Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 11 February 2025

Published 11 February 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-02-11.109
Languages
English, Hindi
(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

;बपकरू464द्ध

;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध

22 1946 ;0द्ध

(0 109) , , 11 ;बपकरू547द्ध 2025

सं॰ प्र0/BSPGCL-06/2024-01 ऊर्जा विभाग ———— संकल्प 11 फरवरी 2025 विषयः- राज्य के पीरपैंती (भागलपुर) में अधिग्रहित भूमि पर प्रस्तावित सौर ऊर्जा के स्थान पर ताप विद्युत परियोजना (3X800 मेगावाट) के अधिष्ठापन की सैद्धान्तिक स्वीकृति, इसका कार्यान्वयन टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के आधार पर करने तथा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड को क्रियान्वयन एजेंसी नामित करने एवं विभागीय संकल्प संख्या-2838 दिनांक-09.11.2021 को इस हद तक संषोधित करने की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में। विभागीय संकल्प संख्या-4852 दिनांक-21.12.2010 द्वारा राज्य के कजरा (लखीसराय), पीरपैंती (भागलपुर) एवं चौसा(बक्सर) में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के टैरिफ बेस्ड बिडिंग (केस-II) के तहत ताप विद्युत परियोजनाओं की स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार द्वारा पूर्ण करने का निदेश दिया गया। तदुपरांत पीरपैंती एवं कजरा में राज्य सरकार के संकल्प संख्या-2838 दिनांक-09.11.2021 द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना के अधिष्ठापन की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

02. सलाहकार मेसर्स जर्मी (M/S GERMI) द्वारा पीरपैंती एवं कजरा स्थल के लिए समर्पित विस्तृत सम्भाव्यता रिपोर्ट के अनुसार कजरा मेें स्थित जमीन को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना के लिए उपयुक्त पाया, परंतु पीरपैंती की जमीन को मेसर्स जर्मी द्वारा सोलर पावर प्लांट के अधिष्ठापन हेतु उपयुक्त नही पाया, जो आर्थिक रूप से व्यवहारिक भी नहीं है।

03. मेसर्स जर्मी के द्वारा समर्पित विस्तृत संभाव्यता रिपोर्ट के उक्त निष्कर्ष के सत्यापन हेतु बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा गठित समिति ने परियोजना स्थल के भ्रमण के पश्चात्‌ समर्पित रिपोर्ट में सलाहकार के उक्त निष्कर्ष को सही पाया।04. पीरपैंती (भागलपुर) परियोजनाओं के लिए आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार (IDA) के द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए उपलब्ध कराई गई राशि से 1020.60 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गयी। 05. ईस्टर्न कोल फील्ड्‌स लिमिटेड (ECL) ने राजमहल समूह के कोयला खानों से कोयला आपूर्त्ति के साथ पीरपैंती में एक ताप विद्युत परियोजना के अधिष्ठापन का सुझाव दिया। साथ ही विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार ने भी 2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 11 ;बपकरू547द्ध 2025 उक्त भूमि पर ताप विद्युत परियोजना के अधिष्ठापन हेतु सलाह दी है, क्योंकि यह भूमि कोयला स्रोत के पास है, जिससे कोयले के परिवहन की लागत कम होगी। 06. केन्द्र सरकार के द्वारा जुलाई, 2024 को प्रस्तुत किये गये केन्द्रीय बजट भाषण के दौरान पीरपैंती (भागलपुर) में ताप विद्युत परियोजना के अधिष्ठापन हेतु 21,400.00 करोड़ रूपये के बजट की घोषणा की गई। 07. सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में दिनांक-09.09.2024 को नई दिल्ली में हुई बैठक में विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें बिहार सरकार को प्रस्तावित स्थल पर संभाव्यता रिपोर्ट तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

08. इसके लिए बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा सलाहकार M/s DESEIN, नई दिल्ली को नियुक्त किया गया। सलाहकार M/s DESEIN के द्वारा पीरपैंती स्थल के विस्तृत अध्ययन के बाद समर्पित संभाव्यता रिपोर्ट को विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया।

09. M/s DESEIN के द्वारा समर्पित संभाव्यता रिपोर्ट पर सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, की अध्यक्षता में पुनः तीसरी बार दिनांक-03.01.2025 को नई दिल्ली मेंं हुई बैठक में विस्तृत चर्चा हुई जिसमें प्रस्तावित स्थल पर 3x800 मेगावाट (2400 मेगावाट) ताप विद्युत परियोजना के अधिष्ठापन के लिए उपयुक्त्ता पायी गई। साथ ही उक्त बैठक में यह सुझाव दिया गया कि प्रस्तावित भूमि पर ताप विद्युत परियोजना का अधिष्ठापन बिहार सरकार टैरिफ पॉलिसी-2016 के प्रावधानों के अनुसार बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा अथवा टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से कर सकती है।

10. उपर्युक्त के आलोक में दिनांक-31.01.2025 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित स्थल पर सौर ऊर्जा परियोजना के बदले ताप विद्युत परियोजना के अधिष्ठापन करने पर सहमति बनी। साथ ही सम्यक विचारोपरांत ताप विद्युत परियोजना का अधिष्ठापन टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया।

11. उपरोक्त वर्णित तथ्यों के आलोक में, प्रस्तावित स्थल पर सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना की आर्थिक रूप से गैर-व्यवहार्यता एवं ताप विद्युत परियोजना की अधिष्ठापन की संभाव्यता के परिदृश्य को देखते हुए राज्य के पीरपैंती (भागलपुर) में अधिग्रहित भूमि पर सौर ऊर्जा परियोजना के बदले ताप विद्युत परियोजना के अधिष्ठापन किया जाना है।

12. पूर्व में निर्गत विभागीय संकल्प संख्या-2838 दिनांक-09.11.2021 में लिए गए निर्णय की पुर्नसमीक्षा करते हुए राज्य के पीरपैंती (भागलपुर) में अधिग्रहित भूमि पर प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजना (3X800 MW) के अधिष्ठापन की सैद्धान्तिक स्वीकृति, इसका कार्यान्वयन टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) प्रक्रिया के आधार पर करने तथा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड को क्रियान्वयन एजेंसी नामित करने एवं विभागीय संकल्प संख्या-2838 दिनांक-09.11.2021 को इस हद तक संशोधित करने की स्वीकृति प्रदान किया जाना आवश्यक है। 13. अतएव राज्य के पीरपैंती (भागलपुर) में अधिग्रहित भूमि पर प्रस्तावित सौर ऊर्जा के स्थान पर ताप विद्युत परियोजना (3X800 मेगावाट) के अधिष्ठापन की सैद्धान्तिक स्वीकृति, इसका कार्यान्वयन टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के आधार पर करने तथा बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड को क्रियान्वयन एजेंसी नामित करने एवं विभागीय संकल्प संख्या-2838 दिनांक-09.11.2021 को इस हद तक संशोधित करने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

14. उक्त प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन प्राप्त है।

आदेशः आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले अंक में सर्वसाधारण की

जानकारी हेतु प्रकाषित किया जाय।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, पंकज कुमार पाल, सरकार के सचिव।

————

;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए

;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध

;बपकरू464द्ध ;द्ध 109.571़200.0;बपकरू547द्ध00 Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 11 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-02-11.109/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-02-11.109.