;बपकरू464द्ध
असाधारण अंक
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
16 ;बपकरू227द्ध 1946 ;0द्ध
;0 177द्ध , ;बपकरू272द्ध , 7 ;बपकरू91द्ध 2025
सं॰ पर्य॰यो॰(के॰)-04/2019/715—प॰वि॰ पर्यटन विभाग ——— संकल्प 1 मार्च 2025 विषयः-पर्यटक सुविधा केन्द्र, कंगनघाट का रख-रखाव एवं संचालन हेतु गुरूद्वारा प्रबंधक समिति, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब को प्राधिकृत करने की स्वीकृति के संबंध में। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज का जन्म स्थान होने के साथ-साथ सिख धर्म का एक प्रमुख स्थल है। यह पवित्र स्थान बिहार का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहॉ देष-विदेष से बहुतायत संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु दर्षन करने आते है।
2. पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 में प्रसाद योजना के अन्तर्गत पटना साहिब के विकास हेतु 4153.56 लाख रूपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी थी। उक्त योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से कराया गया है। इस योजना के अन्तर्गत कंगनघाट में पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण 742.68 लाख रूपये की लागत से वर्ष 2021 में पूर्ण कर लिया गया है।
इसके अन्तर्गत जी2 भवन का निर्माण किया गया है, जिसके भू-तल पर संगत हॉल, रिसेप्शन, किचेन एवं शौचालय तथा प्रथम एवं द्वितीय तल पर क्रमशः 14-14 कुल 28 (अठाईस) कमरों का निर्माण किया गया है। 3. इस प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर काफी संख्या में पर्यटकोें के आगमन को ध्यान मेें रखते हुए उनके आवासन एवं अन्य संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है। यह संरचना इस स्थल पर गुणवत्तापूर्ण आवासन की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
इस परिसम्पति का सुचारू संचालन एवं प्रबंधन आवासन की आवश्यकताओं की पूर्ति काफी हद तक कर सकता है। गुरूद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा भी इस पर्यटक केन्द्र को संचालन हेतु उसे सुपूर्द करने का अनुरोध किया गया है। 2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 7 ;बपकरू91द्धए 2025 पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को प्राधिकृत किया जा सकेगा। (ख) पर्यटक सुविधा केन्द्र, कंगनघाट का परिचालन ''ना लाभ -ना हानि'' (NO PROFIT NO LOSS) के आधार पर किया जायेगा।
(ग) इस परिसम्पति पर पर्यटन विभाग, बिहार सरकार का पूर्ण स्वामित्व अक्षुण्ण बना रहेगा, इसके लिए 1,000/-(एक हजार) रूपये मात्र का वार्षिक शुल्क गुरूद्वारा प्रबंधक समिति, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को भुगतान किया जायेगा।
(घ) यह एकरारनामा प्रथमतः दस (10) वर्षो के लिए किया जायेगा। आवष्यकतानुसार इस अवधि का विस्तार दोनो पक्षों (गुरूद्वारा प्रबंधक समिति, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब एवं बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम) की सहमति एवं पर्यटन विभाग के अनुमोदन के उपरांत किया जायेगा। (ड़) परिसम्पति के मूल स्वरूप में किसी प्रकार का परिवर्तन नही किया जायेगा। यदि पर्यटक सुविधा के दृष्टिकोण से संरचना में परिवर्तन की आवष्यकता हो तो पर्यटन विभाग से इसकी पूर्व अनुमति प्राप्त की जायेगी। परिसम्पति संचालन के क्रम में सामान्य मरम्मति का दायित्व गुरूद्वारा प्रबंधक समिति का होगा।
5. उक्त प्रस्ताव पर दिनांक- 25.02.2025 को मद संख्या-15 पर मंत्रिपरिषद् का अनुमोदन प्राप्त है। आदेशः-आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में प्रकाशित कर इसकी प्रतिलिपि सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, (ह॰) अस्पष्ट, सरकार के सचिव।