असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
28 माघ 1946 (श0)
(सं0 पटना 112) पटना, सोमवार, 17 फरवर(cid:547) 2025 5/खेल 8-02/2025- ——— संकल्प 4 फरवरी 2025
₹
₹
सेपकटाकरा या सेपक टकराव जिसे बुका बॉल, किक भी कहा जाता है, एक टीम खेल है। यह बैडमिंटन कोर्ट जैसे कोर्ट पर दो से चार खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच रतन या प्लास्टिक से बनी गेंद से खेला जाता है। यह वॉलीबॉल और फुटबॉल के समान है, क्योंकि इसमें रतन बॉल का उपयोग किया जाता है और खिलाड़ी गेंद को छूने के लिए केवल अपने पैरों, घुटनों, कंधों, छाती और सिर का उपयोग करते हैं। इसे 1965 में कुआलालंपुर में दक्षिण पूर्व एषियाई खेलों में पदक प्रतियोगिता के रूप में पेष किया गया था। सेपकटाकरा को मलेषिया का राष्ट्रीय खेल माना जाता है।
2. बिहार राज्य में प्रथम बार सेपकटाकरा विश्व कप (महिला एवं पुरूष)-2025 का आयोजन प्रस्तावित है। यह टूर्नामेंट बिहार राज्य को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। इस आयोजन से बिहार के युवाओं में सेपकटाकरा खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा युवाओं को खेलों को अधिक उत्साह के साथ अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। सेपकटाकरा विश्व कप (महिला एवं पुरूष)-2025 के आयोजन के माध्यम से वैष्विक परिदृष्य पर बिहार के गौरवषाली सांस्कृतिक का प्रचार-प्रसार होगा। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 17 फरवर(cid:547) 2025 संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं आस्ट्रेलिया प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें पुरूष एथलीटों की संख्या-96 एवं महिला एथलीटों की संख्या-96 होगी। 4. सेपकटाकरा विश्व कप (महिला एवं पुरूष)-2025 के आयोजन के निमित् चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा, आवासन, भोजन, परिवहन, प्रचार-प्रसार इत्यादि पर राषि ₹13,31,36,000/-(तेरह करोड़ इकतीस लाख छत्तीस हजार रूपये) मात्र व्यय होने का अनुमान है।
5. सेपकटाकरा विश्व कप (महिला एवं पुरूष)-2025 के आयोजन हेतु सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया (STFI) द्वारा बिहार सरकार से प्रायोजक के रूप में ₹8,00,00,000.00/- (आठ करोड़ रूपये) मात्र की राषि की मांग की गयी है। इसमें प्रतियोगिता से संंबंधित आयोजन शुल्क (Hosting Fee) एवं अन्य खर्च शामिल है। इसके अतिरिक्त होने वाले व्यय का वहन खेल विभाग द्वारा किया जायेगा।
6. सेपकटाकरा विश्व कप (महिला एवं पुरूष)-2025 के आयोजन हेतु सैद्धांतिक सहमति एवं बिहार सरकार द्वारा सेपकटाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया को प्रायोजन हेतु ₹8,00,00,000.00/- (आठ करोड़ रूपये) मात्र प्रदान करने एवं समझौता ज्ञापन करने हेतु प्राधिकृत करने तथा अन्य व्यय होने वाले राशि के साथ कुल समेकित राशि ₹13,31,36,000/-(तेरह करोड़ इकतीस लाख छत्तीस हजार रूपये) मात्र की स्वीकृति प्रदान की जाती है।
7. उक्त राषि का वहन वित्तीय वर्ष 2024-25 के मांग सं०-52 के अन्तर्गत 2204-खेलकूद तथा युवा सेवाएँ, 104-खेल-कूद, 0109-खेल कूद, विपत्र कोड 52-2204001040109 के विषय शीर्ष 2002-कॉन्फरेंस, कार्यषाला, सेमिनार मद से व्यय किया जायेगा।
8. उपरोक्त पर दिनांक-04.02.2025 को मंत्रिपरिषद् की बैठक में मद संख्या-48 में स्वीकृति प्राप्त है। आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को सर्वसाधारण की जानकारी हेतु बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित कराये जाय और इसकी प्रति सभी संबंधित विभाग/पदाधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उपलब्ध करायी जाय। ————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,