असाधारण अंक
(cid:464)बहार सरकार (cid:430)ारा (cid:292)कािशत
7 भा(cid:289) 1947 (श0)
(सं0 पटना 1431) पटना, शु(cid:272)वार, 29 अग(cid:232)त 2025
—
————
ladYi
26 vxLr 2025
़
बिहार राज्य में नये उद्योगों की स्थापना के लिए यह आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जाय। बिहार के 31 जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने हेतु सैद्धान्तिक सहमति पर मंत्रिपरिषद की दिनांक- 12.07.2024 के बैठक में मद संख्या-42 के रूप में स्वीकृति भी प्राप्त है। इस प्रयोजन हेतु उपयुक्त भूमि अधिग्रहित की जायेगी, जहाँ सुलभ संपर्क उपलब्ध हो।
2. उपरोक्त स्वीकृति के आलोक में समाहर्त्ता, शिवहर के पत्रांक-283/रा0 दिनांक-17.02.2025 एवं आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के पत्रांक-2108/LD दिनांक-13.06.2025 से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार शिवहर जिले के अंचल-तरियानी, मौजा - सलेमपुर थाना नं0- 06, रकबा- 147.43 एकड़ एवं मौजा-बेलाही दुल्लाह, थाना-141 रकबा- 122.58 अर्थात समेकित कुल रकबा 270.01 एकड़ भूमि का आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के (cid:464)बहार गजट (असाधारण) 29 अग(cid:232)त 2025 2 3. उक्त भूमि के अधिग्रहण से औद्योगिक क्षेत्र के विकास होगा जिससे विभिन्न प्रक्षेत्रों में निवेश तथा रोजगार के अवसर बढ़ेगे। लोगों का पलायन भी रूकेगा तथा नये शहरी क्षेत्रों का भी विस्तार होगा। 4. भूमि अधिग्रहण हेतु राशि की निकासी माँग संख्या-23, मुख्यशीर्ष-4885-उद्योगों तथा खनिजों पर अन्य पूँजीगत परिव्यय, उप मुख्यशीर्ष-02-पिछ़ड़े क्षेत्रों का विकास, लघुशीर्ष-050-भूमि, उपशीर्ष-0101-औद्योगिक विकास के लिए भूमि अर्जन, विपत्र कोड संख्या-23-4885020500101 विषय शीर्ष-0101-53-02 भू-अर्जन मद से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बजट उपबंध के माध्यम से प्राप्त कर व्यय किया जायेगा।
5. उपर्युक्त कंडिका 2 पर लोक वित्त समिति की अनुशंसा के उपरांत मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्राप्त है। 6. उक्त पर दिनांक-26.08.2025 की मंत्रिपरिषद की बैठक की कार्यवाही के मद संख्या-05 के रूप में स्वीकृति प्राप्त है।
आदेश दिया जाता है कि इस संकल्प को बिहार राजपत्र में प्रकाशित किया जाय एवं इसकी प्रतिलिपि बिहार
सरकार के सभी विभागों एवं महालेखाकार, बिहार, पटना को सूचनार्थ भेजी जाय।
बिहार-राज्यपाल के आदेश से, विनोद कुमार सिंह, सरकार के अपर सचिव।
————
अधी(cid:162)क, सिचवालय मु(cid:289)णालय,