Servants of Knowledge
Bihar Gazette · Government of Bihar

Bihar Gazette, 07 May 2025

Published 07 May 2025

Type
Extra Ordinary
Identifier
in.gov.bih.gazette.2025-05-07.359
Languages
English, Hindi

click here for IIIF manifest

(cid:467)नबंधन सं(cid:201)या पी0ट(cid:547)0-40 असाधारण अंक (cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत

17 वैशाख 1947 (श0)

(सं0 पटना 359) पटना, बुधवार, 7 मई 2025

———

₹ भवन निर्माण विभाग द्वारा विगत वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कई स्टेट ऑफ आर्ट भवनों का निर्माण किया गया है जिनमें -सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र, सरदार पटेल भवन, बिहार संग्रहालय, नियोजन भवन, बिहार सदन, नई दिल्ली, महाबोधि सांस्कृतिक केन्द्र, बोधगया, तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा, परिवहन परिसर, फुलवारीशरीफ, प्रकाश पुंज, पटना सिटी, राजगीर अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन केन्द्र, बापू टावर, ओ.पी. शाह सामुदायिक भवन, पटना सिटी, विधायक एवं विधान पार्षद आवासन परिसर, वरीय पदाधिकारी आवासन, शास्त्रीनगर आदि प्रमुख हैं। इन भवनों में आधुनिक विद्युत उपकरण, पावर सब-स्टेशन, वातानुुकूलन यंत्र, अग्नि सुरक्षा हेतु आधुनिक यंत्र, लिफ्ट, स्केलेटर, सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं आधुनिक ऑडियो-विजुयल यंत्र अधिष्ठापित किये गए हैं। इन उपकरणों का समग्र रख-रखाव अति आवश्यक है ताकि ये लगातार एवं लम्बे समय तक निर्बाध रूप से कार्यरत रह सकें तथा महत्त्वपूर्ण अवसरों पर बिना किसी प्रकार की तकनीकी खराबी के अल्प सूचना में भवन का उपयोग किया जा सके। अग्नि सुरक्षा हेतु अधिष्ठापित उपकरणों का लगातार परीक्षण भी आवश्यक है ताकि ये आपदा के समय सही रूप से कार्य करें। भवनों के परिसर में बागवानी का कार्य भी किया जाता है। उक्त कार्यों का सफल क्रियान्वयन हेतु योग्य कार्य एजेंसी की आवश्यकता होती है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना स्थित कई महत्त्वपूर्ण भवनों यथा मुख्य सचिवालय भवन, सिंचाई भवन, विकास भवन, विश्वेश्वरैया भवन आदि का भी हाउसकीपिंग/रख-रखाव किया जाता है।

नए एवं पुराने भवनों के उपयोग एवं आवश्यकता के अनुसार समग्र रख-रखाव, हाउसकीपिंग एवं परिचालन के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु आवश्यक है कि योग्य एवं अनुभवी कार्य एजेन्सी का चयन हो जिनके पास उक्त वर्णित उपकरणों के परिचालन एवं मरम्मति हेतु आवश्यक अनुभवी एवं सुयोग्य कार्य-बल हाें। भवनों में अधिष्ठाापित2 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 7 मई 2025 उपकरणों के पूर्जें महंगे होते हैं, अतः यह भी आवश्यक है कि कार्य एजेन्सी के पास पर्याप्त पूंजीगत क्षमता हो ताकि सभी उपकरणों को निर्बाध रूप से चालू हालत में रखा जा सके।

पूर्व में कई भवनों के समग्र रख-रखाव हेतु पांच वर्षों के लिए एजेंसी का चयन कर प्रति वर्ष प्रशासनिक स्वीकृति सक्षम स्तर से प्राप्त की जाती रही है। कतिपय भवनों के समग्र रख-रखाव/हाउसकीपिंग हेतु एजेंसियों का चयन 01 अथवा 02 वर्षों के लिए किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष प्रशासनिक स्वीकृति देने में कई बार प्रक्रियात्मक विलंब होता है। साथ ही सक्षम स्तर भी अलग-अलग होते हैं। इस कारण एजेंसी का ससमय चयन करने तथा उन्हें ससमय भुगतान करने में समस्या होती है, जिससे हाउसकीपिंग/रख-रखाव का कार्य प्रभावित होता है। उच्च स्तर की साफ-सफाई एवं उपकरणों के रख-रखाव हेतु एजेंसियों को कई प्रकार की मशीन एवं उपस्कर रखना आवश्यक होता है। इन मशीनों की लागत अधिक होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति 02 साल की अवधि में नहीं हो पाती है। ऐसे में 01 या 02 वर्ष के लिए आमंत्रित निविदाओं में सक्षम कार्य एजेंसियों द्वारा भाग लेने में उत्साह की कमी होती है तथा जिम्मेवारी का बोध भी कम होता है। साथ ही बड़े कल-पूर्जों के वार्षिक अनुरक्षण एकरारनामा (ए.एम.सी.) करने में भी कार्य एजेंसी को प्रतिस्पर्द्धात्मक लाभ नहीं मिल पाता है।

भवनों के रख-रखाव कार्य हेतु निम्नांकित तालिका के कॉलम-2 में अंकित भवनों/परिसरों के लिए कॉलम-5

