;बपकरू464द्ध
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
13 ;बपकरू227द्ध 1946 ;0द्ध
(0 165) , , 4 ;बपकरू91द्ध 2025
सं॰ टी-02/नामां0(G)-01/2025—699
श्रम संसाधन विभाग
————
संकल्प
28 फरवरी 2025
विषयः- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन प्रतिशत में वृद्धि हेतु Spot Admission करने
के संबंध में। राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया बिहार संयुक्त प्रवेष प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, आई0ए0एस0 संघ भवन, बिहार, पटना द्वारा ITICAT के माध्यम से की जाती है। औद्योगिक प्रशिक्षण संंस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा ITICAT के आधार पर पर्षद कार्यालय द्वारा द्वारा तीन चरणों में (दो चरण ऑनलाईन एवं तृतीय चरण ऑफलाईन) कॉउंसेलिंग एवं नामांकन कार्य किया जाता है। तीन चरण की कॉउंसेलिंग के उपरान्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सामान्यतः प्रत्येक वर्ष लगभग 15 से 20 प्रतिशत रिक्तियाँ रह जाती है, जिससे संस्थान के आधारभूत संरचना का समुचित उपयोग नहीं हो पाता है।
2. उक्त के आलोक में सम्यक् विचारोपरांत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन प्रतिशत में वृद्धि हेतु विभाग द्वारा तृतीय चरण की Offline Mop up Counselling के उपरान्त एवं DGT भारत सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए निर्धारित नामांकन की अंतिम तिथि के पूर्व Spot Admission कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
3. Spot Admission के लिए SOP/ कार्य योजना निम्नलिखित है- ;बपकरू464द्ध ;द्धए 4 ;बपकरू91द्ध 2025 2 • Offline Mop up कॉउंसेलिंग में नामांकन हेतु निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त रिक्त बची सीटों पर Spot Admission हेतु संबंधित संस्थान के प्राचार्य/ प्रभारी प्राचार्य द्वारा अलग-अलग विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा।
• उक्त विज्ञापन में संस्थानवार/ व्यवसायवार/ आरक्षण कोटिवार रिक्तियोें की विवरणी प्रदर्शित करते हुए ITICAT में सम्मिलित सभी पात्रता प्राप्त अभ्यर्थी, जो पूर्व में ऑनलाईन/ऑफलाईन कॉउंसेलिंग के आधार पर किसी संस्थान में नामांकित नहीं हाें, से Spot Admission हेतु Offline आवेदन आमंत्रित किया जायेगा। विज्ञापन में Spot Admission हेतु Offline आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि एवं समय तथा Document Verification एवं नामांकन की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करेंगे।
• Spot Admission हेतु Offline आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदन को एक अलग पंजी में प्राप्ति की तिथि एवं समय के साथ संधारित करेंगे।
• प्राप्त सभी आवेदनों को BCECE Board द्वारा उपलब्ध कराये गये जिलावार अनारक्षित मेधा क्रमांक (UR Merit) के अनुसार व्यवस्थित करते हुए विवरणी तैयार करेंगे।
• तदोपरान्त Document Verification एवं नामांकन हेतु निर्धारित तिथि को अभ्यर्थियों के जिलावार अनारक्षित मेधा क्रमांक (UR Merit) के आधार पर रिक्त बची सीटों पर योग्य एवं उपस्थित अभ्यर्थियों को उनके मेधा एवं पसंद (Choice) के अनुसार सीट आवंटित कर Spot Admission किया जायेगा।
• Spot Admission हेतु उपस्थित अभ्यर्थियों का पूर्व चरण के कॉउंसेलिंग की भाँति पर्षद कार्यालय द्वारा प्राधिकृत एजेंसी के द्वारा Biometric सत्यापन किया जायेगा।
• अभ्यर्थियों द्वारा चयनित व्यवसाय के रिक्तियों में सर्वप्रथम अनारक्षित सीट (UR) को भरा जायेगा। तदोपरान्त आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उनके आरक्षण कोटि में उपलब्ध सीटों के आलोक में सीट आवंटित कर Spot Admission किया जायेगा। किसी व्यवसाय/ आरक्षण कोटि में सीट उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में नामांकन नहीं होगा।
4. उपर्युक्त प्रावधान सत्र् 2025-26 से लागू होगा। 5. प्रस्ताव पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।
आदेष-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में सर्वसाधारण को सूचनार्थ प्रकाशित किया जाय।
बिहार के राज्यपाल के आदेश से, राजीव रंजन, सरकार के संयुक्त सचिव।
————
;बपकरू162द्धए ;बपकरू289द्धए
;बपकरू464द्धए ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध ;बपकरू464द्ध;बपकरू289द्ध