 02 (दो) BSFC के बडे़ एवं 05 (पाँच) बाजार समिति के छोटे गोदामों तक ही सीमित है, इसे व्यापकता दिये जाने से अधिकाधिक उद्यमी निवेश के लिए प्रोत्साहित होंगे एवं औद्योगिक वातावरण का निर्माण भी हो सकेगा। इसमें नये प्लग एण्ड प्ले शेड का निर्माण, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल निकासी की व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण हेतु कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, उत्पाद प्रदर्शन-सह-बिक्री केन्द्र, सुरक्षा के दृष्टिकोण से घेराबंदी एवं बुनियादी सुविधाएँ जैसे शौचालय, पालना घर, कैंटिन इत्यादि का निर्माण परिसर में ही करते हुए लघु औद्योगिक क्षेत्र में परिवर्तित किया जा सकेगा। चनपटिया स्टार्ट-अप जोन में विभिन्न प्रक्षेत्रों यथा (i) टेक्सटाईल/वस्त्र प्रक्षेत्र (ii) प्लास्टिक प्रक्षेत्र (iii) फूटवेयर प्रक्षेत्र (iv) आयरन एवं स्टील प्रक्षेत्र से जुड़े कुशल श्रमिकों/उद्यमियों द्वारा कुल 58 इकाईयों की स्थापना की गयी। यह मॉडल नवाचार का एक बेहतरीन उदहारण बनकर राष्ट्रीय पटल पर उभरा था एवं इसकी काफी सराहना भी की गयी थी।2. वर्तमान में चनपटिया में स्थापित कतिपय इकाईयों को पूंजीगत कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है जिसके फलस्वरूप इनमें से कुछ इकाईयाँ कार्यशील पूंजी के अभाव में बन्द हो चुकी हैं। इस कारण इन इकाईयों द्वारा लिया गया ऋण भी कालक्रम में नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) में परिणत हो गया है। इसके अतिरिक्त 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 15 जनवर(cid:547), 2025 चनपटिया में स्थापित इकाईयों को अन्य कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ रहा है, जिसमें विशेष रूप से बैंकों से नया ऋण न मिल पाना, उद्योग विस्तार हेतु नये शेड की आवश्यकता, मूलभूत सुविधाएँ अहम मुद्‌दे हैं। 3. यहाँ उल्लेखनीय है कि चनपटिया स्टार्ट-अप जोन में अवस्थित अधिकांश इकाईयाँ टेक्सटाईल प्रक्षेत्र से संबंधित हैं परन्तु इनकी स्थापना वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 आने के पूर्व होने के कारण इन्हें इस नीति का लाभ नहीं दिया जा सका है। चूंकि चनपटिया मॉडल अपने आप में एक अनुकरणीय उदाहरण है। अतः उक्त परिस्थिति में चनपटिया स्टार्ट-अप जोन में वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 के प्रवृत होने की तिथि-03.06.2022 के पूर्व स्थापित इकाईयों को विशेष परिस्थिति में समावेशित किये जाने से न सिर्फ उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने का अवसर भी मिल सकेगा।

4. उक्त तथ्यों के आलोक में चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार एवं विशेष परिस्थिति में वहाँ स्थित टेक्सटाईल/वस्त्र प्रक्षेत्र इकाईयों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु निम्न प्रावधान किया जाता हैः-

(i) चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार हेतु बाजार समिति परिसर चनपटिया, की 29.30 एकड़ भूमि को कृषि विभाग, बिहार से उद्योग विभाग, बिहार को हस्तांतरण।

(ii) चनपटिया स्टार्ट-अप जोन परिसर के टेक्सटाईल/वस्त्र उद्योग से जुड़ी इकाईयों को विशेष परिस्थिति मानते हुए वस्त्र एवं चर्म नीति, 2022 के तहत वित्तीय सहायता प्रदान कर प्रोत्साहित करने हेतु इस नीति के तहत अच्छादित किये जाने एवं तदनुसार प्रोत्साहन का लाभ दिये जाने का प्रावधान।

5. कृषि विभाग द्वारा बिहार कृषि उपज बाजार (निरसन) अधिनियम, 2006 एवं कृषि विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या-2997, दिनांक-18.05.2011 में निहित प्रावधानों के आलोक में बिहार कृषि उपज बाजार (निरसन) अधिनियम, 2006 की संगत धारा में आवश्यक संशोधन करा ली जायेगी।

6. उक्त पर दिनांक-10.01.2025 की मंत्रिपरिषद्‌ की बैठक की कार्यवाही के मद संख्या-44 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:466)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:465)(cid:289)त ।

(cid:466)बहार गजट (असाधारण) 32-571+10-ड(cid:547)0ट(cid:547)0पी0 ।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 15 January 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-01-15.32/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-01-15.32.