Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 04 April 2025

Published 04 April 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-04-04.228
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40

असाधारण अंक

(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

14 चै(cid:287) 1947 (श0)

(सं0 पटना 228) पटना, शु(cid:272)वार, 4 अ(cid:292)ील 2025 i'kq ,oa eRL; lalk/ku foHkkx ——— vf/klwpuk 10 ekpZ 2025

1/स्था॰ (1) 03/2023- —बिहार तकनीकी सेवा आयोग के पत्रांक-1670, दिनांक-20.07.2022 के द्वारा विज्ञापन सं0-02/2022 के तहत बिहार पशु चिकित्सा सेवा (मूल कोटि) के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित 288 अभ्यर्थियों में से विभागीय सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित 283 अभ्यर्थियों को विभागीय अधिसूचना संख्या-3246-सह-पठित ज्ञापांक-3247, दिनांक-27.09.2022 द्वारा औपबंधिक रूप से नियुक्त करते हुए पदस्थापित किया गया था। उक्त अधिसूचना के क्रम-140 में अंकित डॉ0 श्वेता राय को औपबंधिक रूप से नियुक्त करते हुए भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, दिनारा, रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया था। डॉ0 राय द्वारा कतिपय कारणों से दिए गए समय अवधि में योगदान नहीं दिया गया।

अतएव सम्यक्‌ विचारोपरांत पशु चिकित्सकों की कमी को देखते हुए एवं डॉ0 राय द्वारा किए गए अनुरोध के आलोक में अधोलिखित शर्त्तों के अधीन वेतनमान पे मैट्रिक्स वेतन स्तर-9 (रू0 53100-167800/-) में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अनुमान्य भत्तों के साथ औपबंधिक रूप से बिहार पशु चिकित्सा सेवा (मूल कोटि) के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों पर नियुक्त करते हुए उनके नाम के सामने कॉलम-9 में अंकित पद पर पदस्थापित किया जाता है :-

2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 4 अ(cid:292)ील 2025
1. डॉ0 श्वेता राय पता-द्वारा कृष्ण कुमार राय, ग्राम-रामचन्द्रपुर, दशहरा, डाकघर-दशहरा, था0-मोहनपुर, जिला-समस्तीपुर, पिनकोड-848501 143 श्री ओम प्रकाश राय समस्तीपुर 27-06-1983 BC UR-FEMALE कनीय सहायक शोध पदाधिकारी, पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना

2. यह नियुक्ति समर्पित सत्यापन प्रपत्र में अंकित सूचनाओं को प्रथम दृष्ट्‌या सही मानकर एवं पुलिस सत्यापन प्रतिवेदन अनुकूल प्राप्त होने के प्रत्याशा में की जा रही है। परन्तु सत्यापन के क्रम में प्रतिकूल प्रतिवेदन प्राप्त होने पर उनकी सेवा बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त कर दी जायेगी।

3. यह नियुक्ति समर्पित निबंधन प्रमाण-पत्र की छायाप्रति में अंकित सूचनाओं को प्रथम दृष्ट्‌या सही मानकर एवं रजिस्ट्रार, बिहार पशु चिकित्सा परिषद, पटना द्वारा सत्यापन प्रतिवेदन अनुकूल प्राप्त होने के प्रत्याशा में की जा रही है। सत्यापन के क्रम में प्रतिकूल प्रतिवेदन प्राप्त होने पर उनकी सेवा बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त कर दी जायेगी।

4. यह नियुक्ति समर्पित शैक्षणिक एवं अन्य संगत प्रमाण-पत्रों तथा अनुभव प्रमाण-पत्रों को सही मानकर इस शर्त्त पर की जा रही है कि भविष्य में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र/ अनुभव प्रमाण-पत्र के संबंध में गलत सूचना पाये जाने की स्थिति में इनकी सेवा कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त कर दी जायेगी एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

5. यह नियुक्ति इस शर्त्त पर की जा रही है कि पूर्व में कहीं नियमित रूप से कार्यरत हैं, योगदान से पूर्व अनापत्ति प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे।

6. योगदान के समय असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

7. योगदान के समय अपने नियंत्री पदाधिकारी/निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, प्रमाण-पत्रों आदि का सत्यापन संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालय/ कार्यालय/ संस्थान से किये जाने के पश्चात्‌ ही वेतन आदि का भुगतान किया जायेगा।

8. योगदान के समय दहेज नहीं लेने एवं देने संबंधी घोषणा-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। 9. बिहार पेंशन (संशोधन) नियमावली-2005 द्वारा प्रतिपादित वित्त विभाग के संकल्प संख्या-1964 दिनांक- 31.08.2005 एवं 768 दिनांक-03.07.2007 के अनुसार इन पर नयी अंशदायी पेंशन योजना लागू होगी।

10. नवनियुक्त पशु चिकित्सक अधिसूचना निर्गत की तिथि से एक माह के अंदर अपने पदस्थापन स्थान पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। ससमय योगदान नहीं करने की स्थिति में इनका अभ्यर्थित्व स्वतः समाप्त समझा जायेगा।

11. इनकी वरीयता आवंटनादेश/नियुक्ति आदेश वाले वर्ष में न होकर योगदान वाले वर्ष में योगदान के आधार पर मेधाक्रम में होगी।

12. योगदान हेतु पदस्थापित स्थान पर आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

————

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण) 228-571+10-डी0ट(cid:547)0पी0। Website: https://egazette.bihar.gov.in
Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 04 April 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-04-04.228/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-04-04.228.