1 2 3 4 5
विकास भवन परिसर की साफ-सफाई विकास भवन सूचना भवन एन.आई.सी भवन 8,53,900 ₹23,00,97,000
विश्वेश्वरैया भवन परिसर की साफ-सफाई विश्वेश्वरैया भवन नया टावर ब्लॉक टेक्नोलॉजी भवन पी.एच.ई.डी. भवन 5,29,941 ₹24,12,85,000
मुख्य सचिवालय परिसर की साफ-सफाई मुख्य सचिवालय 5,14,000 ₹13,31,36,000
सरदार पटेल भवन का समग्र रख-रखाव, हाउसकीपिंग एवं परिचालन सरदार पटेल भवन 7,99,059 ₹82,17,24,000
नियोजन भवन का समग्र रख-रखाव, हाउसकीपिंग एवं परिचालन नियोजन भवन 3,27,750 ₹34,37,19,000
सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र का समग्र रख-रखाव एवं परिचालन बापू सभागार, ज्ञान भवन, सभ्यता द्वार 8,86,559 ₹81,13,47,000
बापू टावर का समग्र रख-रखाव एवं परिचालन बापू टावर 1,13,012 ₹46,72,80,000
बिहार सदन, नई दिल्ली का समग्र रख-रखाव एवं परिचालन बिहार सदन 2,45,449 ₹48,51,92,000
राजगीर अन्तर्राष्ट्रीय कन्वे शन ं केन्द्र का समग्र रख-रखाव एवं परिचालन राजगीर अन्तर्राष्ट्रीय कन्वे शन ं केन्द्र 1,25,000 ₹19,61,62,000
पटना साहिब भवन एवं ओ0पी0 शाह कम्यूनिटी सेन्टर, मालसलामी का समग्र रख-रखाव एवं परिचालन पटना साहिब भवन, ओ0पी0 शाह कम्यूनिटी सेन्टर, मालसलामी 3,22,594 ₹30,81,04,000
प्रकाश पुंज परिसर का समग्र रख-रखाव एवं परिचालन प्रकाश पुंज 2,73,579 ₹22,78,20,000
3 (cid:464)बहार गजट (असाधारण), 7 मई 2025
1 2 3 4 5
वीरचन्द पटेल पथ स्थित विधायक आवासन परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव विधायक आवासन परिसर विधान पार्षद आवासन परिसर 13,75,922 ₹61,61,56,000
13 शास्त्रीनगर वरीय पदाधिकारी आवासीय परिसर का साफ-सफाई वरीय पदाधिकारी आवास योग केन्द्र कम्युनिटी सेंटर 1,41,788 ₹18,68,47,000
14 गर्दनीबाग स्थित टाईप-ए एव बी परिसर की साफ-सफाई ं टाईप-ए परिसर (432 फ्लैट) टाईप-बी परिसर (640 फ्लैट) 11,55,518 ₹42,29,36,000
15 गर्दनीबाग स्थित वरीय पदाधिकारी आवासन एवं मंत्री आवासन परिसर की साफ-सफाई टाईप-सी-400 फ्लैट टाईप-डी-256 फ्लैट एवं टाईप-ई-96 फ्लैट 20 सेट मंत्री आवासन 10,54,924 ₹34,06,01,000
₹583,24,06,000
₹583,25,00,000

राज्य योजना के अन्तर्गत उक्त कार्य हेतु व्यय "मांग संख्या-03 के मुख्य शीर्ष-2059-लोक निर्माण कार्य-उपमुख्यशीर्ष-80-सामान्य लघु शीर्ष-053-रख-रखाव तथा मरम्मत उपशीर्ष-0001-अनुरक्षण और मरम्मत मतदेय विपत्र कोड-03-2059800530001 के विषयशीर्ष-27-लघु कार्य-0001.27.02-अनुरक्षण एवं मरम्मत" के अन्तर्गत वहन किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26, 2026-27, 2027-28, 2028-29 एवं 2029-30 में राज्य योजना की उपलब्ध निधि से कार्यान्वित की जायेगी।

समेकित रूप से प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति में शामिल कंडिका-3 में वर्णित कार्य/कार्य समूह के लिए अलग-अलग निविदा प्रकाशित कर कार्य एजेंसी का चयन किया जा सकेगा। वित्त विभाग, बिहार के संकल्प संख्या-12888/बी., दिनांक-03.12.2024 के कंडिका-8(क) में वर्णित प्रावधान के अनुसार इन योजनाओं के मूल प्राक्कलन में, 20 प्रतिशत से कम या 20 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की स्थिति में, संबंधित योजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन के लिए पुनः प्रशासनिक स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी, किन्तु राशि का व्यय वित्तीय प्रावधानों का पालन कर किया जाएगा। भवन निर्माण विभाग के द्वारा महत्वपूर्ण भवनों के 05 वर्षों के लिए समग्र रख-रखाव, हाउसकीपिंग एवं परिचालन कार्य योजना की स्वीकृति राज्य मंत्रिपरिषद्‌ की बैठक दिनांक-04.02.2025 में मद संख्या-15 के रुप में प्रदान की गई है। उक्त के आलोक में योजना के कार्यान्वयन हेतु कुल ₹583.25 करोड़ (पाँच सौ तेरासी करोड़ पच्चीस लाख रुपये)मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जाती है। आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र के आगामी असाधारण अंक में सर्वसाधारण की जानकारी हेतु प्रकाशित किया जाए तथा इसकी प्रति सभी विभाग/सभी विभागाध्यक्षों/महालेखाकार (ले0 एवं ह0), बिहार सहित अन्य सभी संबंधितों को प्रेषित की जाए।

———

अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,

(cid:464)बहार, पटना (cid:430)ारा (cid:292)कािशत एवं मु(cid:464)(cid:289)त।

(cid:464)बहार गजट (असाधारण)359-571+500-डी0ट(cid:547)0पी0।

Website: https://egazette.bihar.gov.in

Cite this issue. Bihar Gazette, Government of Bihar, 07 May 2025. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gov.bih.gazette.2025-05-07.359/. Archive identifier in.gov.bih.gazette.2025-05-07.359.