Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 10 February 2025

Published 10 February 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-02-10.101
Languages
English, Hindi

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 ;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

21 1946 ;0द्ध

(0 101) , , 10 ;बपकरू547द्ध 2025

स्वास्थ्य विभाग

————

अधिसूचना

6 फरवरी 2025

सं॰ 6/एन0-07-35/2010 (अंष)-128(6)—भारत-संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक के अधीन प्रदा शक्तियों का प्रयोग करते हुए, बिहार राज्यपाल, स्वास्थ्य विभाग के अधीन महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा (ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ-ए0एन0एम0) संवर्ग में चयन, नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्तो को विनियमित करने के लिए निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं :-

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारम्भ।-

(i) यह नियमावली "बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा (ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ) संवर्ग नियमावली, 2025" कही जा सकेगी। (ii) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा। (iii) यह 16.11.2018 के प्रभाव से प्रवृत होगी।

2. परिभाषाएँ।-जब तक विषय या संदर्भ में अन्यथा अपेक्षित न हो, इस नियमावली में -

(i) ''सरकार'' से अभिप्रेत है बिहार राज्य सरकार; (ii) ''विभाग'' से अभिप्रेत है स्वास्थ्य विभाग; (iii) ''नियुक्ति प्राधिकार'' से अभिप्रेत है; निदेशक प्रमुख (नर्सिंग), स्वास्थ्य सेवाएँ, बिहार, पटना; (iv) ''ए0एन0एम0'' से अभिप्रेत है ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ; (v) ''आयोग'' से अभिप्रेत है बिहार तकनीकी सेवा आयोग; (vi) ''संवर्ग'' से अभिप्रेत है बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता अथवा ए0एन0एम0 संवर्ग; (vii) ''परिशिष्ट'' से अभिप्रेत है इस नियमावली से संलग्न परिशिष्ट; तथा (viii) ''मान्यता प्र्राप्त संस्थान'' से अभिप्रेत है बिहार राज्य सरकार अथवा इससे अधिकृत निकाय से मान्यता प्राप्त संस्थान, परन्तु बिहार राज्य केे बाहर अवस्थित संस्थानों के मामले में भारतीय उपचर्या परिषद, नई दिल्ली के अनुसार उपयुक्तता शर्तों (Suitability conditions) का पालन करना होगा।

3. संवर्ग का गठन।-बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा (ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ) का संवर्ग राज्य स्तरीय होगा। संवर्ग में कुल पदों की संख्या उतनी होगी जितनी सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत की जाय।;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 2 4. संवर्ग का पदसोपान।- इस संवर्ग की विभिन्न कोटियाँ एवं पद सोपान संलग्न परिशिष्ट के अनुसार होगें।

5. भर्त्ती।- इस संवर्ग में नियुक्ति मूल कोटि के पद पर सीधी भर्ती से, प्रतियोगिता परीक्षा एवं नियम-8(ii) में निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा आयोग की अनुशंसा के आधार पर होगी।

6. अर्हताएँ। - मूल कोटि के पद पर सीधी भर्त्ती द्वारा नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता मान्यता प्राप्त संस्थान से भारतीय उपचर्या परिषद द्वारा समय-समय पर अवधारित अवधि का ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ में प्रशिक्षण कोर्स में उत्तीर्णता एवं तत्संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त रहना आवश्यक होगा, परन्तु बिहार राज्य से बाहर के संस्थानों के मामले में भारतीय उपचर्या परिषद, नई दिल्ली से उपयुक्तता (Suitability) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को बिहार परिचारिका निबंधन परिषद से निबंधित रहना भी अनिवार्य होगा। अन्य राज्य परिषद में पंजीकृत अभ्यर्थियों को काउन्सेलिंग से पूर्व बिहार परिचारिका निबंधन परिषद से पंजीकरण करना होगा तथा काउन्सेलिंग के समय या उसके पूर्व बिहार परिचारिका निबंधन परिषद से वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, अन्यथा उनकी उम्मीदवारी चयन एवं नियुक्ति के लिए अयोग्य मानी जायेगी।

