;बपकरू464द्ध
असाधारण अंक
;बपकरू464द्ध ;बपकरू430द्ध ;बपकरू292द्ध
17 ;बपकरू287द्ध 1947 ;0द्ध
;0 230द्ध , , 7 ;बपकरू292द्ध 2025
सं BMSK/28/2024—240 योजना एवं विकास विभाग (बिहार मौसम सेवा केन्द्र) ———— संकल्प 25 मार्च 2025 विषय : बिहार मौसम सेवा केन्द्र में मल्टी हजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम (Multi Hazard Early Warning System) को सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने हेतु हाई परफोर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी (High Performance Computation Facility) का निर्माण (5 वर्षों के अनुरक्षण सहित) करने हेतु ` 35.35 करोड़ मात्र (तकनीकी समीक्षा शुल्क सहित) पर कार्य कराने एवं ` 35.35 करोड़ (पैंतीस करोड़ पैंतीस लाख रूपये) मात्र की व्यय की स्वीकृति के संबंध में। 1. पृष्ठभूमि ः-योजना एवं विकास विभाग के संकल्प संख्या-896 दिनांक 02.09.2020 के आलोक में बिहार में सम्भावित आपदाओं यथा-अतिवृष्टि, सुखाड़, लू, शीतलहर, कोहरा, वज्रपात, आँधी आदि के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने एवं इससे बचने हेतु पूर्व चेतावनी/पूर्वानुमान आमजनों को ससमय उपलब्ध कराये जाने हेतु बिहार मौसम सेवा केन्द्र का गठन किया गया है।
2. बिहार मौसम सेवा केन्द्र द्वारा ए॰ आई॰ एम॰ एल॰ बेस्ड वेदर रिसर्च फोरकास्ट मॉडल (AI-ML Based Weather Research Forecast Model) को विकसित किया जा रहा है। उक्त मॉडल के माध्यम से मौसम के विपरीत परिस्थितियों का क्षेत्रवार पूर्व चेतावनी तथा पंचायत स्तर का आगामी 5 से 10 दिनों का मौसम पूर्वानुमान प्रत्येक दिन विकसित किया जा सकेगा।
3. इसके लिए उत्कृष्ट प्राद्यौगिकी सहित हाई परफोर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी (High Performance Computation Facility) के निर्माण किया जाना है। 2 ;बपकरू464द्ध ;द्धए 7 ;बपकरू292द्धए 2025 5. विषयांकित स्कीम का कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण बिहार मौसम सेवा केन्द्र (BMSK) के माध्यम से किया जायेगा। 6. स्कीम का कार्यान्वयन सम्पूर्ण बिहार में किया जाना है एवं विषयांकित कार्य माह-जुलाई 2025 तक पूर्ण किया जाना है।
7. हाई परफोर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी (HPC) के माध्यम से प्राप्त अतिवृष्टि, लू, शीत लहर, कोहरा आदि का पूर्वानुमान एवं चेतावनी को "मौसम बिहार" मोबाईल ऐप, 24X7 हेल्प डेस्क (Help Desk)- "मेघा मित्र", जी॰आई॰एस॰-इनेबल्ड डायनेमिक वेदर डेसबोर्ड (GIS-Enabled Dynamic Weather Dashboard) एवं अन्य माध्यम से आगमी 5 से 10 दिनों का पूर्वानुमान राज्य के आमजनों को प्रत्येक दिन उपलब्ध करायी जा सकेगी।
8. साथ ही हाई परफोर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी (HPC) के माध्यम से मौसम संबंधी प्राप्त सूचनायें राज्य सरकार के अन्य संबंधित विभागों यथा-आपदा प्रबंधन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कृषि, जल संसाधन, परिवहन, वन एवं जलवायु परिर्वान, गृह, ऊर्जा, पर्यटन आदि विभागों तथा जिला/प्रखंड/पंचायत स्तरीय कार्यालयों को भी उपलब्ध करायी जायेगी ताकि उनके द्वारा सम्भवनीय क्षति को कम करने हेतु अपने क्षेत्र में ससमय आवश्यक कदम उठाये जा सकें। 9. विषयांकित कार्य विभाग स्तर से निष्पादित किया जाना है। उक्त स्थिति में बेल्ट्रॉन द्वारा उपलब्ध कराये गये ` 35.00 करोड रूपये के प्राक्कलन के अतिरिक्त बेल्ट्रॉन को परियोजना लागत का 1% तकनीकी समीक्षा शुल्क के रूप में उपलब्ध कराया जाना हैं। इस प्रकार बेल्ट्रॉन को 1% तकनीकी समीक्षा शुल्क राशि ` 0.35 करोड रूपये सहित कुल परियोजना लागत ` 35.35 करोड़ रूपये का व्यय किया जाना है।
10. विपत्र कोड-35-3455000010001 अंतर्गत विषय शीर्ष-31-05 परिसम्मपाियों के निर्माण मद में राशि ` 1185.00 लाख (ग्यारह करोड़ पच्चासी लाख)़ मात्र का बजट उपबंध है। अवशेष राशि अगामी विाीय वर्ष 2025-26 की बजट से व्यय की जायेगी।
11. वर्णित परिपेक्ष्य में बिहार मौसम सेवा केन्द्र में मल्टी हजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम (Multi Hazard Early Warning System) को सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने हेतु हाई परफोर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी (High Performance Computation Facility) का निर्माण (5 वर्षों के अनुरक्षण सहित) करने हेतु ` 35.35 करोड़ मात्र (तकनीकी समीक्षा शुल्क सहित) पर कार्य कराने एवं ` 35.35 करोड़ (पैंतीस करोड़ पैंतीस लाख रूपये) मात्र की व्यय की स्वीकृति दी जाती है।
12. विषयांकित योजना दिनांक 18.03.2025 को लोक विा समिति द्वारा अनुशंसित तथा दिनांक 19.03.2025 को मंत्रिपरिषद् की बैठक में मद सं0-38 के रूप में स्वीकृत है।
आदेशः- आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, रंजीत कुमार, अपर सचिव।
————