Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 17 February 2025

Published 17 February 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-02-17.111
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

28 माघ 1946 (श0)

(सं0 पटना 111) पटना, सोमवार, 17 फरवर(cid:547) 2025

5/खेल 8-02/2025- ——— ladYi 4 Qjojh 2025 ₹8

भारत का पारंपरिक खेल कबड्डी दुनिया का सबसे पुराना खेल है जो मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में खेली जाती है। कबड्डी नाम का प्रयोग प्रायः उत्तर भारत में किया जाता है। इस खेल को दक्षिण में चेडुगुडु और पूर्व में हु तू तू के नाम से भी जानते हैं। यह क्रिकेट के बाद भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय और देखा जाने वाला खेल है। यह खेल भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान में भी बहुत लोकप्रिय है। बीते कुछ वर्षों से कबड्डी की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। साल 1982 के एशियाई खेलों में प्रदशर्नी खेल के रूप में इसे शामिल किया गया और साल 1990 में इस खेल को स्थाई रूप से मेडल गेम के रूप में जगह मिल गई। भारत में साल 2014 में शुरू हुए फ्रेंचाइजी आधारित प्रो-कबड्डी लीग ने इस खेल की लोकप्रियता को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने में योगदान दिया है।2. महिला विश्वकप कबड्‌डी चैम्पियनशीप-2025 का आयोजन दिनांक-07.03.2025 से 12.03.2025 तक बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर में प्रस्तावित है। इस आयोजन में कुल 15 देश यथा-भारत, पोलैण्ड, रूमानिया, केनिया, युगांडा, अरजेंटिना, ईरान, चाईनीज ताईपे, नेपाल, जापान, कोरिया, थाईलैण्ड, इंडोनेशिया एवं बांग्लादेश प्रतिनिधित्व करेंगे। 3. कबड्डी से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। स्वास्थ्य के लिए यह खेल काफी प्रभावशाली है। इससे सहयोग की भावना भी विकसित होती है। बिहार राज्य में प्रथम बार महिला विश्व कप कबड्‌डी चैम्पियनशीप-2025 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस आयोजन से बिहार के महिलाओं में कबड्डी के साथ-साथ अन्य खेलों के प्रति जागरूकता एवंं भागेदारी में बढ़ोतरी होगी तथा महिला विश्व कप कबड्‌डी 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 17 फरवर(cid:547) 2025

चैम्पियनशीप-2025 के आयोजन के माध्यम से वैश्विक परिदृश्य पर बिहार की गौरवशाली संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा। 4. महिला विश्व कप कबड्‌डी चैम्पियनशीप-2025 के आयोजन के निमित्‌ चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा, आवासन, भोजन, परिवहन, प्रचार-प्रसार इत्यादि पर राशि ₹8,25,72,729/-(आठ करोड़ पच्चीस लाख बहत्तर हजार सात सौ उनतीस रूपये) मात्र व्यय होने का अनुमान है। 5. महिला विश्व कप कबड्‌डी चैम्पियनशीप-2025 के आयोजन सैद्धांतिक सहमति एवं उक्त आयोजन पर होने वाले व्यय की कुल राशि ₹ 8,25,72,729/- (आठ करोड़ पच्चीस लाख बहत्तर हजार सात सौ उनतीस रूपये) मात्र पर सहमति प्रदान की जाती है।

6. उक्त राशि का वहन वित्तीय वर्ष 2024-25 के मांग सं०-52 के अन्तर्गत 2204-खेलकूद तथा युवा सेवाएँ, 104-खेल-कूद, 0109-खेल कूद, विपत्र कोड 52-2204001040109 के विषय शीर्ष 2002-कॉन्फरेंस, कार्यशाला, सेमिनार मद से व्यय किया जायेगा।

7. उपरोक्त पर दिनांक-04.02.2025 को मंत्रिपरिषद्‌ की बैठक में मद संख्या-47 में स्वीकृति प्राप्त है। ————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 111-571+500-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 17 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-02-17.111/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-02-17.111.