7. उम्र सीमा। -

(i) सीधी भर्त्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होगी और अधिकतम आयु सीमा वही होगी जो सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा, समय-समय पर आरक्षण कोटिवार विनिश्चित की जायेगी। (ii) बिहार राज्य के अन्दर अवस्थित सभी सरकारी/गैर निजी (केन्द्र सरकार, पंचायत, नगर निगम आदि) स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों/अस्पतालों में संविदा के आधार पर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले अभ्यर्थियों कोे उसके द्वारा किये गये कार्य अवधि के समतुल्य उसी पद पर अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। किसी कार्यरत वर्ष के अंश को भी इसमें शामिल किया जायेगा, परन्तु यह लाभ संविदा पर वास्तविक सेवा अवधि के लिए ही देय होगा।

परन्तु संविदा पर नियुक्ति सक्षम प्राधिकार द्वारा तद्‌समय बिहार राज्य में लागू आरक्षण नीति का अनुसरण करते हुए स्वीकृत पद के विरूद्ध चयन के आधार पर होना चाहिए। ऐसे मामलों में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देश लागू होंगे।

(iii) विज्ञापन प्रकाशन वर्ष की 1ली अगस्त को उम्र के अवधारण के लिए कट ऑफ डेट माना जायेगा।

8. भर्त्ती की प्रक्रिया।-

(i) नियुक्ति प्राधिकार किसी नियुक्ति वर्ष की 1 ली अप्रैल की स्थिति के अनुसार रिक्ति की गणना एवं रोस्टर क्लीयरेन्स कराकर यथा संभव उसी वर्ष 30 अप्रैल तक कोटिवार अधियाचना आयोग को भेजेगा।

(ii) अधियाचना के आलोक में आयोग रिक्तियों को विज्ञापित कर आवेदन पत्र आमंत्रित करेगा और निम्नलिखित के आधार पर मेधासूची तैयार करेगा :-

स्पष्टीकरणः-प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्तांक के लिए किसी अभ्यर्थियों को प्रदान किये जाने वाले अंकों का अवधारण प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्त कुल अंको के प्रतिशत को 0.75 के गुणक से गुणा कर करना होगा। यथा, यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया गया हो तो उसे 50 x 0.75 = 37.5 अंक दिये जायेंगे।

(iii) आयोग उपर्युक्त उपनियम (ii) के आधार पर कोटिवार अधियाचित रिक्तियों के अनुसार मेधासूची तैयार करेगा एवं विभाग को अपनी अनुशंसा भेजेगा। विभाग अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रांें की सूक्ष्मता से जाँच करेगा। तत्पश्चात संबंधित नियुक्ति प्राधिकार अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस सत्यापन (पूर्ववृत का) इत्यादि कराते हुए सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) द्वारा समय-समय पर निर्गत नियुक्ति संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नियुक्ति करेगा।;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 3 9. परिवीक्षा अवधि।- आयोग के अनुशंसा से महिला स्वास्थ्य कार्यकाा (ए0एन0एम0) के पद पर सीधी नियुक्ति के उपरान्त परिवीक्षा अवधि एक वर्ष की होगी। परिवीक्षा अवधि में सेवा संतोषजनक नहीं पाये जाने की दशा में परिवीक्षा अवधि का विस्तार अगले एक वर्ष के लिए किया जा सकेगा। यदि विस्तारित अवधि में भी सेवा संतोषजनक नहीं पायी जाती है तो नियुक्ति प्राधिकार ऐसे महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा (ए0एन0एम0) को सेवामुक्त कर सकेगा।

