Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 05 March 2025

Published 05 March 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-03-05.167
Languages
English, Hindi
िनबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

14 फा(cid:227)गुन 1946 (श0)

(सं0 पटना 167) पटना, बुधवार, 5 माच(cid:91) 2025 सामान्य प्रशासन विभाग ——— अधिसूचना 13 जनवरी 2025

सं॰ 7/स्था0-04-30/2023सा0प्र0 663--महानिबंधक, पटना उच्च न्यायालय के पत्रांक-97840 दिनांक 20.12.

2024 एवं पत्रांक-98261 दिनांक 20.12.2024 की अनुषंसा में माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा सी0डब्ल्यू0जे0सी0 संख्या-10432/23 सलेहा सबीहा बनाम बिहार राज्य एवं अन्य में दिनांक 26.07.2023 एवं 25.01.2024 को पारित आदेष एवं उक्त के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस०एल०पी०(सी)सं०-7667/2024 एवं आर0पी0 सं0-1633/2024 में क्रमषः दिनांक 10.07.2024 एवं 19.09.2024 को पारित आदेष के आलोक में जिला न्यायाधीश (प्रवेश बिन्दु) बार से सीधी भर्ती परीक्षा, 2021 के आधार पर अत्यन्त पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अंतर्गत अंतिम चयनित उम्मीदवार के बाद मेधाक्रम में अगले आने वाले अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के निम्नांकित अभ्यर्थी को अधिवक्ता वर्ग से सीधे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष (प्रवेश बिन्दु) के पद पर वेतनमान 144840-194660 में, समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा स्वी—त जीवन यापन भत्ता एवं अन्य भत्ते सहित, अस्थायी रूप से नियुक्त किया जाता हैः-
क्रं0स0 अनुक्रमांक न्यायिक पदाधिकारी का नाम/ वर्तमान पता जन्मतिथि
1 2 3 4
1 11755 श्री कमल कुमार, फ्लैट नं0-602, श्रेयस गार्डन अपार्टमेंट, अभियंता नगर, बेली रोड, दानापुर जिला-पटना, बिहार, पिन-801503 15.02.1982
2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 5 माच(cid:91), 2025 2. उक्त पद पर अनुशंसित अभ्यर्थी की नियुक्ति निम्नांकित शर्तो के अधीन की जाएगीः-

(i) यदि इनके पूर्ववत्त एवं चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन प्रतिकूल प्राप्त होता है अथवा प्रमाण पत्र/अभिलेखों के जाँच के क्रम में सूचना गलत पायी जायेगी, तो इनकी सेवा बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त कर दी जायेगी।

(ii) वित्त विभाग के संकल्प संख्या-1964 दिनांक 31.08.2005 एवं 768 पे0को0 दिनांक 03.07.2007 के अनुसार उक्त कर्मी पर नई अंशदायी पेंशन योजना लागू होगी।

(iii) अभ्यर्थी के शैक्षणिक, उम्र, अनुभव, आवासीय एवं स्वच्छ चरित्र संबंधी सभी तरह के मूल प्रमाण पत्राें की विधिवत रूप से जाँच एवं सत्यापन का कार्य संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के स्तर पर किये जायेंगे तथा तत्संबंधी प्रतिवेदन माननीय उच्च न्यायालय, पटना को एक माह के अन्दर उपलब्ध कराये जायेंगे।

(iv) योगदान करने हेतु कोई यात्रा भत्ता या सुविधा देय नहीं होगी। (v) संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अभ्यर्थी के सिविल सर्जन के स्तर पर गठित चिकित्सक पर्षद से प्राप्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं शादी/विवाह में तिलक/दहेज आदि नहीं लेने/देने की घोषणा पत्र प्राप्त करने के बाद ही योगदान स्वीकार किया जायेगा।

बिहार-राज्यपाल के आदेश से, गुफ़रान अहमद, सरकार के अपर सचिव।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय, (cid:466)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:465)(cid:289)त । (cid:466)बहार गजट (असाधारण) 167-571+10-ड(cid:547)0ट(cid:547)0पी0 । Website: http://egazette.bih.nic.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 05 March 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-03-05.167/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-03-05.167.