Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 28 February 2025

Published 28 February 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-02-28.159
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

9 फा(cid:227)गुन 1946 (श0)

(सं0 पटना 159) पटना, शु(cid:272)वार, 28 फरवर(cid:547) 2025सं0सं0-ल0ज0सं0/नि0प्र0/नि0जांच-01/22-1710 लघु जल संसाधन विभाग ——— संकल्प 13 Qjojh 2025 चूँकि बिहार राज्यपाल को यह विश्वास करने का कारण है कि श्री पवन कुमार (आई0डी0-4392) ने जबकि वे सहायक अभियंता-सह-प्रभारी कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लखीसराय में पदस्थापित थे, उक्त पदस्थापन अवधि के दौरान विभागीय योजना के लाभुक से अनुदान के भुगतान हेतु रिश्वत की मांग करने, प्रमंडलीय गोदाम से चोरी होने के बावजूद समुचित कार्रवाई नहीं करने, प्रमंडल अंतर्गत वांछित विभिन्न लेखाओं का नियमानुसार संधारण नहीं करने आदि संबंधी अनियमितता बरती है, जैसा कि अनुबंध में अन्तर्विष्ट आरोपों में उल्लेख है। 2. अतएव बिहार राज्यपाल ने यह संकल्प लिया है कि उक्त श्री कुमार के विरूद्ध अनुबंध में विनिर्दिष्ट आरोपों के लिए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम-17 के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही चलायी जाय । इस विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए श्री सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख, लघु जल संसाधन विभाग, पटना को जाँच पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है। 3. विभागीय कार्यवाही के संचालन में जाँच पदाधिकारी को सहयोग प्रदान करने हेतु कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लखीसराय को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है। 4. श्री कुमार से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने बचाव के संबंध में जैसा कि जाँच पदाधिकारी अनुमति दें, उनके समक्ष उपस्थित हों एवं अपने बचाव का लिखित अभिकथन उनके समक्ष प्रस्तुत करें । 5. विभागीय कार्यवाही के संचालन के प्रस्ताव में माननीय विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त है। 6. इस कार्यवाही की प्रत्येक सुनवाई की तिथि को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी विभागीय प्रतिनिधि के रूप में जाँच पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित रहेंगे । 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 28 फरवर(cid:547) 2025 आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प की प्रति बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं अनुबंध की प्रति के साथ 1. श्री सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख, लघु जल संसाधन विभाग, पटना (जाँच पदाधिकारी)। 2. कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लखीसराय(प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी)। श्री पवन कुमार(आई0डी0-4392) तत्कालीन सहायक अभियंता-सह-प्रभारी कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, लखीसराय सम्प्रति प्राक्कलन पदाधिकारी, लघु सिंचाई प्रमंडल, अररिया-सह-प्रभारी कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, अररिया को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी जाय ।

संगीता सिंह

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 159-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: http://egazette.bih.nic.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 28 February 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-02-28.159/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-02-28.159.