10. सम्पुष्टि।- परिवीक्षा अवधि संतोषजनक पूर्ण करने, निर्धारित प्रारंभिक प्रशिक्षण पूर्ण करने, निर्धारित विभागीय परीक्षा के सभी पत्रों में उत्तीर्ण होने एवं समय-समय पर विभाग द्वारा निर्धारित अन्य सेवा शर्तों को पूर्ण करने पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (ए0एन0एम0) की सेवा सम्पुष्ट की जा सकेगी। प्रशिक्षण एवं विभागीय परीक्षा के संबंध में अलग से दिशा-निर्देश निर्गत किया जायेगा।

11. वरीयता।-महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (ए0एन0एम0) की आपसी वरीयता आयोग द्वारा निर्धारित मेधासूची के अनुसार अवधारित की जायेगी।

12. इस नियमावली के परिशिष्ट में उल्लेखित इस संवर्ग के पदों पर, इस नियमावली के प्रवृत्त होने के पूर्व से नियुक्त/प्रोन्नत एवं कार्यरत कर्मी इस संवर्ग में स्वतः सम्मिलित समझे जायेंगे।

13. प्रोन्नति के पद-सोपान।-

(i) सेवा में सम्पुष्ट महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (ए0एन0एम0) को रिक्ति की उपलब्धता के अधीन रहते हुए किसी पद पर निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने पर वरीयता-सह-योग्यता के आधार पर इस नियमावली के परिशिष्ट में उल्लेखित उच्चतर पदों पर प्रोन्नति दिये जाने पर विचार किया जा सकेगा।

(ii) प्रोन्नति पर विचार करते समय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रोन्नति एवं कालावधि संबंधी समय-समय पर निर्गत अनुदेशों तथा चारित्री या पी0ए0आर0 संबंधी मुहरबन्द लिफाफा पद्धति आदि के संबंध में निर्गत अनुदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

14. विभागीय प्रोन्नति समिति।-

(i) प्रोन्नति, विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा के आधार पर विचारणीय हाेंगी। (ii) विभागीय प्रोन्नति समिति का गठन विभाग द्वारा अलग आदेश से किया जाएगा।

15. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का स्थानांतरण।- महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का स्थानांतरण मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रचलित नियमों/विनियमों/दिशा-निर्देशों के अधीन होगा। 16. आरक्षण।-सरकार के आरक्षण अधिनियम के प्रावधानों और सरकार द्वारा समय-समय पर सीधी भर्त्ती एवं प्रोन्नति हेतु निर्गत आरक्षण रोस्टर का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

17. शक्तियों का प्रत्यायोजन।-नियुक्ति प्राधिकार कार्य की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए अपनी कुछ शक्तियों को संबंधित जिले के असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन)/अधीक्षक, संबंधित चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल/निदेशक, अतिविशिष्ट अस्पताल को प्रत्यायोजित कर सकेगा।

18. परिधान (यूनिफार्म)।-महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं के लिए कर्त्तव्य के दौरान विभाग द्वारा विनिश्चित परिधान धारित करना अनिवार्य होगा।

19. अवशिष्ट मामलें।-इस नियमावली में जिन विषयों के लिए प्रावधान नहीं किए गए हैं, उस मामले में सरकार की प्रासंगिक संहिता/नियमावली/संकल्प/अनुदेश के प्रावधान लागू होंगे।

20. शंकाओं का निराकरण।-यदि इस नियमावली के किसी उपबंध के निर्वचन के संबंध में कोई संशय हो तो विभाग को निर्दिष्ट किया जायेगा और इस संबंध में विधि विभाग से परामर्श के पश्चात्‌ विभाग का विनिश्चय अन्तिम होगा।

21. कठिनाई का निराकरण।-यदि इस नियमावली के उपबंधों के कार्यान्वयन में कोई कठिनाई उत्पन्न हो तो विभाग ऐसी कठिनाई का निराकरण विधि विभाग से परामर्श के पश्चात्‌ ऐसे आदेश द्वारा कर सकेगा जो इस नियमावली के प्रावधानों से असंगत न हो।

