असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
7 भा(cid:289) 1947 (श0)
(सं0 पटना 1430) पटना, शु(cid:272)वार, 29 अग(cid:232)त 2025
—
————
ladYi
26 vxLr 2025
बिहार राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जाय। बिहार के 31 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु सैद्धान्तिक सहमति पर मंत्रिपरिषद की दिनांक- 12.07.2024 के बैठक में मद संख्या-42 के रूप में स्वीकृति भी प्राप्त है। इस प्रयोजन हेतु उपयुक्त भूमि अधिग्रहित की जायेगी, जहाँ सुलभ संपर्क उपलब्ध हो।
2. उपरोक्त स्वीकृति के आलोक में समाहर्त्ता, शेखपुरा के पत्रांक -317/भू0अ0 दिनांक-19.03.2025 एवं आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के पत्रांक-1738/LD दिनांक-15.05.2025 से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार शेखपुरा जिले के अंचल-चेवड़ा, मौजा-हंसापुर, थाना नं0-07 एवं मौजा- अस्थावाँ, थाना नं0-04 में कुल रकबा- 250.06 एकड़ भूमि का आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से अधिग्रहण एवं अधिग्रहण की प्राक्कलित राशि रु0 42,16,30,233.00 (रुपये बियालिस करोड़ सोलह लाख तीस हजार दो सौ तैंतीस) मात्र के व्यय की स्वीकृति प्रदान की जाती है।
3. उक्त भूमि के अधिग्रहण से औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा जिससे विभिन्न प्रक्षेत्रों में निवेश तथा रोजगार के अवसर बढ़ेगे। लोगों का पलायन भी रूकेगा तथा नये शहरी क्षेत्रों का भी विस्तार होगा।
4. भूमि अधिग्रहण हेतु राशि की निकासी माँग संख्या-23, मुख्यशीर्ष-4885-उद्योगों तथा खनिजों पर अन्य पूँजीगत परिव्यय, उप मुख्यशीर्ष-02-पिछ़ड़े क्षेत्रों का विकास, लघुशीर्ष-050-भूमि, उप शीर्ष-0101-औद्योगिक विकास के लिए भूमि अर्जन, विपत्र कोड संख्या-23-4885020500101 विषय शीर्ष-0101-53-02 भू-अर्जन मद से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट उपबंध के माध्यम से प्राप्त कर व्यय किया जायेगा। (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 29 अग(cid:232)त 2025 2 आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि बिहार सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय। बिहार-राज्यपाल के आदेश से, विनोद कुमार सिंह, सरकार के अपर सचिव।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,