असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
8 वैशाख 1947 (श0)
(सं0 पटना 331) पटना, सोमवार, 28 अ(cid:292)ील 2025
सं॰ पर्य॰यो॰रा॰-27/2025/1284—प॰वि॰,
पर्यटन विभाग
————
25 अप्रील 2025
विषयः-
मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स
इनकॉरपोरेटेड, (M/s Design Associates INC.) नोएडा
धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़े ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों/धरोहरों की व्यापक उपलब्धता बिहार प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के विकास हेतु असीम संभावनाएँ पैदा करती है। इस प्रदेश में कई ऐसे स्थल मौजूद हैं, जिनका वृहद तथा समावेशी विकास राज्य में पर्यटन उद्योग को नई गति प्रदान कर सकता है।
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में आस्था एवं आध्यात्म से जुड़े स्थल पर्यटकों को भ्रमण हेतु अपेक्षाकृत अधिक आकर्षित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन स्थलों के विकास से आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी वृद्धि होती है, जो रोजगार सृजन एवं व्यापार के विकास की नयी संभावनाएँ पैदा करता है। अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के व्यापक विकास के उपरांत इस स्थल पर आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के कारण आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अभूतपूर्व वृद्धि इसका एक जीवंत उदाहरण है। बिहार के सीतामढ़ी जिले मेें अवस्थित माँ सीता की जन्म स्थली, पुनौराधाम का समग्र विकास उपरोक्त वर्णित परिप्रेक्ष्य में नितांत आवश्यक है।
2. इस महत्वपूर्ण स्थल के विकास हेतु बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के नियंत्रणाधीन लगभग 17.00 एकड़ की भूमि मंदिर परिसर में उपलब्ध है। इस स्थल के वृहद एवं समग्र विकास हेतु 50.00 एकड़ भूमि चिन्हि्त कर जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा 120,58,67,175/- रूपये (एक सौ बीस करोड़ अठ्ठावन लाख सड़सठ हजार एक सौ पच्चहार रूपये) का प्राक्कलन उपलब्ध कराया गया, जिसपर दिनांक- 14.11.2024 को सम्पन्न मंत्रिपरिषद् की बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। 2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 28 अ(cid:292)ील 2025 और अन्य आवश्यक सूचनाएँ उपलब्ध कराने हेतु चेयरमैन, मंदिर निर्माण समिति, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या से पत्राचार किया गया था। डिजाईन कन्सल्टेंट के रूप में मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (M/s Design Associates INC.) नोएडा द्वारा किये गये कार्य को चेयरमैन, मंदिर निर्माण समिति, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के द्वारा प्रेषित ई-मेल में संतोषप्रद, समयबद्ध, पेशेवर तथा सक्षम तरीके से किया गया बताया गया है। उक्त के आलोक में परामर्शी मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (M/s Design Associates INC.) से वार्ता की गयी, जिसमें मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (M/s Design Associates INC.) द्वारा माँ सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम के समग्र विकास हेतु डिजाईन परामर्शी के रूप में कतिपय शर्तों के अधीन निःशुल्क (Pro bono basis) कार्य करने पर सहमति प्रदान की गयी है। परामर्शी द्वारा Scope of Work तथा कतिपय शर्तों का उल्लेख करते हुए प्रस्ताव भी समर्पित किया गया है। प्रस्ताव में Scope of Work के रूप में Master Planning, Architectural Design, MEP Services Design, Design Basis Report तथा Cost Estimate से संबंधित कार्यों का उल्लेख किया गया है।
4. इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हेतु दिनांक- 03.04.2025 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आहूत की गयी थी। इस बैठक में विमर्शोपरांत परामर्शी एजेंसी द्वारा दिये गये प्रस्ताव के आलोक में माँ सीता की जन्मस्थली, पुनौराधाम के सर्वांगीण विकास के लिए डिजाईन कन्सल्टेंट के रूप में मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (M/s Design Associates INC.) की सेवा लिये जाने हेतु प्रशासी विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई पर विचार करने की अनुशंसा की गयी है।
5. उपरोक्त के आलोक में पुनौराधाम के विकास हेतु डिजाईन कन्सल्टेंट के रूप में (Pro bono basis) निःशुल्क कार्य करने हेतु मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (M/s Design Associates INC.) का चयन मनोनयन के आधार पर निम्न शर्तों के अधीन किया गया है-
(i) फर्म के प्रतिनिधियों के यात्रा व्यय पर अधिकतम 25.00 लाख रूपये मात्र तक या वास्तविेक आधार पर जो कम हो, की प्रतिपूर्ति की जाएगी। संरचना की जाँच/तीसरे पक्ष की जाँच के वास्तविक लागत की प्रतिपूर्ति भी उपरोक्त यात्रा व्यय हेतु निर्धारित 25.00 लाख रूपये मात्र की अधिसीमा में ही अनुमान्य होगा।
(ii) परस्पर सहमति पर आधारित समन्वय, निगरानी और सामयिक पर्यवेक्षण (Periodic Review) के लिए मात्र साइट पर तैनात किये जाने वाले फर्म के प्रतिनिधि पर हुए वास्तविक खर्च की प्रतिपूर्ति पर्यटन विभाग द्वारा की जायेगी।
(iii) भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, स्थला—तिक सर्वेक्षण तथा मृदा जाँच संबंधित कार्य पर्यटन विभाग द्वारा स्वयं कराया जायेगा।
(iv) बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम एवं मेसर्स डिजाईन एसोसिएट्स इनकॉरपोरेटेड (M/s Design Associates INC.) के बीच एकरारनामा किया जायेगा।
(v) इस कार्य पर होने वाले व्यय का वहन पर्यटन विभाग द्वारा राज्य योजना स्कीम अंतर्गत मुख्य शीर्ष- 3452 पर्यटन, उप मुख्य शीर्ष-80-सामान्य, लघु शीर्ष-104-संवर्द्धन तथा प्रचार, उप शीर्ष- 0103-पर्यटकीय विकास एवं विपत्र कोड-46-3452801040103, विषय शीर्ष-2803 कन्सल्टेंसी मद् में राज्य योजना स्कीम के अन्तर्गत किया जायेगा।
6. उपरोक्त प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की दिनांक- 25.04.2025 को सम्पन्न बैठक में मद् संख्या-28 के रूप में
स्वीकृति प्रदान की गयी है। आदेष :- आदेष दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के अगले असाधारण अंक में प्रकाषित कर इसकी प्रतिलिपि सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेष से, (ह॰) अस्पष्ट, सरकार के सचिव।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,