22. निरसन एवं व्यावृत्ति।-

(i) (क) बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा (ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ) संवर्ग नियमावली, 2023 को निरसित किया जाता है।

(ख) बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा (ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाईफ) संवर्ग नियमावली, 2018 को निरसित किया जाता है।

(ii) ऐसा निरसन के बावजूद भी किया गया कोई भी कार्य या पारित कोई भी आदेश जो अंतिम रूप ले चुका है, जिसके परिणामस्वरूप निहित अधिकारों का सृजन हुआ है वर्तमान नियमों के तहत किया गया माना जायेगा।

परन्तु दिनांक-28.07.2022 को शुरू हुई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता या (ए0एन0एम0) संवर्ग के पद के लिए कोई भी चयन प्रक्रिया, 2018 या 2023 के निरस्त नियमों के तहत चयन प्रक्रिया के चरण पर ध्यान दिये बिना छोड़ दी जायेगी और वर्तमान नियमों के नियम-7 और 8 में निर्धारित तरीके से नई चयन प्रक्रिया शुरू की जायेगी।;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 4 परिशिष्ट

[ नियम 2(vii), 4, 12, 13 द्रष्टव्य]

बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यर्काा संवर्ग का पदसोपान

क्र0सं0 पदनाम कोटि
1. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता (ए0एन0एम0) मूल कोटि
2. वरीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता प्रोन्नति का प्रथम सोपान
3. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता पर्यवेक्षिका प्रोन्नति का द्वितीय सोपान

पर अवधारित की जायेगी।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, मनोज कुमार सिंह, सरकार के सचिव।

The 6th February 2025

No-6-N-07-35/2010(Part)-128(6)—In exercise of powers conferred under proviso to Article-309 of the Constitution of India, the Governor of Bihar is pleased to make the following Rules to regulate selection, appointment, promotion and service conditions of the Bihar Auxiliary Nurse Midwife- A.N.M Cadre under the Health Department:-

1. Short title, extent and commencement.-

(i) These Rules may be called the "Bihar Lady Health Worker (Auxiliary Nurse Midwife) Cadre Rules, 2025".

(ii) It shall extend to the whole of the State of Bihar. (iii) It shall be deemed to have come into effect on 16.11.2018. 2. Definitions.-In these Rules, unless otherwise required in the subject or context- (i) "Government" means Bihar State Government; (ii) "Department" means Health Department; (iii) "Appointing Authority" means Director-in-Chief (Nursing), Health Services, Bihar, Patna;

(iv) "A.N.M." means Auxiliary Nurse Midwife; (v) "Commission" means Bihar Technical Service Commission; (vi) "Cadre" means Bihar Lady Health Worker (Auxiliary Nurse Midwife) or (A.N.M.) Cadre;

(vii) "Appendix" means appendix appended to these Rules; and (viii) "Recognized Institutions" means the institution recognized by the State Government of Bihar or its authorised body but in the case of institutions located outside of the State of Bihar, must comply with Suitability conditions as per Indian Nursing Council, New Delhi.

3. Constitution of cadre.- The cadre of Bihar Lady Health Worker (Bihar Auxiliary Nurse Midwife) shall be at the State level. In this cadre total number of posts in the cadre shall be such as may be sanctioned by the government from time to time:

4. Chain of posts of cadre.- Different categories and chain of posts of this cadre shall be according to the appendix.

;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 5

5. Recruitment.- The appointment in this cadre shall be made by direct recruitment to the basic category posts through competitive examination and on the basis of recommendation of the Commission through the procedure laid down in the rules-8(ii).

6. Qualification.-(1) For appointment by direct recruitment to the basic category posts, minimum educational qualification shall be pass in Auxiliary Nurse Midwifery training course of the period as determined by Indian Nursing Council from time to time, from a duly recognized institution and a certificate related thereto shall be necessary and in the case of institutions outside of the State of Bihar Suitability as per norms of Indian Nursing Council, New Delhi shall be mandatory. A Valid Registration of candidates from Bihar Nurses Registration council shall also be necessary. Candidates Registered in other State Council shall be required to get themselves registered from Bihar Nurses Registration Council before counseling and valid registration certificate from Bihar Nurses Registration Council must be submitted at or before the time of counseling failing which their candidature will deemed to be ineligible for selection and appointment.

7. Age Limit.-

(i) The minimum age limit for direct recruitment will be 21 years and the maximum age limit will be the same as decided by the General Administration Department from time to time in respect of different categories including reservation categories.

(ii) Any applicant who has rendered service on contract in any State Government/Non-Private (Central Government, Panchayat, Municipal Corporation etc.) under health facilities/hospitals situated in the State of Bihar shall be given relaxation in maximum age limit equal to the period of work done earlier on the same post. Such relaxation will be admissible even in respect of service rendered for part of a particular year, however benefit will accrue only for the period of actual service done on contract.

Provided that appointment on contract should have been done on the basis of selection and following the policy of reservation in the State of Bihar at the time of contract appointment and appointment should have been done by competent authority against duly sanctioned post. In such cases instructions issued by General Administrative Department from time to time shall be followed.

(iii) 1st August of the concerned year shall be cut-off-date for determination of age. 8. Procedure of recruitment.-

(i) The appointing authority, after calculating the vacancy as on 1st April of the year and getting roster cleared, shall send category wise requisition to the Commission as far as practicable by 30th April of the same year.

;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 6

- 75 marks

(ii) In view of the requisition, the Commission shall invite application by advertising the vacancies and shall prepare a merit list on the following basis:- a. Selection shall be made on the basis of competitive examination. Competitive examination shall be based on questions from syllabus of Auxiliary Nurse and Midwives as framed by Indian Nursing Council.

b. For the period of satisfactory work -25 marks

Total-100 marks (Maximum)

experience on contract basis, put in government/non-Private (Central Government, Panchayat, Municipal Corporation etc.) health facilities/ hospitals located within the State of Bihar, 5 marks per year, maximum 25 marks (in case of part period of service rendered for any year, the number of work days of part period will be multiplied with 5 and divided by 365, the proportional score obtained by dividing by 365 will be added.) Provided that the benefits of work experience would be admissible only when the appointment on contract is made in accordance with rules-7(ii). Contract appointment should be on the same post.

Explanation:- The marks to be given to a candidate for competitive examination (as contained in 8(ii)(a) shall be determined by multiplying the percentage of total marks obtained in the aforesaid examination by the multiple of 0.75 For example, if a candidate has obtained 50% marks, then he will be given 50 X 0.75 = 37.5 marks.

(iii) The Commission shall prepare merit list on the basis of aforesaid sub-rule(ii), category wise in accordance with requisition of vacancies and send its recommendations to the Department. The Department will undertake the scrutiny of certificates of the recommended candidates. Thereafter, the concerned Appointment Authority will make the appointments after conducting health check-up, police verification (of antecedents) etc. and after complying with the guidelines regarding appointment issued by the Government (General Administration Department) from time to time.

9. Probation period.- The Bihar Lady Health Worker (ANM) appointed by direct recruitment on recommendation of the commission, will be on probation for the period of 01 (one) year. The Probation period may be extended for 01 (one) more year, if the service is not;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 7 satisfactory, during the probation period. If the service is not found to be satisfactory even in the extended period, the service may be terminated.

10. Confirmation.- The service of the Bihar Lady Health Worker (ANM) shall be confirmed after satisfactory completion of the probation period, completion of prescribed induction training, passing in all papers of prescribed departmental examination and fulfilling other conditions prescribed for service commission by the department, from time to time. Separate guidelines will be issued by the department regarding training and departmental exam.

11. Seniority.- The inter-se-seniority of Lady Health Worker (ANM) shall be determined according to the merit list prepared by the Commission.

12. The personnels appointed/promoted and working before the commencement of these Rules on the posts of this cadre mentioned in appendix of these rules shall be deemed to be automatically included in this cadre.

13. Chain of Posts of Promotion.-

(i) Subject to the availability of vacancies, prescribed time period to be served on a post and according to seniority cum merit, the Lady Health Workers (ANM) may be considered to be promoted to the posts mentioned in the Appendix of these rules.

(ii) For the consideration of promotion, compliance of instructions relating to the KALAWADHI, (time period) issued by the General Administration Department, from time to time, shall be compulsory. Compliance of instructions issued by the General Administration Department, from time to time, with respect to promotion and Sealed cover process method with respect to character Roll or P.A.R etc. shall be compulsory at the time of consideration of promotion.

14. Departmental Promotion Committee.-

(i) Promotions will be considered on the basis of recommendations of the Departmental Promotion Committee.

(ii) The Departmental Promotion Committee will be constituted vide separate order by the Department.

15. Transfer of A.N.M.- The transfer of Bihar Lady Health Worker (ANM) shall be governed by the extant Rules/Regulation/Directions of the Department of Cabinet Secretariat, Government of Bihar. 16. Reservation.- Compliance of provisions of Reservation Act of the Government and reservation roster for direct recruitment and promotion issued, from time to time, by the Government shall be compulsory.

17. Delegation of power.- Keeping of view the ease of work, the Appointing Authority can delegate same of its powers to the Civil Surgeon-com-Chief Medical Officer of the concerned district/Superintendent concerned Medical College Hospital/ Director concerned Superspeciality Hospital.

;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 8

18. Uniform.- It shall be compulsory for the Lady Health Workers to wear prescribed uniform during duty hours as determined by the Department.

19. Residuary Matter.- For the subjects for which provisions have not been provided in these Rules, provisions of concerned Code/Rules/Resolutions/Instructions shall apply.

20. Removal of doubt.- If any doubt arises with respect to interpretation of any provisions of these Rules, it shall be referred to the Department and in this respect the decision of the Department after consultation with the Law Department shall be final.

21. Removal of difficulties.- If any difficulty arises in implementation of provisions of these Rules, the department may remove such difficulty after consultation of the Law Department by such order which is not inconsistent with the provisions of these Rules.

22. Repeal and Savings.-

(i) (a) The Bihar Lady Health Worker (Bihar Auxiliary Nurse Midwife) Cadre Rules, 2023 is hereby repealed. (b) The Bihar Lady Health Worker (Bihar Auxiliary Nurse Midwife) Cadre Rules, 2018 is hereby repealed.

(ii) Notwithstanding such repeal anything done or any order passed which has attained finality resulting in creation of vested Rights shall be deemed to have been done under present Rules. Provided further that any selection process for the post in the cadre of Lady Health Worker (Auxiliary Nurse Midwife) or (ANM) Cadre commenced on 28.07.2022, irrespective of stage of selection process under Repealed Rules of 2018 or 2023, shall be abandoned and fresh selection process shall be undertaken in the manner prescribed in the Rule-7 & 8 of the present Rules.

;बपकरू464द्ध ;द्धए 10 ;बपकरू547द्ध 2025 9 Appendix

[See rule 2(VII), 4, 12, 13]

Chain of Posts of Bihar Lady Worker (A.N.M.) Cadre

Sl. No. Name of Post Category
1. Lady Health Worker (A.N.M.) Basic Category
2. Senior Lady Health Worker First chain of promotion
3. Lady Health Worker Supervisor Second chain of promotion

categories shall be the same as it may be determined by the Government, from time to time.

By order of the Governor of Bihar,

Manoj Kumar Singh,

Secretary to the Govt. of Bihar.

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 101.571़10.0;बपकरू547द्ध00

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 10 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-02-10.101/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-02-10.101.